आलू की कचौरी जो हर बार फूलें व करारी बनें रहें-5 टिप्स Aloo Khasta Kachori Recipe with 5 important tips

📅 29 जनवरी 2021 👁 8.1 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

तीखी और चटपटी खसता कचौरी खाना हर कोइ पसंद करता है.  लेकिन इन्हें बनाने में हर बार कोई न कोई परेशानी ज़रूर सामने आ जाती है.  उन परेशानियों से छुटकारा दिलाते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं आलू की खसता कचौरी, जो हर बार अच्छी तरह से फूलेंगी भी और एक दम करारी भी बनेंगी.  इन्हे अच्छे से बनाने के लिए दिए गए हैं कुछ ज़रूरी टिप्स जिनका पालन करके आपकी कचौरी भी एकदम खसता और फूली हुई बनेंगी.

आलू खसता कचौरी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Aloo Khasta Kachori

कचौरी के लिए For Kachori

मैदा - Refined Flour - 2 कप (250 ग्राम)

नमक - Salt - ½ छोटी चम्मच

अजवाइन - Carom Seeds - ½ छोटी चम्मच

तेल - Oil - ¼ कप (60 ml)

स्टफ्फिंग के लिए For Stuffing

आलू - Potato - 3 उबले हुए (250 ग्राम) 

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green Chilli - 2 बारीक कटी हुई

धनिया पाउडर - Coriander Powder - 1 छोटी चम्मच

जीरा - Cumin Powder - ½ छोटी चम्मच

हल्दी - Turmeric - ¼ छोटी चम्मच

नमक - Salt - ½ छोटी चम्मच

लाल मिर्च - Red Chilli - ½ छोटी चम्मच

गरम मसाला - Garam Masala - ½ छोटी चम्मच

अमचूर - Dry Mango Powder - ½ छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leave - 2 बड़े चम्मच

तेल तलने के लिये - Oil for frying

कचौरी के लिए डो बनाने की विधि Process of making dough for kachori

बाउल में 2 कप (250 ग्राम) मैदा, ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच अजवाइन (हथेली में पीस कर) और ¼ कप तेल मोयन के लिए डाल कर अच्छे से मिलाइए.  अब थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर एकदम मुलायम आटा गूंध कर तैयार कीजिए.  डो अच्छे से गुंध जाने पर 20 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए.

कचौरी के लिए स्टफ्फिंग बनाने की विधि Process of making stuffing for kachori

3 मीडियम साइज के उबले हुए आलू छील कर एकदम बारीक मैश कर लीजिए.  अब पेन में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  फिर इसमें 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 2 बारीक कटे हुए हरी मिर्च, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और ½ छोटी चम्मच जीरा पाउडर डाल कर धीमी फ्लेम पर हल्का सा भूनिए.  फिर इसमें ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मसाले भून कर इसमें मैश्ड आलू  डाल कर मसालों को आलू के साथ मिलाते हुए अच्छे से भूनिए.

थोड़ा सा फ्लेम मीडियम करके इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च, ½ छोटी चम्मच गरम मसाला और ½ छोटी चम्मच अमचूर पाउडर डालिए.  अब 2-3 मिनट तक आलू को अच्छे से भूनते हुए सभी मसाले अच्छी तरह से मिलाइए.  थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिलाएं, कचौरी के लिए स्टफ्फिंग बनकर तैयार हो जाएगी.

कचौरी भरने की विधि Process of filing kachori

डो को रखे समय पूरा होने पर हल्का सा हाथ में तेल लेकर इसे थोड़ा मसलिए.  अब डो को तोड़ कर मीडियम साइज की लोईयां बनाएं.  एक लोई को अच्छे से गोल करके बीच में हल्का सा दबा कर किनारों से पतला करिए,  ताकी बीच में मोटा रहे और एक कटोरी जैसा आकार बन जाए.

अब इसमें 1 छोटी चम्मच स्टफ्फिंग रख इसे बंद करिए.  लोई को अच्छी तरह से बंद करके आटे को थोड़ा सा खींच कर ज़रा सा तोड़ लें और बीच में से दबा दें.  कचौरी भर कर तैयार हो जाएगी, इसी तरह सभी कचौरी भर लीजिए.

कचौरी तलने की विधि Process of frying kachori

कढ़ाही में तेल गरम करिए, याद रखिए तेल ज़्यादा गरम नहीं होना चहिए.  एक कचौरी को हाथेली पर दबा-दबा कर थोड़ा बड़ा करिए.  सभी तरफ से एक जैसा करने पर कचौरी को तेल में डालिए.  कचौरी हथेली पर दबाते समय याद रखिए उसी तरफ से दबाएं जिस तरफ से कचौरी बंद करी है.

अब 5 मिनट तक कचौरियों को तलिए और जब वो तैर कर खुद ऊपर आ जाएं तब फ्लेम को लो-मीडियम करके पलट-पलट कर इन्हें अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए.  अच्छे से सिक जाने के बाद इन्हें निकाल कर बची हुई भी इसी तरह बनाइए.

अगर स्टफ्फिंग बच जाए तो उससे आलू के परांठे बना सकते हैं या उन्हें दही में मिला कर भी खा सकते हैं.  इस तरह आलू की खसता कचौरी बनकर तैयार हो जाएँगी, इन्हें हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.

5 टिप्स

  1. मोयन नाप कर लें, आटे के वजन का चौथाई भाग.  जैसे कचौरी के डो के लिए 250 ग्राम मैदा लिया है और 60 ग्राम तेल लिया है.
  2. कचौरी के लिए डो एकदम मुलायम होना चाहिए.
  3. आलू को मसाले के साथ भूनना बहुत ज़रूरी है, इससे आलू की नमी खतम हो जाती है और कचौरियां घीली नहीं होती है.
  4. स्टफ्फिंग को आटे के अंदर अच्छी तरह से बंद कीजिए, आटे को थोड़ा सा खीचिए और तोड़ लीजिए जरा सा दबा दीजिए.  इससे कचौरी तलते समय खुलेंगी नहीं.
  5. जब कचौरी तलने के लिए डालें तब पक्का कर लीजिए की तेल कम गरम हो, और डालने के बाद 5 मिनट तक कचौरियों को छूना नहीं है.  वो धीरे-धीरे अपने आप तैर कर ऊपर आ जाएंगी, इसके बाद उन्हें पलटना है.

आलू की कचौरी जो हर बार फूलें व करारी बनें रहें-5 टिप्स Aloo Khasta Kachori Recipe with 5 important tips

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।