बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo Recipe

📅 22 नवंबर 2012 👁 8 लाख बार देखी गई 💬 218 कमेंट ★ 3.6 (11603)


बूंदी के लड्डू  सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले लड्डू हैं. किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर बूंदी के लड्डू (Bundi Ladoo ) अवश्य बनाये जाते हैं.

Read : Boondi Ladoo Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ladoo

  • बेसन - 1 कप
  • चीनी - 1 1/2 कप
  • छोटी इलाइची - 6
  • पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
  • खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
  • तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
  • देशी घी - बूंदी तलने के लिये

विधि - How to make Bundi Ladoo

सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. थोड़ा पानी और मिलाइये, तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिये, और चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लीजिये, (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिये आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है). घोल को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.

चाशनी बना लीजिये:
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 1 कप पानी डाल दीजिये, चीनी को पानी में घुलने दीजिये, चीनी पानी में घुलने के बाद 3-4 मिनिट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चमचे से चाशनी की 1-2 ड्रोप प्याली में गिराइये, ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, चासनी में छोटा सा 1 तार बनना चाहिये, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो चाशनी को 1-2 मिनिट और पका लीजिये. लड्डू के लिये चाशनी तैयार है.

छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लीजिये.


कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लीजिये. कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चमचे से बेसन का घोल डालिये. कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है, कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाय उतनी गिरा दिजिये, अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.


चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिये, तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके, डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दीजिये. बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी.

हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोंनो हाथो की सहायता से दबा दबा कर गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इसी प्रकार सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, बूंदी के लड्डूयों को खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दीजिये, ये खुश्क हो जायेंगे.


बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है, अब आप बूंदी के लडुडू (Boondi ke Laddu) सभी को खिलाइये और खाइये.

सुझाव:
बूंदी के लड्डू (Boondi Laddu)  में कलर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाना चाहते हैं, तब बेसन के थोड़े से घोल में लाल या हरा जो भी रंग आप पसन्द करें, फूड कलर डालकर मिलाइये और कलर बूंदी बनाकर तैयार कर लीजिये.

Boodi Laddu Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (11603 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (218)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

neha sharma
thanks for all the replys
neha sharma
gajar,kairi,hari mirch ,nibu(lemon)ka mix achar jo ki bazar mai milta hai,lekin kairi abhie nahi aa rahi hai isliye gajar,lemon, hari mirch ka chatpata achar recipe plz

निशा: नेहा मैं कोशिश करूंगी.
mrs.sonak
nisha ji,is baar boondi geeli si ho gyi ,laddu banane chahae to aise the jaise pani mein duboye hon,is baar bhi ladoo nhi ban paye,akhir kya karun nisha ji,pl.help
निशा: सोनक जी, चाशनी बहुत पतली होने से एसा हो सकता है,एसा होता है, आप करती रहेंगी तो ये सारी चीजें अपने आप सोल्ब होने लगेंगी.
neha sharma
broccoli ki sabji recipe plz
निशा: नेहा जी हां ब्रोकली की सब्जी मैं जल्दी ही बना दूंगी.
neha sharma
mix achar jo bazar mai milta hai , uski recipe plz
निशा: नेहा, मिक्स अचार गाजर, गोभी, शलजम का मीठा नमकीन वेबसाइट पर उपलब्ध है, या किसी दूसरे मिक्स अचार के लिये बोल रही हैं.
neha sharma
bhel puri aur dahi papdi chat mai jo papdi use hoti hai unhe aate se kaise banaenge,unki recipe plz
निशा: नेहा, पापड़ी बनाने के लिये बिलकुल मठरी की तरह आटा गूथिये, और छोटी लोइयां बनाकर पतली पतली गोल पपड़ी बेलकर धींमी और मीडियम आग पर क्रिस्प होने तक तल लीजिये पपड़ी बन जायेंगी, रैसिपी के लिये कोशिश करूंगी.
neha sharma
ragi dosa/chilla recipe plz
निशा: नेहा जी मैं कोशिश करूंगी.
neha sharma
atte mai maida mila kar jo mathi banate hai uski recipe plz
निशा:नेहा, आटा और मैदा बराबर बराबर लेकर मिक्स करके और सारी चीजें बिलकुल इसी तरह और इसी मात्रा में लेकर बनाई जा सकती हैं.
neha sharma
bathua ko ubal kar atte mai mila kar jo parathe
banaye jate hai uski recipe plz
निशा: नेहा, बथुआ को उबाल कर भूनकर भर कर परांठे बनाये जाते हैं और कच्चे बथुआ को बारीक काट कर आटे में गूथ कर परांठे बनाये जाते हैं.
neha sharma
aloo aur bathua ke parathe recipe plz
निशा: नेहा मैं कोशिश करती हूँ.
neha sharma
gajar ki sookhi sabji recipe plz
निशा: नेहा, अकेले गाजर की सब्जी मीठी बनेगी, अगर आप इसे अकेले बनाना चाहती है तो बिलकुल आलू गाजर की तरह आलू को हटाकर बना सकती है.
neha sharma
paneer shimla mirch ki sookhi sabji recipe plz with tomato
निशा: नेहा जी, वेबसाइट पर कढ़ाई पनीर रेसिपी उपलब्ध है, वह पनीर, शिमला मिर्च और टमाटर से बनी है, प्लीज उसे देख लीजिये.
neha sharma
thanks,apki recipe se banaya hua khana bahoot accha banta hai
निशा; नेहा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
pankaj
Apne bnaye hye ladoo hmne b bnaye bhot ache bne thnx u nisha mam
निशा: पंकज जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
neha sharma
gobhi shimla mirch ki sookhi sabji recipe plz
निशा: नेहा, आप मुझे बहुत अच्छे सुझाव देती रहती हैं, मैं इन्हैं अवश्य बनाउंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
neha sharma
gajar gobhi ki sookhi sabji recipe plz
निशा: नेहा मैं कोशिश करती हूँ.
neha sharma
gajar methi ki sookhi sabji recipe plz.
निशा: नेहा मैं कोशिश करूंगी.
neha sharma
milk powder se gulab jamun banane ki vidhi batayein
निशा: नेहा जी हां मैं कोशिश करूंगी.
neha sharma
sindhi kadhi recipeplz\
निशा: नेहा मैं कोशिश करती हूँ.
pankaj
besan ka ghol banane ke liye pani ki jagah doodh istemal kar skte hain
निशा: पंकज जी हाँ किया जा सकता है.
neha sharma
oats idli recepie plz
neha sharma
thanks for the reply
neha sharma
jhal muri recepie plz
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
neha sharma
buttermilk se ksdhi kaise banayege uski recepie plz
निशा: नेहा, बटर मिल्क से भी कढ़ी इसी तरह बनती है, बटर मिल्क की मात्रा दही की अपेक्षा 3-4 गुनी ले लीजिये.
neha sharma
kurmura ladoo recepie plz
निशा: नेहा जी हां मैं बना दूंगी.
neha sharma
kala jamun recepie please
निशा: नेहा मैं कोशिश करती हूँ.
neha sharma
gulab jamun curry reepie please
निशा: नेहा मैं कोशिश करती हूँ.
neha sharma
methi soya saag ki sookhi sabji recepie please
neha sharma
gajar matar ki sookhi sabji
निशा; नेहा मैं बना दूंगी.
neha sharma
buttermilk se kadhi kaise banayenge uski recepie plz.