बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo Recipe

बूंदी के लड्डू सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले लड्डू हैं. किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर बूंदी के लड्डू (Bundi Ladoo ) अवश्य बनाये जाते हैं.
Read : Boondi Ladoo Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ladoo
- बेसन - 1 कप
- चीनी - 1 1/2 कप
- छोटी इलाइची - 6
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
- देशी घी - बूंदी तलने के लिये
विधि - How to make Bundi Ladoo
सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. थोड़ा पानी और मिलाइये, तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिये, और चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लीजिये, (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिये आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है). घोल को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
चाशनी बना लीजिये:
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 1 कप पानी डाल दीजिये, चीनी को पानी में घुलने दीजिये, चीनी पानी में घुलने के बाद 3-4 मिनिट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चमचे से चाशनी की 1-2 ड्रोप प्याली में गिराइये, ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, चासनी में छोटा सा 1 तार बनना चाहिये, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो चाशनी को 1-2 मिनिट और पका लीजिये. लड्डू के लिये चाशनी तैयार है.
छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लीजिये. कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चमचे से बेसन का घोल डालिये. कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है, कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाय उतनी गिरा दिजिये, अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिये, तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके, डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दीजिये. बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी.
हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोंनो हाथो की सहायता से दबा दबा कर गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इसी प्रकार सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, बूंदी के लड्डूयों को खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दीजिये, ये खुश्क हो जायेंगे.

बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है, अब आप बूंदी के लडुडू (Boondi ke Laddu) सभी को खिलाइये और खाइये.
सुझाव:
बूंदी के लड्डू (Boondi Laddu) में कलर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाना चाहते हैं, तब बेसन के थोड़े से घोल में लाल या हरा जो भी रंग आप पसन्द करें, फूड कलर डालकर मिलाइये और कलर बूंदी बनाकर तैयार कर लीजिये.
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I am regularly watching Ur cooking recipes n m very much inspired.
I tried to make boondi ladoo but it seems sugar syrup overcooked n crystalluzed. Now please help me how can i make laddoos.
Kindly help.
Exp.--Bnane k 5-6 din Baad
निशा: सचिन जी, आप लड्डू को क्यों गरम करना चाहते हैं, प्लीज आप मुझे बतायेंगे तो मैं इस बारे में कुछ सलाह दे सकूंगी.
निशा: पूनम जी, जमने वाली कनसिसटेन्सी की चाशनी बनाकर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाये जा सकते हैं, ये सख्त होते हैं, अलग होते हैं. सोफ्ट लड्डू बनाने के लिये बूंदी ताजा बनायें तो ज्यादा अच्छा है.
निशा: रवी जी, वे अब खाने के काम में नहीं लें.
निशा: निखिल जी, लड्डू बनाने का तो सेम तरीका है, और ज्यादा बड़ी बूंदी को तो मीठा करके एसे ही अलग अलग रहने दीजिये, बहुत अच्छी लगती हैं.
निशा: रूहेला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सत्या जी, धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, रेसिपी का मतलब होता है किसी भी व्यंजन को बनाने में प्रयोग हुई सामग्रियों की जानकारी के साथ बनाने के तरीके का विविरण.
निशा: इन्दु जी, धन्यवाद.
chashni gadhiban jaye to kya kare
mere ladoo to bahut bekar bne
निशा: गायत्री जी, इन लड्डुयों में चीनी ज्यादा ही लगती है, बूंदी अपने अन्दर चाशनी शोकती है और लड्डू को बाइन्ड करने के लिये भी सीरप चाहिये होता है, चाशनी ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो थोड़ा पानी डालकर गरम क्ररके उसे पतला किया जा सकता है.
निशा: इशा जी, धन्यवाद.
2. Kya boondi ko ek din pahle bana k rakh sakte hai, agle din chasni bana k laddo banaye to
निशा: निधि जी, हां एसा किया जा सकता है, ठंडी बूंदी को गरम चाशनी में डालकर ढककर थोड़ी देर रखने से वे अपने अन्दर चाशनी को सोककर नरम हो जायेंगी और लड्डू बनाये जा सकेंगे.
निशा: दीलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तृ्प्ती जी, घी को अपने खाने में सब्जी, पूरी या परांठे बनाने में कभी भी यूज कर सकते हैं.
निशा: जारा जी, चाशनी गढ़ी होने पर एसा हो सकता है.
आपसे एक request है, आप हो सके तो मोतीचूर के लड्डू बनाना सिखा सकते हो, please....
Thanks & regards.
निशा: विशाल जी, मोतीचूर के लड्डू भी इसी तरह बनाये जाते हैं, लेकिन उसके लिये बूंदी बारीक बनती है, यदि बारीक बूंदी का झावा मिल जाये तो उन्हैं बिलकुल इसी तरह से बना सकते हैं.
निशा: नीरू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ट्विंकल जी, चाशनी को थोड़ा पतला रख लीजिये.
Boondi laddoo is my favourite.
निशा: गोपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधा जी, बूंदी के लड्डू के लिये, हल्की गरम चाशनी में गरम बूंदी डालनी होती है,बूंदी चाशनी को एब्जोर्ब करती है, तब लड्डू बनते हैं, ये लड्दू मार्केट से बूंदी लाकर नहीं बनाये जाते.
Chashni ko gada krna hai kai
निशा: सोनिया जी, चाशनी बहुत अधिक गाढ़ी नहीं होनी चाहिये, 2 तार की चाशनी बनायें, चाशनी पतली भी नहीं होनी चाहिये.
Hi nisha Ji thanx for your reply but I mend my mistake by your video. Thanx once again.
निशा: suman ji, thanks a lot.
How. Make. To. Sezwaan chomin. Please. Tell me
निशा: वर्षा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Hi nisha Ji my name is suman. I'm regular viewer of your site.I have made many recipes with the help of you.but I have failed in making ladoo because boondi was too tight to bind it in ladoo shape please tell me what can I do. I have asked very first time please reply me soon thank.
निशा: suman ji, if bundi is tight it means boondi batter is thick. If sugar syrup is thick also we can`t binde laddoo in proper shape. please see the video and try it, you will make nice laddoo.
Bareek ya choti bundi kaise banti he kalchi se badi hi bundi banti he
निशा: नेहा जी, बूंदी को अलग अलग साइज में बनाने के लिये झावे आते हैं, बारीक बूंदी का झावा मिलने पर बिलकुल इसी तरह बारीक बूंदी बना सकते हैं.