बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo Recipe

बूंदी के लड्डू सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले लड्डू हैं. किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर बूंदी के लड्डू (Bundi Ladoo ) अवश्य बनाये जाते हैं.
Read : Boondi Ladoo Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ladoo
- बेसन - 1 कप
- चीनी - 1 1/2 कप
- छोटी इलाइची - 6
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
- देशी घी - बूंदी तलने के लिये
विधि - How to make Bundi Ladoo
सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. थोड़ा पानी और मिलाइये, तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिये, और चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लीजिये, (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिये आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है). घोल को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
चाशनी बना लीजिये:
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 1 कप पानी डाल दीजिये, चीनी को पानी में घुलने दीजिये, चीनी पानी में घुलने के बाद 3-4 मिनिट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चमचे से चाशनी की 1-2 ड्रोप प्याली में गिराइये, ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, चासनी में छोटा सा 1 तार बनना चाहिये, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो चाशनी को 1-2 मिनिट और पका लीजिये. लड्डू के लिये चाशनी तैयार है.
छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लीजिये. कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चमचे से बेसन का घोल डालिये. कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है, कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाय उतनी गिरा दिजिये, अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिये, तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके, डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दीजिये. बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी.
हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोंनो हाथो की सहायता से दबा दबा कर गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इसी प्रकार सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, बूंदी के लड्डूयों को खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दीजिये, ये खुश्क हो जायेंगे.

बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है, अब आप बूंदी के लडुडू (Boondi ke Laddu) सभी को खिलाइये और खाइये.
सुझाव:
बूंदी के लड्डू (Boondi Laddu) में कलर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाना चाहते हैं, तब बेसन के थोड़े से घोल में लाल या हरा जो भी रंग आप पसन्द करें, फूड कलर डालकर मिलाइये और कलर बूंदी बनाकर तैयार कर लीजिये.
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीरू, वेबसाइट और चैनल पर कई प्रकार की नमकीन मठरी, नमकपारे, कचौड़ी, और नमकीन हैं, नमकीन कालम पर क्लिक करके या सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीरू, बूंदी के लड्डू सोफ्ट ही बनते हैं, उन्हैं 10-12 घंटे खुली हवा में छोड़ दीजिये वे हल्के से सख्त हो जायेंगे.
निशा: सारिका जी सूजी मोटी होती है, बेसन में सूजी मिलाना अच्छा नहीं रहेगा.
निशा: नेहा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: स्वाति जी, चाशनी में बूंदी आधा घंटे के लिये डालकर रखनी है, बूंदी में चाशनी एब्जोर्ब हो जाय, लेकिन आप बता रहे हैं कि बूंदी पिचक गई है, चाशनी पतली होने से बूंदी पिचक जाती है.
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: जी नेहा मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोानक जी, बूंदी सोफ्ट बनाने के लिये, बेसन के घोल को बहुत अच्छी तरह फैटा जाता है, जिससे उसके अन्दर हवा आ जाती है और बूंदी सोफ्ट और क्रिस्पी बनती हैं.
निशा: नेहा जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा मैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: नेहा, पुदीना रायता के लिये दही को फैट कर पोदीना पाउडर या ताजा पोदीना बारीक काट कर डालिये, काला नमक, सफेद नमक डालिये, यदि आप चाहें तो 1 हरी मिर्च छोटी छोटी काट कर डाल दीजिये,रायता तैयार है, यदि आप और अच्छा स्वाद चाहते हैं, तो घी में हींग जीरा डालकर तड़का तैयार करके डालिये, बहुत अच्छा पोदीना रायता बनकर तैयार होगा.
निशा: नेहा, सोया चंक्स को कूट कर बारीक कर लीजिये, उबलते पानी में डालिये, ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये, अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये, भीगे हुये सोया चक्स में आलू कार्न फ्लोर और मसाले मिलाकर कोफ्ते बना लीजिये या कटलेट बना लीजिये, धन्यवाद.
निशा: नेहा, मैं बनाने की कोशिश करती हूँ, धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, आलू के कोफ्ते की रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आलू कोफ्ते लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नेहा, हींग वाली चीजें बनाने के लिये हींग थोड़ी अधिक मात्रा में डाली जाती है. मै इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: अंकुर, झावा अगर एकदम बारीक छेद का हो तो बूंदी छोटी बन जाती है.
निशा: नेहा जी अवश्य.
निशा: नेहा, जी हां ये गुना हम बनाने की कोशिश अवश्य करेंगे.
निशा: नेहा, मैं बनाकर देखुंगी तब बताऊंगी, आप भी बना कर देखिये और बताइये कि कैसी बनी?
निशा: नेहा क्या आप करवाचौथ पर बनाये जाने वाले गुना के लिये कह रही हैं?
निशा: नेहा जी हां मैं बनाने की कोशिश करूंगी.