घर में आर्गेनिक सिरका कैसे बनायें । Homemade Sugarcane Vinegar & White Vinegar

📅 23 नवंबर 2018 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 12 कमेंट ★ 2.4 (14)

सिरका को आप बहुत आसानी से बना कर तैयार कर सकते हैं. घर के बने सिरका को आप बहुत सी रेसिपी में यूज कर सकते हैं. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Homemade Sugarcane Vinegar & White Vinegar

गन्ने का रस - 1 लीटर

कील - 2

पानी - 500 मिलीलीटर

एसिटिक एसिड - 2 टेबल स्पून (25 मिलीलीटर)

विधि - How to make Homemade Sugarcane Vinegar & White Vinegar

गन्ने के रस का सिरका

किसी बड़े से कंटेनर में गन्ने के रस को ले लीजिए और इस रस में दो साफ कील डाल दीजिए. अब इस रस को बंद करके 2 महीने के लिए किसी गर्म स्थान पर अलमारी में रख दीजिए.

2 महीने बाद सिरका को चैक कीजिए. रस का कलर बदल गया है और इसमें से तीखी गंध भी आने लगती है. सिरका बनकर तैयार है. अब इस सिरके को छानेंगे.

sugarcane vinegar

सिरके को छानने के लिए एक दूसरा कंटेनर लीजिए. उस पर एक सूती या मलमल का कपड़ा रख दीजिए और फिर कपड़े से सिरका छान लीजिए. अब इस छने हुए सिरका को किसी भी कांच की बोतल में भर कर रख दिजिए. गन्ने के रस का सिरका बनाकर तैयार कर लीजिए.

सिंथेटिक सिरका बनाने की विधि

सिंथेटिक सिरका बनाने के लिए एसिटिक एसिड का उपयोग किया जाता है. 500 मिलीलीटर पानी लीजिए और इसमें 2 टेबल स्पून एसिटिक एसिड डाल दीजिए और इसे मिक्स कर दीजिए सिंथेटिक सिरका बनकर तैयार है.

how to vinegar

सिरक का उपयोग आप बहुत सी रेसिपी का स्वाद बढा़ने और उसे प्रिजर्व करने के लिए कर सकते हैं सिरके को आप अचार, चटनी, चाइनीज रेसिपी इत्यादि में भी उपयोग कर सकते हैं. 

सुझाव

  • सिरका को छानने के लिए मेटल की छलनी का उपयोग नही करना है. प्लास्टिक की छलनी से छान सकते हैं.
  • सिरके को रखने के लिए कांच की बोतल या चीनी मिट्टी के बर्तन या फिर प्लास्टिक की बोतल का उपयोग कर सकते हैं.
  • आरो का पानी नहीं है तो आप पानी को उबाल कर उसे ठंडा करके ले सकते हैं.
  • एसिटिक एसिड का उपयोग अचार, जूस, मुरब्बा पल्प इत्यादि को प्रिजर्व करने के लिए यूज किया जाता है.
  • मेटल या स्टील की चम्मच इत्यादि का उपयोग नहीं करते हैं.

Homemade Sugarcane Vinegar & White Vinegar | घर में आर्गेनिक सिरका कैसे बनायें

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.4 / 5 (14 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (12)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

henna khan
whaoooooo
NishaMadhulika
thanks you henna khan
krishan rao
Where I can sale organic sugarcane vinager..please confirm
NishaMadhulika
krishan rao माफ कीजिएगा इस के विषय में मुझे अधिक जानकारी नहीं है.
ashish kumar
without astic acid prepare sirka
NishaMadhulika
ashish kumar जी आप इसे बिना एसिटिक एसिड के भी बना सकते हैं.
जितेन्द्र कुमार
आर्गैिनक सिरका अधिक समय तक कैसे रखे
NishaMadhulika
जितेन्द्र कुमार जी, आप इसे 1 साल से अधिक तक आराम से यूज कर सकते हैं.
Sarita
Why to put two nails to make vinegar ,
Can it be harmful
NishaMadhulika
Sarita जी, यह गन्ने के रस से मिलकर एक रासायनिक प्रतिक्रिया पैदा करते हैं जिससे सिरका बन कर तैयार होता है. यह हानिकारक नहीं होता है.
Rubina Sheikh
Nisha mam yeh kil kya hai ap mujhe batayangi mam mujhe kil ka matlab nahi pata
NishaMadhulika
Rubina Sheikh जी, यह लोहे की कीलें हैं.