Mawa Anarase Recipe – मावा अनरसे

त्यौहारों के अवसर पर विशेष पकवान बनाने की तैयारी कर रहे होंगे, इसी श्रंखला में पेश है मावा अनरसे.

मावा अनरसे (Mawa Anarase)  साधारण अनरसे की अपेक्षा मावा के अनरसे अधिक स्वादिष्ट और मुलायम होते हैं.  Mawa AnaraseReceipe , Mava Anarase, Mawa Inarase, Khoya Anarase Recipe Receipe.

Read - Mawa Anarase Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients

  • चावल छोटी किस्म के - 100 ग्राम (1 कप)
  • मावा - 100 ग्राम (आधा कप क्रम्बल किया हुआ)
  • चीनी - 60 ग्राम (1/3 कप)
  • तिल - 1 टेबल स्पून
  • दूध - 1 टेबल स्पून
  • घी - तलने के लिये

विधि - How to Make Mawa Anarase

चावलों को साफ कीजिये, धोकर 3 दिन के लिये भिगो दीजिये, रोजाना एक बार पानी बदल दीजिये. 3 दिन बाद चावलों को पानी से निकालिये, धोइये और साफ कपड़े पर 2 घंटे के लिये छाया में फैला कर फरैरा कर दीजिये, फरेरे चावलों को मिक्सी से थोड़ा मोटा पीस लीजिये.

मावा को कद्दूकस करके, चूरा कर लीजिये.

चीनी को पीस लीजिये.

एक बर्तन में चावल का आटा, मावा और चीनी मिला लीजिय, थोड़ा थोड़ा दूध डालकर सख्त आटा गूथ कर, आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  गुथे आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, तिल लपेटिये, हथेली पर रख कर गोल कीजिये, एक हाथ से दबा कर चपटा कीजिये और गरम तेल में डालिये, कलछी से गरम घी अनरसे के ऊपर उछालिये, हल्का ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल कर रखिये.  एक बार में 2-3 अनरसे डाल कर तल सकती है.

सारे अनरसे इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये.  गरम गरम अनरसे खाइये, ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख दीजिये.  8 - 10 दिन तक कभी निकालिये और खाइये.

Mawa Anarase Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 14 March, 2017 02:35:22 AM Madhulika

    Hi Nisha jee, Can we use rice flour(easily available in market) instead of grinding rice at home. Do we need to use sugar or bhoora?
    निशा: मधुलिका जी, हां, बाजार में उपलब्ध मोटे पिसे चावल के आटे का इस्तेमाल अनरसे के लिए कर सकते हैं. पिसी हुई चीनी या बूरा किसी का भी यूज किया जा सकता है.

  2. 09 March, 2017 03:51:49 AM shikha sharma

    Hi I,n shikha maire anrase ka sara bikhar rha hai..shi se guth nhi pa rha so..what I do??...
    निशा: शिखा जी, चीनी अधिक हो जाने के कारण ऎसा हो सकता है, आप उसमें चावल का आटा और मिला लीजिये, अगर चावल का आटा न हो तो मैदा मिला लीजिये.

  3. 27 October, 2016 12:23:20 PM sapna yadav

    This dise very nice i like her
    निशा: सपना जी, धन्यवाद.

  4. 08 August, 2016 07:05:40 AM pallavi

    Is itok if we take rice atta in placeof raw rice for making andarse ki goli

  5. 17 March, 2016 05:18:58 AM beena

    can we use rice flour instead of rice

  6. 03 March, 2015 03:35:22 AM tina

    Bahot achhi recipe nishaji. Maza aa gaya.

  7. 09 March, 2014 08:29:36 AM monika

    Hello Nisha ji I am from alld and there these hot inarse are very famous .. when I was able to make them in house my in laws (kanpur) relished them .thanks so much this was only because of you:)
    निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 22 October, 2013 10:26:46 AM harsha

    Recepie acchi lagi. I will try this.

  9. 22 September, 2013 03:35:38 AM sheen

    hi nisha ji...... meri nani k yahan Bihar me anarse ke andar maave ki stuffing hoti hai...aap plz koshish Karen uski recipe share karne ki....
    निशा: शीन मुझे इस बारे में पता तो नहीं हैं लेकिन अनरसे के अन्दर मावा की स्टफिंग बनाकर भरी जा सकती है, और बहुत अच्छी लगेगी.

  10. 21 September, 2012 11:50:01 AM sunit

    horrible dish there are so many gud sweets to eat