कुरकुरे क्रिस्पी कॉर्न-एकदम परफेक्ट घर पर ही बनाये Restaurant Style Crunchy & Spicy Corn with Tips

📅 23 सितंबर 2022 👁 118 बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आज हम बनाने जा रहे हैं रेस्टोरेंट स्टाइल कुरकुरे क्रिस्पी कॉर्न.  इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाएँगे.  इनका स्वाद आपको बहुत ही लाजवाब लगेगा और ये बहुत ही क्रिस्पी बनेंगे.  इन्हें हम इस तरह बनाएँगे कि ये हर बार इसी तरह क्रिस्पी और कुरकुरे बनेंगे.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ क्रिस्पी और कुरकुरे कॉर्न बनाएं और अपने परिवार के साथ इनके स्वाद का आनंद लें.

कुरकुरे स्वीटकार्न के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Crispy Sweet Corn 

स्वीटकॉर्न - Sweet Corn - 2 कप

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

कॉर्न फ्लोर - Corn Flour - 4 बड़े चम्मच

मैदा - Refined Flour - 4 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

मक्खन - Butter - 1 छोटी चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green Chilli - 1 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

टमाटर सॉस - Tomato Sauce - 2 बड़े चम्मच

कशमीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1/3 छोटी चम्मच

चाट मसाला - Chaat Masala - 1/2 छोटी चम्मच

नींबू का रस - Lemon Juice - 1 छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves

स्वीट कॉर्न उबालने की विधि Process of boiling Sweet Corn

भगोने में 3 कप पानी डाल कर उबाल आने दीजिये.  पानी में उबाल आने पर इसमें 2 कप स्वीट कॉर्न के दाने और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये.  इन्हें एक दो बारी चलाते हुए 5-6 मिनट उबालिये.  समय पूरा होने पर इन्हें छान कर पानी हटा दीजिये और एक बाउल में डाल दीजिये.  इस तरह कॉर्न उबल कर तैयार हो जाएँगे.

स्वीट कॉर्न कोट करने की विधि Process of coating Sweet Corn

स्वीट कॉर्न के बाउल में 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर और 2 बड़े चम्मच मैदा डाल कर अच्छे से मिलाएं.  कॉर्न पर आटा कोट होने पर इनपर थोड़ा पानी छिड़क कर मिलाएं.  फिर वापस 2-2 चम्मच कॉर्न फ्लोर और मैदा डाल कर अच्छे से मिलाएं.

इसी तरह जब तक कॉर्न पर कॉर्न फ्लोर और मैदा की अच्छी कोटिंग नहीं हो जाती मिलाते रहिये.  अच्छे से कोट हो जाने पर इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला दीजिये.  अब नीचे जो भी आटा बच जाए उसे या तो छान कर हटा लीजिये.  या फिर बाउल को थोड़ा हिला लीजिये, जिससे आटा नीचे आ जाएगा और कॉर्न ऊपर.  अब कॉर्न को प्लेट में निकाल कर अलग कर लीजिये.

स्वीट कॉर्न तलने की विधि Process of frying Sweet Corn

कढ़ाही में तेल गरम कीजिये, तेल लो-मीडियम गरम होना चाहिये और फ्लेम लो होनी चाहिये.  अब आधे स्वीट कॉर्न कढ़ाही में तलने के लिये डालिये.  इन्हें 2-3 मिनट ढक कर ऐसे ही तलने दीजिये.  3 मिनट के बाद ढक्कन हटा कर फ्लेम मीडियम करके इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये.

कॉर्न के गोल्डन ब्राउन होने पर फ्लेम लो करके इन्हें निकाल कर छलनी में रखिये, ताकी एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.  बचे हुए आधे कॉर्न भी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.  इस तरह स्वीट कॉर्न तल कर तैयार हो जाएँगे.

सॉस बनाने की विधि Process of making Sauce

पेन मे 1 बड़े चम्मच मक्खन डाल कर पिघलाएं.  मक्खम पिघलने पर इसमें 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर हल्का भूनिये.  फ्लेम एकदम धीमी करके इसमें 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस, 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च और 1/3 छोटी चम्मच नमक डालिये.

इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें तले हुए स्वीट कॉर्न डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसमें 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला और थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिलाएं.  अब अंत में इसमें 1 छोटी चम्मच नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिला दीजिये.  इस तरह क्रिस्पी कॉर्न बनकर तैयार हो जाएँगे, इन्हें परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestion

स्वीट कॉर्न को अच्छे से कॉर्न फ्लोर और मैदा में कोट करना है.

स्वीट कॉर्न को तलते समय तेल लो-मीडियम गरम होना चाहिये और फ्लेम लो होनी चाहिये.

कुरकुरे क्रिस्पी कॉर्न-एकदम परफेक्ट घर पर ही बनाये Restaurant Style Crunchy & Spicy Corn with Tips

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।