मैसूर पाक - Mysore Pak Recipe

दक्षिण भारत की खास मिठाई मैसूर पाक़ को किसी भी स्पेशल अवसर या किसी भी त्यौहार पर बनाया जा सकता है. मावा और पानी न होने की वजह से मैसूर पाक की सैल्फ लाइफ बहुत अधिक है.
Read : Mysore Pak Recipe in English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Mysore Pak Recipe
- बेसन - 1 .5 कप ( 150 ग्राम )
- चीनी - 1.5 कप ( 300 ग्राम)
- देशी घी - 1 कप ( 200 ग्राम)
- रिफाइन्ड तेल - 1 कप ( 200 ग्राम)
- इलाइची पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि: - How to make Mysore Pak
चीनी की चाशनी बना लीजिये, चीनी को किसी बड़ी भारे तले की कढ़ाई में डालिये, आधा कप पानी डालिये और चीनी को घुलने तक चाशनी को पकने दीजिये.
बेसन को किसी प्याले में डालिये, आधा तेल मिला कर घोल बना लीजिये. दूसरी कढ़ाई में घी पिघलने के लिये रख दीजिय, घी पिघलने के बाद बचा हुआ तेल घी में डाल दीजिये और गरम होने दीजिये.
चाशनी को चैक कर लीजिये, चाशनी की एक बूद प्याली में डालिये, उंगली और अंगूठे की सहायता से चिकपा कर देखिये कि चाशनी में अच्छा लम्बा ताल निकलना चाहिये, चाशनी बन कर तैयार है.
चाशनी में बेसन का घोल डालिये और लगातार चलाते हुये भूनिये, ध्यान रहे कि बेसन कढ़ाई के तले में लगना नहीं चाहिये. दूसरी तरफ गरम हो रहे घी से चमचे से घी भर कर बेसन वाली कढ़ाई में डालिये, और बेसन को लगातार चलाते हुये भूनते रहिये, गैस धीमी और मीडियम ही रखिये. चम़चे से गरम गरम घी बेसन में डालते जाइये और बेसन को दूसरे हाथ से भूनते रहिये. बेसन फूलने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदलने लगे, फूलते बेसन में जाली बनने लगे, बस हमारा मैसूर पाक बनकर तैयार है.

जिस थाली या ट्रे में मैसूर पाक जमाना हो उसमें थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये. गरम गरम जाली पड़ते बेसन को थाली में डालिये और थाली को खटखटा कर एक जैसा कर दीजिये. 5-10 मिनिट में मैसूर पाक हल्का ठंडा हो जाता है, मैसूर पाक को अपने मन पसन्द आकार में काट लीजिये और मैसूर पाक के जमने पर टुकड़े अलग कर लीजिये. बहुत ही अच्छा मैसूर पाक बनकर तैयार है.
मैसूर पाक को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, और महिने भर तक जब भी मैसूर पाक खाने का मन हो कन्टेनर से निकालिये और खाते रहिये.
सुझाव:
- बेसन को धीमी और मीडियम गैस पर भूनिये, बेसन भूनते समय कलछी को कढ़ाई के तले तल लगाकर पूरे ध्यान से चलाइये. बेसन कढ़ाई के तले में लगे नही.
- बेसन में डालने वाला घी डालते समय अच्छा गरम होना चाहिये.
- मैसूर पाक अच्छा बने उसके लिये बेसन फूलने पर जल्दी जल्दी चलाते हुये भूनिये और जैसे ही बेसन में जाली दिखाई देने लगे, बेसन का हल्का सा कलर बदले तुरन्त मैसूर पाक को थाली में जमाने के लिये निकालिये.
कमेंट (156)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks bt mera Ye pak thoda hard bana kya mistake rah gyi plz bataiye na!
निशा: रंजना जी, ऎसा इसलिए भी होता है की यदि मिश्रण को अधिक पका लिया जाए. अगर इसे थोडा़ कम पकाया जाय तो मैसूर पाक सोफ्ट बनता है.
निशा: अमृता जी, मिश्रण कम पका हो तब एसा होता है.
निशा: सना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शगुफ्ता जी, ये बेसन से बनता है, मैसूर पाक पीला ही होता है, इसमें कलर डालने की आवश्यकता नहीं होती.
निशा: हेमंत जी, कोई भी रिफाइन्ड खाने वाला तेल ले सकते हैं, मूंगफली और सूरजमुखी का तेल ज्यादा अच्छा रहता है.
निशा: रेनू जी, मिश्रण को थोड़ा कम पकाया जाय तो मैसूर पाक सोफ्ट बनता है.
निशा: माही जी, मैसूर पाक को हल्का सा ठंडा होने पर काटने के निशान लगा देते हैं, अगर इसे पूरी तरह जमने पर काटे तब ये टूट जाता है, प्रोपर पीस नहीं बनते.
Today i tried mysore pak and i only used ghee or wo bhut soft bena hai. Color bhi brown nahi aya hai. Mujhe lagta hai meine jaldi mysore pak ko utar liya hai. Kya ap mujhe beta sakti hai ki kitna time tak mysore pak ko kadai mein chalana cahiye. Or jaldi utara hua mysore pak khane se health ko koi nuksan to nahi hoga.
निशा: शशि जी, धन्यवाद.
निशा: नीता जी, धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, मैसूर पाक बेसन से ही बनाया जाता है. मैदा मिलाने से उसमें अलग स्वाद आएगा. आप चाहें, आप इस तरह ट्राई कर सकते हैं.
निशा: दीपक जी, आप पूरा घी भी ले सकते हैं लेकिन तेल से यह नरम बनता है.
निशा: मोहन जी, धन्यवाद.
Aapke recipe batane ka tarika bahut hi sweet hai
You have such a great personality with a lot of sweetness
Thanks for great recipe
निशा: नीरज जी, अपना अनुभव शेयर करने और सराहना के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sabse pehle to apko aur apke pariwar ko happy Diwali in advance
Nishaji maine apki site se dekh kar nariyal ki barfi, besan ke laddu aur mysore pak banaya. Bahut achhe bani sari chije. Sweets maine pehli baar banayi hai
Thanks nisha ji
निशा: बी के जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. आपको और आपके परिजनों को भी हमारी ओर से दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं.
Nishaji mai job karti hu isliye diwali ki meethay abhi se bana rahi hu. Maine apki site se dekh kar besan ke ladoo, nariyal ki barfi aur aaj mysore pak banaya hai. Aisa lag raha jaise bazar se kharidi gayi ho.. man kar raha hai sari sweets bana lu:)
thanks nisha ji
निशा: सोनिया जी, आपको और आपके परिजनों को भी हमारी और से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं. मुझे यह जानकर प्रसन्नता हुई कि आप इतना व्यस्त होने के बावजूद भी दिवाली के लिए घर पर मिठाई बना रही है.
Nishaji maine aaj maysore pak banaya. Jab thali me dala to to maine use chammach se ek saar kar diya. Kya is wajeh se mysore pak me jali nahi bani..
Waise bani bahut achhi hai par barfi lag rahi hai dekhne se :)
निशा: सोनिया जी, आप सही कह रही है, चम्मच से एकसार करने की वजह से ही जाली खत्म हो गई. अगली बार, आप सिर्फ थाली को खटखटा दीजिएगा.
thanx for the lovely receipe..
निशा: मंगला जी, मैसूर पाक में घी ज्यादा ही होता है.
निशा: शिवानी जी, चाशनी में बेसन के घोल को डालना है.
निशा: आमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. थोड़ी सी मेहनत और प्रेक्टिस से सारी चीजें सही बनने लगती हैं.
Mene mustard oil use kiya tha ....apne tel likha tha.
Refined likhte to galti ni hoti
निशा: प्राची जी, हमने रिफाइंड और तेल और घी दोनों को लिखा है.
I will try this sweet.
निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mam plz give me ur contact no. Kabi receipe bnate smay kuch problm aati h to discuss kr lungi....jese aaj aa rhi thi
Besan bhunta us se pahle hi jamne laga to mene tel ghee mixture badati gyi.
निशा: प्राचीजी, आपने सारा कुछ सही किया है लेकिन तेल कौन सा है, इसके लिये रिफाइन्ड तेल बिना महक वाला यूज कीजिये और उसे अच्छी तरह गरम होना चाहिये, अगली बार आप अच्छा मैसूर पाक बना लेंगी.
निशा: श्वेता जी, मैसूर पाक थोड़ा कम पका होने के कारण हल्के कलर का है, इसे हल्का सा और पका लेने से, ये ब्राउन हो जायेगा.