बूंदी के लड्डू - Boondi Ladoo Recipe

बूंदी के लड्डू सबसे अधिक पसंद किये जाने वाले लड्डू हैं. किसी भी पूजा या प्रसाद में या किसी भी खुशी के अवसर पर बूंदी के लड्डू (Bundi Ladoo ) अवश्य बनाये जाते हैं.
Read : Boondi Ladoo Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Boondi Ladoo
- बेसन - 1 कप
- चीनी - 1 1/2 कप
- छोटी इलाइची - 6
- पिस्ते - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- खरबूजे के बीज - 1 1/2 -2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 1 टेबल स्पून, बेसन के घोल में डालने के लिये
- देशी घी - बूंदी तलने के लिये
विधि - How to make Bundi Ladoo
सबसे पहले बेसन को बड़े प्याले में छान कर निकाल लीजिये, थोड़ा सा पानी डालिये और बेसन को गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये. थोड़ा पानी और मिलाइये, तेल भी डाल दीजिये और बेसन को अच्छी तरह फैटिये, और चमचे से लगातार गिरने वाली कनसिसटेन्सी का घोल बना लीजिये, (एक कप बेसन का घोल बनाने के लिये आधा कप से थोड़ा यानि कि 1-2 टेबल स्पून अधिक पानी लगा है). घोल को 10-15 मिनिट के लिये रख दीजिये.
चाशनी बना लीजिये:
किसी बर्तन में चीनी डालिये, और 1 कप पानी डाल दीजिये, चीनी को पानी में घुलने दीजिये, चीनी पानी में घुलने के बाद 3-4 मिनिट तक चाशनी को पकने के बाद चाशनी को चैक कीजिये, चमचे से चाशनी की 1-2 ड्रोप प्याली में गिराइये, ठंडा होने के बाद उंगली और अंगूठे के बीच चाशनी को चिपका कर देखिये, चासनी में छोटा सा 1 तार बनना चाहिये, अगर चाशनी में तार नहीं बन रहा हो तो चाशनी को 1-2 मिनिट और पका लीजिये. लड्डू के लिये चाशनी तैयार है.
छोटी इलाइची को छील कर दाने निकाल लीजिये. पिस्ते को पतले पतले बारीक काट लीजिये. खरबूजे के बीज ड्राई रोस्ट कर लीजिये.

कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये. बेसन को अच्छी तरह एक बार और फैंट लीजिये. कलछी को गरम घी के 6- 7 इंच ऊपर रखिये और कलछी के ऊपर चमचे से बेसन का घोल डालिये. कलछी के छेदों से बेसन निकल कर कढ़ाई में गिरता है और गोल बूंदी बन जाता है, कढ़ाई में जितनी बूंदी आ जाय उतनी गिरा दिजिये, अब बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारी बूंदी इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

चाशनी में इलाइची के दाने, 1 छोटी चम्मच पिस्ते बचाकर, सारे पिस्ते और खरबूजे के बीज डाल दीजिये, तैयार बूंदी चाशनी में डालकर सारी चीजें मिक्स करके, डुबा दीजिये और बूंदी को चाशनी में आधा घंटे तक डूबे रहने दीजिये. बूंदी चाशनी को अपने अन्दर एब्जोर्ब कर लेंगी.
हाथों से थोड़ा सा पानी लगाकर थोड़ी सी बूंदी 2-3 टेबल स्पून बूंदी या जितना बड़ा लड्डू बनाना चाहते हैं उसके हिसाब से उतनी बूंदी हाथ में उठा कर दोंनो हाथो की सहायता से दबा दबा कर गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये. इसी प्रकार सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, बूंदी के लड्डूयों को खुली हवा में 5-6 घंटे छोड़ दीजिये, ये खुश्क हो जायेंगे.

बहुत ही स्वादिष्ट बूंदी के लड्डू बनकर तैयार है, अब आप बूंदी के लडुडू (Boondi ke Laddu) सभी को खिलाइये और खाइये.
सुझाव:
बूंदी के लड्डू (Boondi Laddu) में कलर बूंदी मिलाकर लड्डू बनाना चाहते हैं, तब बेसन के थोड़े से घोल में लाल या हरा जो भी रंग आप पसन्द करें, फूड कलर डालकर मिलाइये और कलर बूंदी बनाकर तैयार कर लीजिये.
कमेंट (218)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: संजय, बूंदी सोफ्ट हो और फूली होनी चाहिये, ठोस बूंदी चाशनी एब्जोर्ब नहीं करती और चाशनी गाढ़ी हो तो भी बूंदी चाशनी एब्जोर्ब न हो.
निशा: जीहां,इससे बूंदी अच्छी और फूली हुई बनतीं हैं
निशा: सोनक जी, वीडियो ध्यान से देखिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी. तेल में बहुत अधिक गरम न हो और अधिक ठंडा भी न हो, कोशिश कीजिये, आप अवश्य कर पायेंगी.
निशा: सोनक जी, बेसन का घोल गाढ़ा हो और उसे अच्छी तरह फैटा न गया हो, तब एसा हो सकता है, गरम तेल में बेसन की बूंदें धीरे धीरे गिरायें बूंदी तैर कर कढ़ाई में किनारे चली जाती है, थोड़ी सी प्रेक्टिस के बाद आप अच्छी बूंदी बना सकेंगी.
निशा: सोनक जी, लड्डू की गोल्डन कलर ही बहुत अच्छा लगता है.
can we use ready made boondi that we use to make boondi ka raayta ?
निशा: मनीषा जी, अवश्य ले सकती हैं.
mujh plz moti chur k laddu banana batao..
निशा: सोनक जी, आप कलर डालकर बूंदी बना लीजिये, तलते समय वह कलर और डार्क होने लगता है, आपको पता लग जायेगा कि बूंदी सिक गई है, बूंदी के लिये तेल अच्छा गरम हो जाने के बाद आग को मीडियम कर लीजिये.
निशा: सोनक जी, मोतीचूर के लड्डू के लिये बूंदी बहुत महींन बनाई जाती है.
निशा: सुनीता, लग रहा है चाशनी थोड़ी सी पतली रह गई है.
aaj maine bundi banai, bahhot hi achi bani..
itni achi ki laddo banne se pahle hi bundi khatam :)
thank u so much.. :)
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya boondi fry karne ke liye refined oil use kiya ja sakta hai..
निशा: किरन अवश्य कर सकते हैं.
निशा: चंदा, चाशनी पहले की अपेक्षा थोड़ी सी पतली रखें, बूंदी को बहुत ज्यादा ब्राउन न करें, और कढ़ाई से बूंदी निकाल कर सीधे चाशनी में डाल दीजिये, बूंदी नरम रहेगी.
निशा: निशु, 2 किग्रा. बेसन में 8 कप बेसन हो जायेगा, अब आप रैसिपी में दी गई चीनी को देखकर मात्रा निकाल सकती हैं.
plz reply.
निशा: राहुल, काजू, पिस्ते काट कर और खरबूजे के बीज भून कर डाले जा सकते हैं.
निशा: सुषमा, बैटर गाढ़ा होने पर बूंदी लम्बी हो जाती है, और बैटर पतला होने पर बूंदी फ्लैट हो जाती है.
Mene apke boondi ke laddo recipe dekh ke banai. 80% boondi acche bane, parantu kuch ( 20%) boondi kadhai tel par lag kar jud gaye aur paapdi ke tarah ban kaye. aap batayen yeh kyoon hua?
Mene saare boondi ko chashni me daala aur mere se laddo bandhne me kasht huaa. Ant me mere parivaar ke sadasyo ko meethi boondo acchi lagi par laddu ke aakaar me nahi tha. Mene ek taar wali chashni banayi thi. Kripyaa bataye ki mere se kya galti hui.
Dhanyavaad
निशा: सुरेन्द्र जी मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: चंदा, लड्डू के लिये चाशनी पहले ही बनाई जाती है, बूंदी बनाकर चाशनी में डालते जाते हैं, चाशनी को थोड़ा जमने वाली कनसिसटेन्सी से पतला रखें तब वह नहीं जमेगी.
निशा: विजय चाशनी पहले बनाकर रख लीजिये, चाशनी अधिक गरम न हो और अब बूंदी बनाकर गरम गरम चाशानी में डालते जाइये.
निशा: प्रियंका, पतली चाशनी में बूंदी डालने से वह गीली गीली हो जायेगी, लेकिन चाशनी सही बनी हो तो बूंदी चाशनी शोक कर मीठी और स्वादिष्ट हो जायेगी.