नारियल वाले भरवां बैगन - Dry Coconut Stuffed Baingan

दक्षिण भारत में बनाये नारियल भरवां बैगन (Dry Coconut Stuffed Baingan) अपने खास स्वाद के कारण सभी को बहुत पसंद आते हैं. जब भी कुछ स्पेशल सब्जी बनानी हो तो नारियल वाले भरवां बैगन बनाइये.
Read: Dry Coconut Stuffed Baingan in recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Stuffed Baingn
- बैगन - 6-7 लम्बे वाले (400 ग्राम)
- कच्चा नारियल - 1/ 4 कप कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 1/4 कप
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई
- धनियां पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- मेथी के दाने - आधा छोटी चम्मच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- अनारदाना - 1 छोटी चम्मच
- सफेद तिल - 1 छोटी चम्मच
- उरद दाल - 1 छोटी चम्मच
- चना दाल - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Coconut Stuffed Eggplant
पैन गरम करके उसमें चना दाल और उरद दाल डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये, अब जीरा, मेथी के दाने, राई और तिल डालकर हल्के ब्राउन होने तक रोस्ट कर लीजिये, मसालों को थोड़ा ठंडा करके उन्हैं पीसने के लिये मिक्सर में डाल दीजिये साथ में नमक, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालकर हल्के दरदरे पीस लीजिये (पिसे मसाले हम इसलिये मिला रहे हैं क्यों कि साबुत मसाले कम होने की वजह से उन्हैं पीसने में दिक्कत होगी).
पिसे मसाले प्लेट में निकालिये, और हींग पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अनारदाना, अदरक, हरी मिर्च, नारियल, और हरा धनियां डालकर सारे मसाले अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, बैगन में भरने के लिये मसाला तैयार है.
बैगन को लम्बाई में 2 कट लगाकर इस तरह काटिये , कि वे डंठल की तरफ से जुड़े रहें, इस तरह बैगन तीन परत दिखाई देंगी और उनके बीच में मसाला भरकर बैगन को दबाकर रख दीजिये, सारे बैगन को काट कर भर कर तैयार कर लीजिये.
पैन गरम कीजिये, पैन में तेल डालिये और तेल गरम होने पर मसाले भरे बैगन तेल में सिकने के लिये एक एक उठाकर लगा दीजिये, बचा हुआ मसाला भी बैगन के ऊपर डाल दीजिये. बैगन को ढककर, धीमी आग पर 5 मिनिट तक पकने दीजिये.
बैगन को खोलिये, और सावधानी से चिमटे की सहायता से पलट दीजिये और फिर से ढककर और 5 मिनिट पकने दीजिये, बैगन को खोलिये और चैक कीजिये, बैगन नरम हो गये हैं, बैगन बन कर तैयार है.
नारियल वाले भरवां बैगन तैयार हैं, नारियल वाले भरवां बैगन को चपाती, परांठे और चावल के साथ साइड डिश के रूप में परोसिये और खाइये.
Dry Coconut Stuffed Baingan video in Hindi
कमेंट (19)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Namaskar Aap to Annapoorna ho
Recipes meain itne ache se samjake batanewale meain ne kabhi nahi suna hai. Aapne bahut badiya kaam karhe ho .God bless you &your family. Thank you lots.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: बीरेन्द्र जी, बैगन गोल लीजिये और आप अपने तरीके से काट सकते हैं जैसे क्रोस करके भी इन्हैं काटा जा सकता है.
निशा: सोनक जी, डंठल काट सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: स्वातो, इस सब्जी के लिये कच्चा नारियल ही अच्छा रहता है.
निशा: वीना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गीतान्जलि, जी हां ये वही कच्चा नारियल है.
निशा: अस्मिता जी हां बनाये जा सकते हैं.
निशा: लिप्सा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दुर्गा, सूखा नारियल भी ले सकते हैं.
Please reply...
निशा: मैं अवश्य लिखने की कोशिश करुंगी
निशा: अवश्य कर सकते हैं
निशा: पूनम, जी हां अवश्य.
निशा:
रेनुका, जी हां करेले में भी नारियल की स्टफिंग भरी जा सकती है, नमक और अमचूर थोड़ा सा ज्यादा लीजिये, धन्यवाद.
निशा: अमृता, इसके लिये गीला यानी कच्चा नारियल लिया है.
Dry coconut stuffed brinjal is very famous in south India because of its special taste. Whenever you want to make same special vegetable prepare dry coconut stuffed brinjal vegetable.
Ingredients for Coconut Stuffed Baingn
Brinjal(baigen) - 6-7 long (400 gram)
Raw coconut - 1/ 4 cup grated
Green coriander - 2-3 tbsp finely chopped
Oil - 1/4 cup
Green chilies - 2-3 finely chopped
Coriander powder - 1.5 tsp
Salt - 3/4 tsp (to taste)
Red pepper - 1/4 tsp
Jeera(cumin seeds)- 1/2 tsp
Heeng(asafoetida) - 1/2 pinch
Fenugreek seeds - 1/2 tsp
Rei - 1/2 tsp
Turmeric powder - 1/2 tsp
Aamchur(mango powder) - 1/2 tsp
Ginger - 1 inch piece (grated)
Aardana - 1 tsp
Whit sesame seeds - 1tsp
Urad dal - 1 tsp
Chana dal - 1 tsp
How to make Coconut Stuffed Eggplant
Heat a pan and add urad dal and chana dal and roast slightly, add cumin seeds, fenugreek seeds and sesame seedsand roast . Cool the spices and grind them coarsely, also add salt, turmeric powder and coriander powder.
Put the grinned spices in a plate, add heeng powder, aamchur powder, red chilly powder, anardana, ginger, green chilly, coconut and green coriander. Mix all the spices well. Stuffing for the eggplant is ready.
Make 2 cuts on brinjal in the same manner shown here. The stalk should be joined,with this there will be three layers on the brinjal, fill stuffing in them. Cut all the brinjals and stuff them.
Preheat the pan, put oil in the pan, add the stuffed brinjals in the pan one by one. Pour the left spices on the brinjals. Cook for 5 mins on medium flame.
Open the brinjals, with the help of tong turn over the brinjals , cover them and cook for 5 mins. Open the brinjal and check whether they have become soft. Brinjals are ready.
Coconut stuffed brinjal's are ready. Serve with chapatti,parantha and chawal.