मोदक – Modak Recipe

मोदक (Steamed Dessert Dumplings) महाराष्ट्र में खाया जाने वाला, गणेश जी का प्रिय व्यंजन है. महाराष्ट्र में, गणेश पूजा के अवसर पर मोदक (Rice modak) घर घर में बनाया जाता है. मोदक बनाने में घी तो लगता ही नही इसलिये आप इसे जितना चाहें उतना खा सकते हैं.
Read This Recipe In English: Modak Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Modak
- चावल का आटा - 2 कप
- गुड़ - 1 .5 कप (बारीक तोड़ा हुआ )
- कच्चे नारियल - 2 कप ( बारीक कद्दूकस किया हुआ )
- काजू - 4 टेबल स्पून ( छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये )
- किशमिश - 2-3 टेबल स्पून
- खसखस - 1 टेबल स्पून ( गरम कढ़ाई में डालकर हल्का सा रोस्ट कर लीजिये)
- इलाइची - 5 -6( छील कर कूट लीजिये )
- घी - 1 टेबल स्पून
- नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Modak
गुड़ और नारियल को कढ़ई में डाल कर गरम करने के लिये रखें. चमचे से चलाते रहें, गुड़ पिघलने लगेगा चमचे से लगातार चला कर भूने, जब तक गुड़ और नारियल का गाढ़ा मिश्रण न बन जाय. इस मिश्रण में काजू, किशमिश, खसखस और इलाइची मिला दें. यह मोदक में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
2 कप पानी में 1छोटी चम्मच घी डाल कर गरम करने रखिये. जैसे ही पानी में उबाल आ जाय, गैस बन्द कर दीजिये और चावल का आटा और नमक पानी में डाल कर चमचे से चला कर अच्छी तरह मिला दीजिये और इस मिश्रण को 5 मिनिट के ढक कर रख दीजिये.
अब चावल के आटे को बड़े बर्तन में निकाल कर हाथ से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये. यदि आटा सख्त लग रहा हो तो 1 - 2 टेबल स्पून पानी और डाल सकते हैं, एक प्याली में थोड़ा घी रख लीजिये. घी हाथों में लगाकर आटे को मसलें, जब तक कि आटा नरम न हो जाय. इस आटे को साफ कपड़े से ढक कर रखें.
हाथ को घी से चिकना करें और गूथे हुये चावल के आटे से एक नीबू के बराबर आटा निकाल कर हथेली पर रखें, दूसरे हाथ के अँगूठे और उंगलियों से उसे किनारे पतला करते हुये बढ़ा लीजिये, उंगलियों से थोड़ा गड्डा करें और इसमें 1 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखें. अँगूठे और अँगुलियों की सहायता मोड़ डालते हुये ऊपर की तरफ चोटी का आकार देते हुये बन्द कर दीजिये. सारे मोदक इसी तरह तैयार कर लीजिये.
किसी चौड़े बर्तन में 2 छोटे गिलास पानी डाल कर गरम करने रखें. जाली स्टैन्ड लगाकर चलनी में मोदक रख कर भाप में 10 - 12 मिनिट पकने दीजिये. आप देखेंगे कि मोदक स्टीम में पककर काफी चमक दार लग रहे हैं. मोदक तैयार हैं.
मोदक (Modak) को प्लेट में निकाल कर लगायें, और गरमा गरम परोसिये और खाइये.
Modak Recipe video
कमेंट (164)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिनी जी, वैसे तो घी का स्वाद अधिक अच्छा लगता है लेकिन आप चाहें तो इसमें तेल का उपयोग भी कर सकती हैं.
निशा: शुभांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सिल्की जी. मोदक को ताजा ताजा बनाकर ही खाया जाता है, अगर बच जायें तो आप इन्हैं डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख दें और 3-4 दिन तक यूज करें, सर्व करते समय फ्रिज से निकाल कर, बाहर 10 मिनिट तक बाहर रखें और माइक्रोवेव करके भी सर्व कर सकते हैं.
निशा: हनी जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यह जान कर अच्छा लगा की आपने मेरी रेसिपी बनाई और सभी को पसंद भी आई. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऊषा जी, मोदक का आटा बारीक स्पैशल मोदक के लिये आता है वही लीजिये, आटे को गरम पानी में डालकर गूथते समय थोड़ा घी और पानी की सहायता से मसल मसल कर चिकना कीजिये, मोदक फटने का कारण आटे का सख्त होना है, चावल के आटे को घी और पानी की सहायता से नरम गूथिये, मोदक बनाते समय गुथे हुये आटे को गीले कपड़े से हमेशा ढक कर रखें.थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप बहुत अच्छे मोदक बनाएंगी.
निशा: प्रियंका जी, कर सकती हैं.
निशा: सुरूची जी, खस खस गोल ब्राउन सरसो के दाने से भी छोटे छोटे गोल दाने होते हैं. इनको poppy seed कहते हैं, इसे खाने में हलवा बनाकर, सब्जियों की ग्रेवी और कुकीज, केक, बिस्किट्स में यूज किया जाता है. किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
Thank you.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कल्पना जी, धन्यवाद.
निशा: नैना जी, फ्राइड मोदक रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, इसे आप देखें और बनायें.
निशा: रिचा जी, आप अपने स्वाद के अनुसार चीजें डालकर स्टफिंग बना सकती हैं.
निशा: शीतल जी, बना सकती हैं.
निशा रेखा जी, पारम्परिक मोदक चावल के आटे से बनाये जाते हैं, लेकिन आप मैदा से बना सकते हैं.
निशा: रानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भुवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, कर सकते हैं.
निशा: मनीषा जी, स्टफिंग को ड्राई होने तक पकालें, और थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम दूर हो जाती हैं.
निशा: स्नेहा जी, राइस फ्लोर बनाने का तरीका मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर दिया हुआ है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा मनस्वी जी, पारम्परिक मोदक चावल के आटे से बनाये जाते है, लेकिन आप मैदा से बना सकते हैं.
निशा: माधुरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी मुझे ये पूछना है की क्या मोदक मोमो बनाने वाले बर्तन में भी बनाये जा सकते है ? दूसरा ये की मोदक स्टीम करते वक्त गुड पिघल के बहार निकल आता है , ऐसा क्यूँ?
निशा: निशा जी, प्लीज इसके लिये आप मोदक का विडियो देख सकती हैं, आप इन्हैं बहुत आसानी से बना लेंगी.