गेहूं के आटे के लड्डू Atta Ladoo Recipe - Wheat Flour Laddu


आटे के लड्डू बड़ी आसानी से बनाये जाने वाले लड्डू हैं. खासकर सर्दियों में तो इन्हें खाना बहुत ही अच्छा लगता है.

Read - Atta Ladoo Recipe -  Wheat Flour Laddu recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Wheat flour Ladoos

  • गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
  • तगार या बूरा - 1. 5 कप ( 300 ग्राम)
  • घी - 3/4 कप ( 200 ग्राम)
  • काजू - 8-10
  • छोटी इलाइची - 4

विधि - How to make  Wheat Flour Laddu

कढ़ाई में 2/3 घी डालकर पिघला लीजिये और पिघला हुये घी में आटा डालिये और लगातार चलाते हुये मीडियम आग पर आटे को हल्का ब्राउन होने तक और अच्छी महक आने तक भून लीजिये.
भुने आटे को कढ़ाई से थाली में निकाल लीजिये ताकि आटा जल्दी से ठंडा हो जाय.

इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये. काजू को छोटा छोटा काट लीजिये.


आटा हल्का गरम रह जाय, आटे में तगार डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, काजू और इलाइची पाउडर भी डालकर मिला दीजिये.

मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिशण हाथ से उठाइये और दोंनो हाथों से दबा दबा कर गोल लड्डू बना कर तैयार कीजिये, बने लड्डू प्लेट में रखते जाइये. सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.


गेहूं के आटे के लड्डू तैयार है, लड्डू को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और महिने भर तक खाते रहिये.

सुझाव:
अगर लड्डू बांधने में सूखे लग रहे हों तो थोड़ा और घी पिघला कर डालकर मिलाया जा सकता है.

Atta Laddu Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 12 August, 2019 05:37:17 AM Ramdev

    nice

  2. 23 March, 2019 11:07:30 PM Manish verma

    Very nice and easy recipe..

    • 25 March, 2019 04:41:02 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Manish verma

  3. 05 January, 2019 11:31:26 AM Pratibha sharma

    Panjeri bna na bataye gond ke panjeri

  4. 20 June, 2018 03:45:34 AM Kedar desai

    क्या लड्डू बुरा के बजाए गुड से बना सकते है.

    • 20 June, 2018 04:42:05 AM NishaMadhulika

      Kedar desai जी, आप इन्हें गुड से भी बना सकते हैं.

  5. 29 April, 2018 01:46:21 AM Seema

    Very nice madam

    • 29 April, 2018 10:18:32 PM Maithily Saran Gupta

      सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 17 April, 2018 03:47:33 AM

    Sugar to Dali hi nhi

    • 17 April, 2018 05:31:39 AM NishaMadhulika

      इसमें तगार डाली गई है जो चीनी से ही बनती है.