बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo Recipe

बूंदी के लड्डू सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले लड्डू हैं. किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर बूंदी के लड्डू (Bundi Ladoo ) अवश्य बनाये जाते हैं.
Read : Boondi Ladoo Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ladoo
- बेसन - 1 कप
- चीनी - 1 1/2 कप
- छोटी इलाइची - 6
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
- देशी घी - बूंदी तलने के लिये
विधि - How to make Bundi Ladoo
सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. थोड़ा पानी और मिलाइये, तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिये, और चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लीजिये, (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिये आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है). घोल को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
चाशनी बना लीजिये:
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 1 कप पानी डाल दीजिये, चीनी को पानी में घुलने दीजिये, चीनी पानी में घुलने के बाद 3-4 मिनिट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चमचे से चाशनी की 1-2 ड्रोप प्याली में गिराइये, ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, चासनी में छोटा सा 1 तार बनना चाहिये, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो चाशनी को 1-2 मिनिट और पका लीजिये. लड्डू के लिये चाशनी तैयार है.
छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लीजिये. कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चमचे से बेसन का घोल डालिये. कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है, कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाय उतनी गिरा दिजिये, अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिये, तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके, डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दीजिये. बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी.
हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोंनो हाथो की सहायता से दबा दबा कर गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इसी प्रकार सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, बूंदी के लड्डूयों को खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दीजिये, ये खुश्क हो जायेंगे.

बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है, अब आप बूंदी के लडुडू (Boondi ke Laddu) सभी को खिलाइये और खाइये.
सुझाव:
बूंदी के लड्डू (Boondi Laddu) में कलर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाना चाहते हैं, तब बेसन के थोड़े से घोल में लाल या हरा जो भी रंग आप पसन्द करें, फूड कलर डालकर मिलाइये और कलर बूंदी बनाकर तैयार कर लीजिये.
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा जी हां बनाने की कोशिश करती हूँ.
mere kya aap bata sakti hai ke boondi ke liye kaun sa ghee use kaoon
निशा: नेहा जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी हां बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, वेबसाइट पर हरे छोलिया की कढ़ी, हरे छोलिया का निमोना आप देख सकती हैं, और हरे छोलिया और आलू की सब्जी आप जल्दी ही देख सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, आपने इतनी बड़ी उपाधि दे दी है जो हो ही नहीं सकती, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, हरे छोलिया के परांठे, हरे छोलियां की पूरी और कचौरी, सलाद, आलू के साथ सब्जी की चीजें हैं.
निशा: अमन, पहले तेल को अच्छी तरह गरम होने दीजिये, बूंदी गिरा दीजिये और बूंदी तैर कर ऊपर आ जाय, आग धीमी करके उन्हैं क्रिस्प होने पर निकाल लीजिये.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, राजगिरा के लड्डू के लिये हमने लिंक दे दिया है. इसका हलवा बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, रोटी को हाथ से मीड़ लीजिये, मोटा हिस्सा हो हाथ से बारीक नहीं रहा है, उसे मिक्सर में डालकर पीस लीजिये, कढ़ाई में घी डालिये बारीक की गई रोटी को हल्का सा भून लीजिये, बूरा, छोटी इलाइची पाउडर और मेवा मिलाने चाहें जो भी पसन्द हो काट कर डालकर मिलाइये ओर लड्डू बना लीजिये.
निशा: नेहा मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: सुनीता, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, हमने कई तरह के मफिन बना दीये हैं, और भी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अजय, जी हां किया जा सकता है.
mai kaise banayenge ,woh bataiyen plz
निशा: नेहा जी हां तवा पर नान बनाने हैं.
निशा: नेहा जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: बूंदी का घोल अधिक गाढ़ा या अधिक पतला होने पर बूंदी गोल नहीं बनती.
निशा: नेहा जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा जी हां कोशिश करूंगी.