मखाना काजू करी - Makhana Kaju curry recipe

मखाना काजू करी रिच ग्रेवी के साथ बनी हुई बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मखाना काजू करी को किसी भी पार्टी के लिये बनाया जा सकता है या जब भी आपका कुछ बहुत अच्छा खाने का मन हो तब आप ये सब्जी बनाकर खा सकते हैं.
Read - Makhana Kaju Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makhana Kaju curry
- मखाने - 1 कप
- काजू - 25
- तेल - आधा कप जिसमें हम काजू और मखाने तलेंगे.
- ग्रेवी के लिये:
- टमाटर - 4 (250 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- काजू - 25 काजू ,एक घंटे पानी में भिगोये हुये
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - छोटी चम्मच
विधि - How to make Phool Makhana Curry
टमाटर को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च डंठल हटा कर धो लीजिये. टमाटर हरी मिर्च को मिक्सर जार में डाल लीजिये, भीगे हुये काजू भी इनके साथ में ही डाल दीजिये और सारी चीजों को बारीक पीस लीजिये.

ग्रेवी के लिये मसाला भून लीजिये, पैन गरम कीजिये और पैन में तेल डाल दीजिये, तेल गरम होने पर जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने पर हींग डाल दीजिये, अदरक पेस्ट, हल्दी पाउडर, कसूरी मेथी और धनियां पाउडर डाल कर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये. अब पिसा हुआ मसाला डाल दीजिये, लालमिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिये जब तक कि उसके ऊपर तेल न तैरने लगे.
जब तक मसाला भुनता है तब तक दूसरे गैस पर काजू और मखाने तल कर तैयार कर लीजिये. दूसरी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल में काजू डालकर हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. अब थोड़े थोड़े मखाने डालकर हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, सारे मखाने तल कर तैयार कर लीजिये.
मसाले को बीच बीच में चलाते हुये भून कर तैयार कर लीजिये, मसाले से तेल अलग होने लगा है, मसाला भुन गया है. भुने मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिये, नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में उबाल आने के बाद, भुने मखाने और काजू डालकर मिला दीजिये, सब्जी को ढककर 3-4 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये, ताकि काजू और मखाने के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें.
मखाना काजू करी सब्जी तैयार, बहुत अच्छी सब्जी बनी है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और ऊपर से हरे धनियां या क्रीम डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये. मखाना काजू करी को चपाती, परांठे, पूरी या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 30 मिनिट
कमेंट (87)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीरज जी, सादा सब्जी से इसमें तेल अधिक हो जाता है.
निशा: स्याली जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: ये स्वाद में मसालेदार और लाजवाब होगी. आप इसे एक बार जरूर बना कर देखें ओर फिर बताईयेगा की आपको इसका स्वाद कैसा लगा.
निशा: पूजा जी, इसे आप व्रत के लिये बना रहे हैं तब इसमें व्रत का नमक (सैदा नमक)डालें, और लाल मिर्च नहीं डालें. व्रत के लिये बहुत अच्छी सब्जी बन जायेगी.
निशा: मीना जी, राजस्थानी स्टफ्ड बाटी के लिये माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 230 डि. से. पर प्री हीट कीजिये, बाटी डालिये, 10 मिनिट के लिये सैट कर बाटी सिकने दीजिये, चैक कीजिये, और समय 5 मिनिट इसके बाद 2-4 मिनिट चैक करते हुये बाटी सेकिये, माइक्रोवेव में 230 डि. से. में बाटी 17- 20 मिनिट में सिक जाती है( बाटी की मात्रा कम ज्यादा होने पर समय भी कम ज्यादा हो जाता है).
निशा: वीना जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधुरी जी, यह एक प्रकार का मेवा है. इसे lotus seeds भी कहते हैं.
निशा: मनीषा जी, आप इसमें हल्दी और लाल मिर्च का उपयोग न करें और क्रीम से ग्रेवी बनाएं.
निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: रोमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I am very impressed you
निशा: लक्षिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चिता जी, अर्चिता जी, ग्रेवी इसी तरह बनाये और मखाने की जगह मटर को हल्का सा भून कर काजू के साथ इसी तरह से ग्रेवी में मिलायें, काजू मटर करी तैयार हो जायेगी.
निशा: विद्या जी, मखाने न डालें और ग्रेवी में थोड़े साबुत काजू डाल कर काजू करी बना लीजिए.
Mujhe aap se Jaanna hai ki aap kis city se belong karti hai aur abhi aap kis city me rehti hai.
Thanx
निशा: मनीष जी मैं नोयडा में रहती हूँ.
निशा: निलेश जी, मखाना कमल के बीजों से प्राप्त होता है. इसको मिष्ठान एवं सब्जियों में प्रयोग किया जाता है और व्रत उपवास के दौरान भी इसे खाया जाता है.
निशा: सुमन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your preparation was very nice i have added fried paneer and some fried balls of khoa then it became further very nice
निशा: अरुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Makhana mila nahi to ham kay dusara kooch use kar sakle hai kya?
निशा: सुजाता जी, मखाना करी बिना मखाने के कैसे बनेगी.
आप की रेसिपी बहोत अच्छि और बहोत सरल होती हे निशाजी बहोत बहोत धन्यवाद
Kya es me paneer bhi daal sktey hai
निशा: मोहित जी, आप पनीर पसन्द करते हैं तब पनीर के छोटे क्यूब्स हल्के से फ्राई करके डाल सकते हैं.