बटाटा वड़ा (Batata Vada Recipe)

Batata Vada Recipe

आप मुम्बई में रहते हैं तो आपने यहां की सड़कों पर लगे ठेलों से लेकर बटाटा वड़ा (Batata vada) जरूर खाया होगा. यह मुम्बई शहर का सस्ता और मनपसंद फास्टफूड है. आईये आज हम अपने घर पर बटाटा बडा (Batata wada) या आलू वड़ा (Aloo vada) बनाते हैं.

Read - Batata Vada Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Batata Vada

घोल बनाने के लिये:

  • बेसन - बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप)
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच

आलू के गोले बनाने के लिये मसाला:

  • आलू — 300 ग्राम (4 मीडियम साइज के )
  • धनिय़ाँ पाउडर — आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरी मिर्च           — 1-2 ( बारीक कटी हुई )
  • हरा धनियाँ      _  2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • अदरक    — 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
  • नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच)
  • रिफाइन्ड तेल ——- तलने के लिये

बनाने की विधि - How to make Batata Vada

आलू उबाल कर तैयार कर लीजिये.

बेसन को पानी में मिलाकर गाढ़ा, चिकना घोल बना लीजिये, बेसन को घोलने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है,  बेसन के घोल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और  धनियां पाउडर डाल दीजिये और अच्छी तरह 2-3 मिनिट तक फैंट लीजिये. तैयार घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन अच्छी तरह फूल कर तैयार हो जाय.

आलुओं को छील लीजिये, हाथ से बारीक तोड़ लीजिये, धनियां पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, नमक , हरी मिर्च, अदरक एवं हरा धनियां डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिये.
मिश्रण को 10 बराबर के भागों में बाँटकर उनको गोल गोले बना लीजिये.

तलने के लिये गैस पर कढ़ाई रखकर तेल डालिये और गरम कीजिये. आलू का गोला निकालिये और बेसन में डुबा कर लपेटिये और गरम तेल में डाल दीजिये. धीमी आग पर तलिये. एक बार में 3 या 4 वड़ा आसानी से तले जा सकते हैं. बटाटा वड़ा को सभी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, किसी प्लेट पर टिशू पेपर बिछाइये और कढ़ाई से बटाटा वड़ा निकाल कर उसमें रखिये.

गरमा गरम बटाटा वड़ा तली हुई मिर्च, हरे धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

Batata Vada Recipe video in Hindi

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 23 February, 2020 01:15:22 PM Shashank Verma

    Indian delicious recipes Food Mood https://recipeallkitchen.blogslot.com

  2. 01 August, 2019 10:38:29 PM Jigisha Joshi

    Thank you

  3. 22 May, 2019 07:10:57 AM

    supar vare good

    • 22 May, 2019 07:36:39 AM NishaMadhulika

      thanks you

  4. 24 March, 2019 01:07:10 AM Prahalad

    Superb

    • 25 March, 2019 04:41:15 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Prahalad

  5. 28 December, 2017 05:14:33 AM Anil

    Kya ajwain zaruri hai?Aur iski jagah kuch aur daal sakte hain?
    निशा: अनील जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.

  6. 13 December, 2017 03:04:41 AM Rajneesh

    Hello mam Be want make dhokla Please suggest me
    निशा: रजनीश जी, वेबसाइट और चैनल पर अनेक प्रकार के ढोकला उपलब्ध हैं उन्हैं देखा जा सकता है.

  7. 28 February, 2017 06:09:42 AM Rekha

    Muje btata vada 6 logo k liye bnanna hai to kitne aalu chahiye??
    निशा: रेखा जी, आप लगभग आधा किलो आलू ले सकती हैं.

  8. 24 December, 2016 12:07:23 PM Amod

    Red chilly powder amchur powder ajwain dhaniya powder is not ingredient of batatawada. Amchur powder is not used in maharashtra traditionally in any cooking. Vey simple way to make mixture is take green chillies garlic and ginger and churn it with help of salt. One can add dhaniya or curry leaves if required. This spicy mixture has to be mixed with boiled potatos and make round dumplings with it. These dumplings added to besan mixture where ajwaein is optional and not used traditionally. Besan ka batter should have consistancy like idli batter. I am sorry again for one more correction. Batata wada has to be served with red lahsun and dry coconut chutney or lahsun ki chutney. One more way to serve it is with wet coconut chutney.
    निशा: अमोद जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.