ऑरिगेनो। Oregano

ऑरिगेनो (oregano) एक हर्ब (herb) है जो मुख्य रूप से पिज़्ज़ा (pizza) , पास्ता (pasta) इत्यादि में उपयोग किया जाता है. यह भोजन को एक अलग स्वाद और खुश्बू प्रदान करता है. ऑरिगेनो को मुख्य रूप से नमकीन खाद्य पदार्थों में डाला जाता है.
ऑरिगेनो (Oregano) का स्वाद और रंग
ऑरिगेनो का स्वाद तीखा और तेज़ होता है. यह कुछ ऐसे हर्बस में गिना जाता है जो पूर्ण रूप से सुखा देने पर बहुत अच्छा फ्लेवर और महक देता है. इटैलियन फूड (Italian Food) में बहुत अधिक इसका उपयोग देखा जा सकता है.
रेसिपी में इसका उपयोग
ऑरिगेनो का उपयोग पिज़्ज़ा में बहुत होता है, साथ ही इसे टमैटो सॉस, सूप, टोस्ट, सैंडविच, ब्रोकली (broccoli), फूलगोभी इत्यादि में भी इस्तेमाल होता है. सलाद, पास्ता, मैकरोनी (macaroni) में भी इसका उपयोग होता है. ऑरिगेनो को दूसरे मसालों जैसे कि सूखे लहसुन-प्याज, पार्स्ले (parsley), थाईम (thyme), काली मिर्च, सेज (sage), बेसिल (basil) आदि के साथ मिलाकर मिक्सड हर्ब्स (mixed herbs) के रूप में उपयोग में अधिक लाया जाता है.
ऑरिगेनो (Oregano) का रख रखाव
- ऑरिगेनो को एयर टाइट कंटेनर में भर कर रखें.
- ऑरिगेनो में किसी भी प्रकार की नमी न जाने दीजिए. नमी के संपर्क में आने पर यह खराब हो जाता है.
- जब भी इसे उपयोग में लाएं तो साफ सफाई का ध्यान रखें.
- जिस भी कंटेनर में इसे रखा गया हो उसे साफ सूखे हाथों से ही खोलें और इसे निकालने के लिए साफ सूखे चम्मच का ही उपयोग करें.
ऑरिगेनो कहां से मिलेगा
ऑरिगेनो किसी भी बिग फूड स्टोर (big food store), ग्रोसरी स्टोर या किराना स्टोर से खरीद सकते हैं . आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं. इसमें भी मिलावट की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है इसलिए भरोसेमंद दुकान से या ब्रांड की ही खरीदें.
हमारी रेसिपीज़ में ऑरिगेनो (Oregano) का उपयोग
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शैलजा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: मोहित जी, सभी मसालों का अपना एक स्वाद होता है. ओरिगेनो और बेसिल लीव्स तुलसी की पत्ती, उन्हीं में से एक हैं. ओरगेनो किराना शौप पर मिल जाता है और बेसिल लीव्स तो काफी घरों में बगीचों में उगी रहती है.