बटाटा वड़ा (Batata Vada Recipe)

आप मुम्बई में रहते हैं तो आपने यहां की सड़कों पर लगे ठेलों से लेकर बटाटा वड़ा (Batata vada) जरूर खाया होगा. यह मुम्बई शहर का सस्ता और मनपसंद फास्टफूड है. आईये आज हम अपने घर पर बटाटा बडा (Batata wada) या आलू वड़ा (Aloo vada) बनाते हैं.
Read - Batata Vada Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Batata Vada
घोल बनाने के लिये:
- बेसन - बेसन - 100 ग्राम ( 1 कप)
- नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
आलू के गोले बनाने के लिये मसाला:
- आलू — 300 ग्राम (4 मीडियम साइज के )
- धनिय़ाँ पाउडर — आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरी मिर्च — 1-2 ( बारीक कटी हुई )
- हरा धनियाँ _ 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- अदरक — 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( बारीक कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार ( 1/4 छोटी चम्मच)
- रिफाइन्ड तेल ——- तलने के लिये
बनाने की विधि - How to make Batata Vada
आलू उबाल कर तैयार कर लीजिये.
बेसन को पानी में मिलाकर गाढ़ा, चिकना घोल बना लीजिये, बेसन को घोलने में लगभग 3/4 कप पानी लग जाता है, बेसन के घोल में नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवायन और धनियां पाउडर डाल दीजिये और अच्छी तरह 2-3 मिनिट तक फैंट लीजिये. तैयार घोल को 15 मिनिट के लिये रख दीजिये, ताकि बेसन अच्छी तरह फूल कर तैयार हो जाय.
आलुओं को छील लीजिये, हाथ से बारीक तोड़ लीजिये, धनियां पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, नमक , हरी मिर्च, अदरक एवं हरा धनियां डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिये.
मिश्रण को 10 बराबर के भागों में बाँटकर उनको गोल गोले बना लीजिये.
तलने के लिये गैस पर कढ़ाई रखकर तेल डालिये और गरम कीजिये. आलू का गोला निकालिये और बेसन में डुबा कर लपेटिये और गरम तेल में डाल दीजिये. धीमी आग पर तलिये. एक बार में 3 या 4 वड़ा आसानी से तले जा सकते हैं. बटाटा वड़ा को सभी तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये, किसी प्लेट पर टिशू पेपर बिछाइये और कढ़ाई से बटाटा वड़ा निकाल कर उसमें रखिये.
गरमा गरम बटाटा वड़ा तली हुई मिर्च, हरे धनिये की चटनी और इमली की मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Batata Vada Recipe video in Hindi
कमेंट (107)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aur iski jagah kuch aur daal sakte hain?
निशा: अनील जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Be want make dhokla
Please suggest me
निशा: रजनीश जी, वेबसाइट और चैनल पर अनेक प्रकार के ढोकला उपलब्ध हैं उन्हैं देखा जा सकता है.
निशा: रेखा जी, आप लगभग आधा किलो आलू ले सकती हैं.
निशा: अमोद जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: सुभाष जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सतनाम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, आपको भी धन्यवाद.
Yummyy.. but finish ho gaye yll
निशा: प्रियांश जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: तपस्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परवीन जी, इसमें सोडा डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मानसी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: कविता जी, बेसन को थोड़ा गाड़ा रखें, और अच्छी तरह फैटे, बड़े अवश्य अच्छे बनेंगे.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: 2-3 लहसुन की कलियां ले सकते हैं.
Mam,
Sometimes my vada got cracked while deep frying and stuffing come out from the outer besan layer and spreading out it in the oil.
निशा: विराली जी, बेसन का घोल थोड़ा सा गढ़ा रखें, वड़ा तलते समय तेज गरम तेल का यूज करें.
Nice recipi
Me vadapav ki dukan dalna chahata hu lekin muje vada dalane ke liye aachha masala bataye taki aachha test aa sake plese help me
निशा: हितेश जी, हमने इसे अच्छे स्वाद में इसे बनाया है, इसके साथ तीखी और मीठी चटनी सर्व कीजिये, बहुत अच्छे लगेंगे, आप दुकान अवश्य डालें, और सफल हों.
Hi nisha...please correct the word "batat bada" ...its "batata vada"....Hope you will change it..वडा है...बडा नही...please change it
निशा: प्रशान्त जी, आप बिलकुल सही कह रहे हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
kya aloo ko ubalna he..?
निशा: रोशनी जी हां आलू को उबालना है.
I want to recipe of misal pav
निशा: तरुना जी, मैं इसे जल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ.
Very delicious