पालक का रायता Spinach Raita Palak Raita Recipe

रायता खाने के स्वाद को बढाने के साथ साथ खाने को पचाने में भी मदद करता है. रायता खाने के साथ होना ही चाहिये, रायता हम अलग अलग तरीके से अलग स्वाद का बनायें तब खाने का स्वाद और भी बड़ जायेगा. आइये आज हम शाम के खाने के साथ पालक का रायता (Palak Raita) बनायें.
Read - Spinach Raita Palak Raita Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredietns for Palak Raita
- दही - 400 ग्राम (2 कप) (फैंटा हुआ)
- पालक - 150- 200 ग्राम
- जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -1 (बारीक कटी हुई)
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच( स्वादानुसार)
- काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- घी - 1/2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Palak Raita
पालक के पत्ते से डंडिया तोड़ दीजिये. पत्तों को 2 बार साफ पानी से धोइये, छलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. पालक के पत्तों को बारीक काट लीजिये. कटा हुआ पालक लगभग 1 कप होगा.

पैन गरम कर लीजिए. पैन में घी डालकर गरम कीजिए. इसमें जीरा डालकर चटखा लीजिए. फिर इसमें हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए और कटा हुआ पालक डालकर मिक्स कर दीजिए. इसे ढककर 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर नरम होने तक पकने दीजिए.
2 मिनिट बाद गैस बंद कर दीजिए. फैटे हुये दही में नमक, काला नमक, आधा जीरा पाउडर और भुना हुआ पालक मिला दीजिये. पालक का रायता तैयार है.
पालक के रायते के ऊपर थोड़ा सा जीरा पाउडर डाल कर सजाइये, रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में आधा घंटे के लिये रख दीजिये. गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ ठंडा पालक का रायता (Palak Raita) परोसिये और खाइये.
सुझाव
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनिट
कमेंट (29)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजुम जी, बिल्कुल, आप इसे पीस कर भी बना सकते हैं.
One of the most great Indian food recipy side really lovely
निशा: मुहम्मद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Man aap chef kaise bani i mean kya yeh aapka koi sapna tha so mam thanks for make nishamadhulika.com
निशा: रामा जी, खाना बनाना मेरा बचपन का शोक है. मैं अपने खाली समय कुछ एसा करना चाह रही थी कि वह मुझे करने में अच्छा लगे और मेरा कम किसी और के काम आये, इस काम का आइडिया मुझे इन्टरनेट पर कुछ पढ़ते समय मिला, और मैंने इसे शुरू कर दिया, मुझे काम करना अच्छा लगता है.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता, सबसे पहले आटा सोफ्ट लगायें, रोट को अच्छा बेले और अब आग को कन्ट्रोल रखें, तेज हो धीमी कर दीजिये, धीमी हो तो थोड़ा तेज कर दीजिये, धीमी गैस पर रोटी सोफ्ट नहीं बनती, फिर से ट्राई कीजिये, आप अच्छी रोटी बना लेंगी, धन्यवाद.
निशा: अक्षरा, जी हाँ, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अक्षरा, मिक्स फ्रूट रायता वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, मैं ये सभी रायते के बारे में लिखने की कोशिश करूंगी.
Thanks