पनीर मखाने की रिच ग्रेवी वाली सब्जी-पार्टी-ढाबा स्टायल Paneer Makhana Curry recipe no onion garlic

📅 26 अगस्त 2022 👁 26.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

पार्टियों के लिये खास आज हम बनाने जा रहे हैं पनीर मखाना की सब्जी.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद भी बहुत लजवाब है.  इसे आप पार्टियों के साथ-साथ घर पर मेहमानों के लिये या वीकेन्ड के दिन भी बना सकते हैं.  इसका खास स्वाद आपके पूरे परिवार को बहुत पसंद आएगा.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ पनीर मखाना की सब्जी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

पनीर मखाना के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Paneer Makhana Curry

टमाटर - Tomato - 2, (100 ग्राम)

हरी मिर्च - Green Chili - 1

अदरक - Ginger - 1/2 इंच

काजू - Cashews - 10

पनीर - Paneer - 200 ग्राम

मखाने - Fox Nuts - 2 कप (30 ग्राम)

घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

घी - Ghee - 1 बड़े चम्मच

तेजपात - Tejpat - 1

दालचीनी - Cinnamon - 1 इंच

काली मिर्च - Black pepper - 5-6

लोंग - Clove - 2

बडी इलायची - Black Cardamom - 1

जीरा - Cumin Seeds - 1/4 छोटी चम्मच

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच

हल्दी - Turmeric Powder - 1/2 छोटी चम्मच

काश्मीरी लाल मिर्च - Red Chilli Powder - 1.5 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - Kasuri Methi - 1 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

ताजा मलाई - Fresh Malai - 2 बड़े चम्मच

काजू - Cashews - 10

हरा धनिया - Green Coriander

पनीर मखाना की सब्जी बनाने की विधि Process of making Paneer Makhana Gravy

मिक्सर जार में 2 टमाटर, 1 हरी मिर्च, 1/2 इंच अदरक और 10 काजू डाल कर बारीक पीस लीजिये.  अब 200 ग्राम पनीर के बड़े या छोटे जैसे चाहें पीस काट लीजिये.  पेन में 1 छोटी चम्मच घी और 2 कप मखाने डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिये.  भुन जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिये.

कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल और 1 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये.  गरम घी-तेल में 1 तेजपत्ता, 1 दालचीनी, 5-6 काली मिर्च, 2 लौंग, 1 बड़ी इलायची (छील कर दाने डालिये) और 1/4 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिये.

भुन जाने पर इसमें पिसा हुआ पेस्ट और थोड़ा पानी डालिये.  इसे मिला कर इसमें 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1.5 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालिये.  इन्हें अच्छे से मिला कर मसाले को लो-मीडियम फ्लेम पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तेल अलग होने तक भूनिये.

हल्का तेल अलग होने पर इसमें 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके) डालिये.  इसे मिला कर तेल अलग होने तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए भूनिये.  भुन जाने पर इसमें 2 बड़े चम्मच मलाई डाल कर अच्छे से मिलाएं.  इसे भी तेल अलग होने तक भूनिये.

भुन जाने पर इसमें 3/4 कप पानी और 3/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाएं और उबाल आने तक पकाएं.  उबाल आने पर इसमें पनीर, मखाने और 8-10 भुने काजू डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर इसे ढक कर 3-4 मिनट लो फ्लेम पर पकाएं.

समय पूरा होने पर पनीर मखाना की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी.  फ्लेम बंद करके इसे निकाल लीजिये.  इसे रोटी, परांठा, चावल या किसी के भी साथ परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

मखाने और मसाला लो-मीडियम फ्लेम पर भूनने हैं.

पनीर मखाने की रिच ग्रेवी वाली सब्जी-पार्टी-ढाबा स्टायल Paneer Makhana Curry recipe no onion garlic

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।