दीपावली के लिये व्यंजन - Diwali recipes

इस वर्ष दीपावली 27 अक्टूबर 2019 को है.दीपावली पर आप और आपके परिवार को बधाईया. क्या बनाने जा रहे हैं इस दीपावली के अवसर पर? प्रस्तुत है दीपावली के अवसर पर बनाने के लिये मीठी, नमकीन और चटाखेदार हर स्वाद से भरी खास रेसीपीज.
अनरसे - दीपावली की परम्परागत मिठाई
अनरसा दीपावली पर बनने वाली खास परम्परागत मिठाई है. इसे गोल गोल बाँल्स के आकार में बनाया जाता है और मठरी के आकार में भी. इसे चावल के आटे से बना सकते हैं और चावल के आटे में मावा मिलाकर मावा अनरसे भी.
दीवाली के लिये गुझिया.
गुझिया अनेक तरह से बनाई जाती है. जैसे चाशनी में पगी हुई गुझिया, परम्परागत बनने वाली मावा से भरी गुझिया, गोल आकार वाली चन्द्रकला गुझिया. यदि आप गुझिया तलने से बचना चाहते हैं तो ओवन बेक्ड गुजिया आपको तली हुई गुजिया जैसा ही स्वाद देगी. गुजिया का एक और प्रतिरूप मावा कचौरी भी बनाया जा सकता है. यदि आप बिना मावा के गुजिया बनाना चाहते हैं तो बनाईये सूजी ड्रायफ्रूट्स की स्टफिंग से बनी Sooji Dry Fruits Gujhiya Recipe
लड्डू रेसीपीज
लड्डू चाहे मावा के बने हों या बेसन आदि से, इनका कोई जबाब नहीं. बेसन की बूंदी के लड्डू तो आप बनाईये ही लेकिन तलने का झंझट पसंद नहीं हो तो बेसन के लड्डू पारम्परिक तरीके से या बेसन के लड्डू माइक्रोवेव में बना सकते हैं. अन्य लड्डुओं में केसर मलाई के लड्ड्, खजूर के लड्डू, उरद दाल के लड्डू, आटे गोंद के लड्डू, मावा के लड्डू माइक्रोवेव में, गोंद के लड्डू, सोया बीन के लड्डू, नारियल के लड्डू, अलसी की पिन्नी, चूरमा के लड्डूभी बनाये जा सकते हैं.
जलेबी
त्यौहार पर आप जलेबियां भी बना सकते हैं. आप खमीर उठा कर पारम्परिक जलेबी बनाये, या बिना खमीर उठाये नो-यीस्ट जलेबी. आप चाहें तो पनीर जलेबी या मावा जलेबीभी बना सकते हैं. चारों तरह की जलेबियों से आप मनचाही जलेबी बना सकते हैं.
हलवा
हलवा अनेकों तरह से बनाया जाता है. इस दीवाली पर हलवा बनाने के लिये आप सूजी का हलवा, बेसन का हलवा, मूंगफली का हलवा, बादाम हलवा, चना दाल हलवा, कद्दू का हलवा, पेठे का हलवा, मूग दाल का हलवा, सिवईयों का हलवा, गाजर का हलवा, स्वीटकार्न हलवा, लौकी का हलवा, खस खस का हलवामें से अपने मनपसंद हलवा चुन लीजिये. सारे परिवार को पसंद आने वाला हलवा आपके परिवार के उम्रदराज सदस्यों को भी बेहद पसंद आयेगा.
पेड़ा और बरफी
दीपावली पर हम मावा से बनने वाले पेडों में मावा पेड़े, मथुरा के पेडे, केसर पेड़ा, तिल मावा पेड़ा भी बना सकते हैं. यदि बर्फी बनाना चाहें तो चाकलेट बरफी या मिल्क चाकलेट की दोहरी परत वाली बरफी, मैसूर पाक, मावा बरफी सामान्य तरीके से या मावा बरफी माइक्रोवेव में, बेसन की बर्फी, सामान्य कलाकन्द, या तुरत फुरत बनने वाला कलाकन्द, नारियल की बर्फी, मोहन थाल, काजू कतली बना डालिये.
इसके अलावा अन्य मिठाईयों में बालूशाही या खुरमी, परवल की मावा भरी मिठाई, बंगाली राजभोग, रसमलाई, भी बनाई जा सकतीं हैं.
समोसा - कचौरी
समोसे बनाने के लिये पारम्परिक आलू भरे समोसे बनाईये या चाइनीज नूडल्स समोसा, शाही समोसा, मीठे मावा समोसा, या अधिक शैल्फ लाइफ वाले मूंगदाल के मिनी समोसे,
कचौरियों में हम आलू कचौरी, उरद दाल की खस्ता कचौरी, बेसन कचौरी, या जबर्दस्त स्वाद वाली राज कचौरी बना सकते हैं.
दीपावली के लिये पूड़ी
दीपावली के दिन आप चाहे तो साधारण पूडियां बनाईये या फिर आलू की पूरी, साधारण बेड़मी पूरी या भरवां बेड़मी, कद्दू की मसाला पुरी, मेथी के ढेबरे, केले की पूरी, नागौरी पूरी, राजस्थानी की दाल में लपेटी हुई खास पुरी, दाल भरी हुई पूरियां, या खस्ता कुरकुरी पुरी. मिस्सी पूरी की एक से बढकर एक रेसीपी मौजूद है.
तरीदार सब्जी
गरमागरम पूरी के साथ सबसे आसान सब्जी होती है आलू मसाला. लेकिन आप कुछ और अलग बनाना चाहें तो बैंगन मसाला करी, पालक पनीर, टिन्ड़ा मगोड़ी, पनीर कोफ्ता, मटर मगोड़ी की सब्जी, बेबीकार्न मटर करी, पनीर बटर मसाला, मखाना काजू करी, दही की अरबी का रसा, शाही पनीर या फिर दम आलू बना सकते हैं. तरीदार सब्जियों में आप विभिन्न प्रकार की तरी से चुनकर कोई खास स्वाद में दे सकते हैं.
सूखी सब्जी
पूड़ी के लिये सूखी सब्जी के लिये प्रमुखता से कद्दू की खट्टी मीठी सब्जी बनाई जाती है. इसके अतिरिक्त हम भिन्डी फ्राय, करेला फ्राय, धनिया आलू की सब्जी, आलू भरी हरी मिर्च, नारियल वाले भरवां बैंगन, अचारी आलू, बेसनी भिन्डी, बैंगन और मूली के पत्ते की सब्जी, सुनहरी कुरकुरी अरबी, बैंगन मटर मसाला, आलू सैंगरी, बैंगन कतरी, या आलू गोभी की सब्जी भी बना सकते हैं.
रायता
सबसे अधिक आसानी से बनने वाला रायता है बूंदी का रायता. इसके अतिरिक्त हम मूली का रायता, पालक का रायता, शिमला मिर्च का रायता, खीरे का रायता, बैंगन का रायता, कद्दू का रायता, लौकी का रायता, बन्दगोभी का रायता या फिर आलू का रायताभी बना सकते है़
दीपावली के लिये नमकीन और मठरियां
दीपावली पर हम एक बार बना कर कई दिनों तक परोसे जाने वाले नमकीन या मीठे शकरपारे आदि भी बना सकते हैं जैसे नमकीन मठरी, निमकी, नमकीन पारे, चावल पापड़ी, कोथिम्बीर वड़ी, पोटली समोसा, मूंगफली मसाला तले हुये या मूगफली मसाला माइक्रोवेव में, कुरकुरे खोखले चना, बेसन मसाला सेव, बेसन पापड़ी, बेसन पारे, आलू भुजिया सेव, मैदा के नमकीन क्यूब्स, हरे धनिया की मठरी, पोहा नमकीन, आदि बना सकते हैं.
मीठी मठरी, या मीठे शकरपारे या मीठी कचौरी भी बना कर कई दिनों तक परोसी जा सकतीं है,.
कांजी
दीपावली पर छक कर खाने के बाद आपको और आपके परिवार को कांजी की अवश्य जरूरत होगी. कांजी आप मूंगदाल पकौडे की कांजी बना सकते हैं, गाजर की कांजी बना सकते है या सामान्य कांजी बनाकर इसमें रायते वाली बूंदी डाल कर परोस सकते हैं. छक कर खाने के बाद पेट को सही रखने के लिये कांजी से अच्छा और कुछ भी नहीं है.
और इन सबके बाद में प्रस्तुत है दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के दिन बनाई जाने वाली अन्नकूट सब्जी है.
कमेंट (72)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राधा, मेरी हमेशा ही कोशिश रहती है कि मैं कुछ नया बनाऊं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अवन्तिका, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अवन्तिका, इसके बारे में मुझे थोड़ा डिटेल में बतायें कि ये क्या चीज है तो शायद में समझ सकूं.
maidake sakarpade(mithe) bataye plz.plz. plz.
qki apne muje kala jamun ki recipeabhitak nahi batai plz jaldi bataye.
thanks.
निशा: अश्विनी, शकरपारे की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर शकरपारे लिखकर रैसिपी सर्च कर सक्ते हैं, मिक्स दाल से चकली और काला जाम बनाने की कोशिश करूंगी.
please .nisha ji kay ham ras gulle banane ke laye bazar se panir mang kar bana sakte hai plz jaldi riplay dijiye
निशा: अश्विनी मैं काला जाम की रेसीपी बनाने की जल्दी ही कोशिश करूंगी. रसगुल्ले के लिये पनीर नहीं बल्कि छैना की आवश्यकता होती है. आप बाजार से छैना ले सकतीं हैं या घर पर भी इसे आसानी से बना सकतीं हैं
Thanks.
निशा: कान्ति, रसगुल्ला बनाने की रैसिपी और वीडियो वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर रसगुल्ला लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
aapki site bahut achhi hai. main bhi khane banane ki shokin hoon aur aapki recipes se mughhe help milti hai.
thank you
mujhey poora yakin hai ki aap goverdhan puja karti hongi ..to plz annkoot per ban ne vali sabji ki recipe likhiye aur bajre ka bhat kaise banta hai vo bhi bataiye
निशा: रुचि, आप अन्नकूट की सब्जी " विशेष " कालम में देख सकती हैं और बाजरे का भात "खिचड़ी और पुलाव" कालम में देख सकती हैं.
can you please share the recipe of how to make Chaklis with Channa Dal & Rice.
You are doing a wonderful job by sharing indian food recipes on your website.
Best Regards,
Prerna
निशा: कमल जीत,कन्डैन्स्ड मिल्क मिल्क का ही प्रोडक्ट है जो नैस्ले का है, आप किसी भी किराना स्टोर्स से ये ले सकते हैं और इसकी जगह क्रीम या ताजी मलाई से भी काम चलाया जा सकता है. स्प्रिग रोल की रैसिपी मुझे लिखनी है.
Thnx