केसर । Kesar | Zaafraan | Saffron

📅 3 नवंबर 2017 👁 47.2 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 4.2 (252)

केसर को कुंकुम (kunkum), ज़ाफरान (zaafraan) एवं सैफ्रन (saffron) जैसे विभिन्न नामों से जाना जाता है. केसर लाल रंग का होता है. इसे पानी में घोलने पर इसका रंग पीला हो जाता है. यह स्वाद में कड़वा और तीक्ष्ण होता है. इसकी महक तेज होती है. केसर शुष्क और गरम प्रकृति का होता है. यह वात, कफ और पित्त नाशक माना जाता है.

Read- Kesar - Zaafraan - Saffron

उत्तम केसर की पहचान
केसर काफी मंहगा होता है, इस कारण केसर में मिलावट भी बहुत की जाती है. इसे खरीदते समय इसकी जांच सावधानीपूर्वक करनी चाहिए. अक्सर लोगों को असली केसर की पहचान करने में दिक्कत रहती है. इसे खरीदते समय निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखें-

  • केसर का रंग गहरा लाल हो. यह पानी में पूरी तरह से घुलनशील होता है और शुद्ध केसर होने पर धीरे धीरे रंग छोड़ता है.यदि केसर के धागे पानी में बहुत देर तक रखने पर भी ना घुलें तो केसर में मिलावट होने का संकेत मिलता है. 
  • केसर की सुगंध बेहद तेज होती है और दूर तक फैलती है. मिलावटी होने पर ऐसा नही होता है. केसर को टेस्ट करें तो यह स्वाद में कसैला होता है. इसलिए जब आप केसर को चखें और ये स्वाद में जरा सी भी मिठास लिए हो तो यह केसर में मिलावट होने को दर्शाता है.
  • यदि बेकिंग सोडा वाले पानी में केसर डालें और वह पानी लाल रंग का हो जाए तो केसर में मिलावट है और यदि रंग पीला हो तो वह शुद्ध केसर होगा. 
  • केसर भरोसेमंद दुकानों से ही और उत्तम ब्रांड को ध्यान में रखते हुए ही खरीदें.

केसर कहां से मिलेगा
केसर किसी भी बड़े ग्रोसरी स्टोर, ड्राय फ्रूट्स बेचने वालों की शॉप से प्राप्त कर सकते हैं. आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं.

केसर का रेसिपी में उपयोग
केसर अपनी खुशबू और रंग के कारण विभिन्न पकवानों और मिठाइयों आदि में डाला जाता है जैसे कि रस-मलाई, हलवा, खीर, लड्डू, पेड़े, राज-भोग. इसके साथ दूध से बने पदार्थों, शर्बत जैसे पेय-पदार्थों आदि में भी केसर का उपयोग होता है.

रेसिपीज़ में केसर का उपयोग

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (252 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha Gawande
Nishaji kaunse brand ka kesar pure hai
Plz suggest me
NishaMadhulika
नेहा जी, मार्किट में आपको बहुत से अच्छे ब्रान्ड के केसर मिल सकते हैं आप उनमें से जो चाहें उपयोग में ला सकती हैं.