Besan Papdi – बेसन पपड़ी Papri Recipe

बेसन पपड़ी एक खास व्यंजन है, जो होली के त्योहार पर बनायी जाती है.
होली पर आप मेहमानों को मीठा तो परोसते हैं ही लेकिन साथ में बेसन पपड़ी का नमकीन साथ स्वाद को दुगुना कर देगा. आइये आज हम पपड़ी बनायें. Besan Papdi Recipe, papadi, Papri Recipe
Read - Besan Papdi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Papdi
- बेसन- 1 कप
- मैदा- ¼ कप
- उड़द दाल का आटा- ¼ कप
- तेल- 2 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा- ¼ छोटी चम्मच से कम
- हींग- 2 पिंच
- जीरा- ¼ छोटी चम्मच
- काली मिर्च- ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक- ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- पापड़ी तलने के लिए

विधि - How to make Besan Papdi
बेसन, उड़द की दाल का आटा और मैदा मिला कर एक बर्तन में छान लीजिये. इसमें तेल, हींग, जीरा, नमक, बेकिंग सोडा, लाल मिर्च, काली मिर्च आटे में मिला लीजिये. पानी की सहायता से पूरी जैसा सख्त आटा गूथ लीजिये. इस आटे को 3 से 4 मिनिट तक मसल मसलकर गूंथिए. इतना आटा लगाने में 1/4 कप पानी लगता है. आटे को 1/2 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.
हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर, आटे को मसल-मसल कर चिकना कीजिये. अब आटे को दो भागों में बांट लीजिये. प्रत्येक भाग को एक इंच मोटा बेलनाकार में बना लीजिये. इस बेलनाकार को आधा आधा इंच दूरी पर चाकू से काटकर लोइयां बना लीजिये.
एक लोई उठाकर गोल कीजिए, चकले पर रखिये और 2-3 इंच के व्यास में बेलिये. इस बेली हुई पपड़ी को अब मैदा के परोथन की सहायता से 5-6 इंच के व्यास में बेल लीजिये. एक-एक करके इसी तरह सारी लोइयां बेल कर थाली में रख लीजिये. पपड़ी बेल कर तैयार कर लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल के गरम होने पर कढ़ाही के थोड़ा ऊपर हाथ ले जाकर देखिए, हाथ पर गर्मी लग रही है. गरम तेल में एक पपड़ी डालकर भी देख लीजिए, पपड़ी अच्छी सिक रही है यानिकि तेल अच्छे से गरम है. इसे थोड़ा दबाकर सेकिए, जैसे ही निचली साइड सिक जाए, इसे पलट दीजिए. हल्की ब्राउन होने पर इसे निकालकर प्लेट में रख लीजिए. यह बहुत जल्दी सिक जाती हैं. दूसरी पपड़ी कढ़ाई में डालिये, और तलिये. सारी पपड़ी इसी तरह तलकर निकाल लीजिये.
ये बेसन नमकीन खस्ता पपड़ी ठंडी करके, एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रखिये, महिने भर तक जब भी आपका मन हो पपड़ी निकालिये और खाइये.
सुझाव
- आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि आटा गीला या नरम नही होना चाहिए, एकदम सख्त आटा गूंथे. अगर आटा नरम हो जाएगा, तो बेसन पपड़ी कुरकुरी नही बनेंगी.
- बेसन पपड़ी को बीच से ना बेलें. इसे किनारे से बेलें. अगर बीच से पपड़ी बेलेंगे तो पपड़ी बीच से पतली हो जाएगी और किनारे मोटे रह जाएंगे.
- पपड़ी को अच्छे गरम तेल में ही तलें और हल्के ब्राउन होने पर निकाल लें. कम गरम तेल में पपड़ी तलने से ये सख्त हो जाएंगी, खस्ता नही बनेगी.
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Meri beti ko wheat allergy hai. Please aap uske liye gluten free cake recepie bataiye .
निशा: संगीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता जी, 40-50 के करीब बनेंगी.
निशा: ऊषा जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर पापड़ की रैसिपी देख सकती हैं.
निशा: साधना जी, बेसन पापड़ी और मैदा पापड़ी दोंनो अलग है आप बेसन पापड़ी रेसिपी को देख कर बेसन पापड़ी बनायें ये भी बहुत अच्छी होती हैं.
निशा: गीता जी, उरद दाल का आटा डालने से पपड़ी को पतला बेला जा सकता है और वह ज्यादा खस्ता बनती हैं.
निशा: डोली जी, बना सकते हैं.
निशा: आरती जी, आप दाल का बारीक पेस्ट डाल सकती हैं, और बेकिंग पाउडर भी डाल सकती है लेकिन इसकी मात्रा बेकिंग सोडा की मात्रा से तिगनी लीजिये, क्यों कि बेकिंग पाउडर में और भी कई चीजें मिली रहती हैं.
Thanks Nisha ji
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: थोड़ी सूजी मिलाई जा सकती है. इससे थोड़ा अलग कुरकुरापन आ जाता है.
निशा: नीमा, आटे को अच्छी तरह मसल लीजिये, और तेल को अच्छी तरह गरम होने के बाद पपड़ी डाल कर तलेंगी तो पपड़ी हल्की हल्की अवश्य फूलेंगी.
निशा: विधि, जी हां रिफाइन्ड ओइल लिया जा सकता है और अजवायन या जीरा कुछ भी ले सकते हैं.
soan papdi ke bare me bhee like please
निशा: मोहसिना, 4 टेबल स्पून सारा ही आटे में मिलाकर गूंथना है.
निशा: पूर्वी, एसा भी कर सकते हैं.
umrbhar k liye aapse dosti karli
umrbhar k liye aapse dillagi karli
I like u so much
thank's
निशा: आरजू, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निशिका, अभी मेरी तवियत ठीक है, मैं जल्दी ही काम करना शुरू कर दूंगी, आप सभी को मेरी होली की शुभकामनायें.