बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo Recipe

बूंदी के लड्डू सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले लड्डू हैं. किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर बूंदी के लड्डू (Bundi Ladoo ) अवश्य बनाये जाते हैं.
Read : Boondi Ladoo Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ladoo
- बेसन - 1 कप
- चीनी - 1 1/2 कप
- छोटी इलाइची - 6
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
- देशी घी - बूंदी तलने के लिये
विधि - How to make Bundi Ladoo
सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. थोड़ा पानी और मिलाइये, तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिये, और चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लीजिये, (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिये आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है). घोल को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
चाशनी बना लीजिये:
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 1 कप पानी डाल दीजिये, चीनी को पानी में घुलने दीजिये, चीनी पानी में घुलने के बाद 3-4 मिनिट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चमचे से चाशनी की 1-2 ड्रोप प्याली में गिराइये, ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, चासनी में छोटा सा 1 तार बनना चाहिये, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो चाशनी को 1-2 मिनिट और पका लीजिये. लड्डू के लिये चाशनी तैयार है.
छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लीजिये. कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चमचे से बेसन का घोल डालिये. कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है, कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाय उतनी गिरा दिजिये, अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिये, तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके, डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दीजिये. बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी.
हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोंनो हाथो की सहायता से दबा दबा कर गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इसी प्रकार सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, बूंदी के लड्डूयों को खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दीजिये, ये खुश्क हो जायेंगे.

बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है, अब आप बूंदी के लडुडू (Boondi ke Laddu) सभी को खिलाइये और खाइये.
सुझाव:
बूंदी के लड्डू (Boondi Laddu) में कलर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाना चाहते हैं, तब बेसन के थोड़े से घोल में लाल या हरा जो भी रंग आप पसन्द करें, फूड कलर डालकर मिलाइये और कलर बूंदी बनाकर तैयार कर लीजिये.
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कोमल जी, चाशनी गाढ़ी होने से एसा हो सकता है.
Ek question ka ans. dijiye plz aunty.. gulabjamun ka sirka already rakha hua h ise use kar skte h laddoo k liye.. plz rply kijiye im waiting...
निशा: जी हां अवश्य किया जा सकता है.
निशा: राधिका जी, चीनी कम हो या चाशनी गाढ़ी बन जाय तो बूंदी के लड्डू बांधने में मुश्किल होती है, और बूंदी के लड्डू हल्के गरम में ही बांधे जाते हैं.
निशा: निशमिथा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा जी मैं कोशिश करती हूँ.
wonderful recipes and very simple methods...
I love it....
निशा: डा. इंदू जी बहुत बहुत धन्यवाद.
apki btai hui har recipe mai ghr mai
bnati hu ap isi trha hme achi achi
pkwan bnna sikhay mam aap plz
shkarpary ki recipe bta di jiy y mere
fvrt h mam plz reply jrur krnA
निशा:Hlo ji, शकरपारे की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर शकरपारे लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, बूंदी लम्बी आने का कारण है, बेसन के घोल का गाढ़ा होना और बूंदी चपटी होने का कारण है, बेसन के घोल का पतला होना, और बेसन के घोल को फैटा भी बहुत ज्यादा जाता है, कोशिश कीजिये आप अच्छी बूंदी बना लेंगी.
निशा: अनु मैं सभी के सवालों का जबाव देती हूँ, आप सभी मेरे प्रिय मित्र है, आपके कमेन्ट मुझे बहुत अच्छे लगते हैं, मुझे और काम करने की हिम्मत, इन कमेन्ट से ही मिलती है, लेकिन मैं आप सभी के लिये वीडियो बनाती हूँ, कमेन्ट का जबाव देने में लेट हो जाती हूँ, उसके लिये मुझे खेद है. बूंदी का घोल गाढ़ा होने पर बूंदी पूंछ वाली लम्बी बनती है, और घोल पतला होने पर बूंदी चपटी बनती है या उसे अच्छी तरह फैटा न गया हो तो भी चपटी बनती है, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अनु, बेसन का घोल गाढ़ा होने से बूंदी पूंछ वाली बनती है और बहुत पतला होने से चपटी बूंदी बनती है, घोल को सही होने पर बूंदी गोल बनती है, बस घोल को ठीक करना है.
निशा: नेहा मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, क्या यह बेसन की बर्फी है?
Plz Veg Macao Sup Ki Recipe Dijiye
निशा: रेनू जी, मैं कोशिश करती हूँ.
Yesterday i made bundi laddu 1st time its make good Thank NISHA Ji so give us this site
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, इसमें 10-11 लड्डू बन जायेंगे.
निशा: दीपा जी, चाशनी थोड़ी अधिक पकने के कारण एसा हो सकता है, आप इसे मीठी बूंदी के रूप में यूज कर सकते हैं.
निशा; नेहा, मूंगफली की चिक्की वेबसाइट पर उपलब्ध है, पाग और चिक्की में किस तरह का अन्तर है, अगर चीनी की पानी डालकर चाशनी बनायें और मूंगफली के दाने उसमें डालकर जमायें क्या आप उसके लिये कह रही हैं?
निशा: नेहा, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा में बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सोनक जी, चाशनी सही बनेगी तो बूंदी के लड्डू आसानी से बन जायेंगे. चाशनी को 2 तार की रखिये, गरम बूंदी को ठंडी चाशनी में डालिये, और 15-20 मिनिट बूंदी को डुबा कर रखिये, एकदम ठंडा होने पर लड्डू बना लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी चीजें सही हो जाती है.
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा; नेहा मैं रवा केसरी बना दूंगी.
निशा: नेहा क्या आप रवा केसरी के वारे में कह रही हैं.
Aap IMRTI bnane ki vidi byte plz
निशा: आदित्य जी मैं कोशिश करूंगी.