बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo Recipe

बूंदी के लड्डू सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले लड्डू हैं. किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर बूंदी के लड्डू (Bundi Ladoo ) अवश्य बनाये जाते हैं.
Read : Boondi Ladoo Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ladoo
- बेसन - 1 कप
- चीनी - 1 1/2 कप
- छोटी इलाइची - 6
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
- देशी घी - बूंदी तलने के लिये
विधि - How to make Bundi Ladoo
सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. थोड़ा पानी और मिलाइये, तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिये, और चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लीजिये, (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिये आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है). घोल को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
चाशनी बना लीजिये:
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 1 कप पानी डाल दीजिये, चीनी को पानी में घुलने दीजिये, चीनी पानी में घुलने के बाद 3-4 मिनिट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चमचे से चाशनी की 1-2 ड्रोप प्याली में गिराइये, ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, चासनी में छोटा सा 1 तार बनना चाहिये, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो चाशनी को 1-2 मिनिट और पका लीजिये. लड्डू के लिये चाशनी तैयार है.
छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लीजिये. कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चमचे से बेसन का घोल डालिये. कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है, कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाय उतनी गिरा दिजिये, अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिये, तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके, डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दीजिये. बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी.
हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोंनो हाथो की सहायता से दबा दबा कर गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इसी प्रकार सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, बूंदी के लड्डूयों को खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दीजिये, ये खुश्क हो जायेंगे.

बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है, अब आप बूंदी के लडुडू (Boondi ke Laddu) सभी को खिलाइये और खाइये.
सुझाव:
बूंदी के लड्डू (Boondi Laddu) में कलर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाना चाहते हैं, तब बेसन के थोड़े से घोल में लाल या हरा जो भी रंग आप पसन्द करें, फूड कलर डालकर मिलाइये और कलर बूंदी बनाकर तैयार कर लीजिये.
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुभि, उन लड्डू के लिये, बूंदी को ठंडी होने के बाद, चीनी की चाशनी 3 तार की बना लीजिये जो जमने वाली कनसिसटेन्सी की होती है, गरम चाशनी में बूंदी डालिये और मिला दीजिये, और हाथ में पानी मिला कर गरम मिश्रण से मिश्रण उठाकर लड्डू बांध कर रखते जाइये, कड़क लड्डू तैयार हो जायेंगे.
निशा: नेहा जी हां बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनके जी, प्लीज वीडियो को ध्यान से देखें और थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप अच्ची बूंदी बना लेंगी और लड्डू भी बना लेंगी.
निशा: नेहा जी, दाल मखनी की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है.
निशा, धनलक्ष्मी जी इन्हैं घर में नहीं बना सकते.
निशा: निधि, 1-2 टेबल स्पून पानी छिड़क कर हल्का सा गरम कर लीजिये, चाशनी हल्की सी नरम हो जायेगी और बूंदी साफ्ट हो जायेगी, लड्डू बांधें जा सकेंगे.
निशा: नेहा, जी हां मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, माइक्रोवेव करने से पोलीथिन नहीं जलती, पोलीथिन को कन्वेक्सन मोड पर यूज मत कीजिये.
निशा: नेहा, पजीरी और चरनाम्रत दोंनो रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर सर्च कर सकते हैं.
निशा: नेहा, 2 शकरकन्द को धोकर एक पोलीथिन में लपेट कर माइक्रोवेव में रख दीजिये और 4-5 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, शकरकन्द भून कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: नेहा, ये सिघाड़े भी उपले में भूने जाते हैं, घर पर आधा किग्रा सिघाड़े को माइक्रोवेव सेफ प्याले में रखक्रर 5-6 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, अच्छे सिघाड़े भुनकर तैयार हो जाते हैं.
निशा: नेहा ये शकरकन्द भुने होते हैं, उपले की आग में भूने जाते हैं, हम इन्हैं घर पर ओवन में या माइक्रोवेव में भूनते हैं.
निशा: नेहा ही हां अवश्य बनायेंगे.
hota hai
निशा: नेहा मैं अवश्य बनाऊंगी.
निशा: नेहा जी हां राजगिरा हलवा रैसिपी के लिये कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, जी हां अवश्य बना देंगे.
निशा: जी हां अवश्य बना देंगे.
and very fablous
thank you
निशा: बबली, चाशनी गा़ढ़ी होने पर एसा हो सकता है, 1-2 टेबल स्पून पानी डालकर बिलकुल धीमी आग पर लगातार चलाते हुये गरम कर लीजिए, और अब हल्के गरम गरम रहते रह्ते लड्डू बांध लीजिये, लड्डु बन जायेंगे.
Main bus ye poochna chahti hoon aisa kyu hua ?? Maine chasni bhi warm rakhi thi..bus boondi sab ek saath daali,wo jarur than di thi,
Taki jab main agli baar banao to dikkat na ho. Thanks in advance
निशा: स्वाति, अगली बार चाशनी को थोड़ा पतला रख लीजिये, लड्डू आसानी से बांधे जा सकेंगे.
निशा: सोनक जी ये हो जाता क्यों कि कुछ बूंदी झावे पर चिपकी रहती और देर से गिरती है, ये तो हो जाता है, इसके लिये आप परेशान न हों, बूंदी सोफ्ट होनी चाहिये.
निशा: सोनक जी, आप वीडियो देख कर इसे बना सकती हैं, और किसी भी काम को सीखना है तो बार बार कोशिश करनी ही होती है.
निशा: बेसन का घोल गाढ़ा होने पर बूंदी सख्त बनती हैं और लम्बी भी बनती है.