ब्रेड पिज़्ज़ा कटोरी - Bread Pizza Katori Recipe - Veg Bread Pizza Snack

तुरत फुरत बनने वाला ब्रेड पिज़्ज़ा कटोरी की शक्ल में और भी आकर्षक और खाने में आसान होता है. बच्चों और बड़े दोनों को पसंद आने वाला ब्रेड पिज़्ज़ा कटोरी टिफिन में भी रखा जा सकता है और फिंगर फूड या स्टार्टर के रूप में भी परोसा जा सकता है.
Read - Bread Pizza Katori Recipe - Veg Bread Pizza Snack Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bread Pizza Katori
- ब्रेड- 6 स्लाइस
- मॉजेरेला चीज़- 50-60 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
- शिमला मिर्च- 1 (आधा कप) (बारीक कटी हुई)
- स्वीट कॉर्न दाने- 2 टेबल स्पून
- बेबी कॉर्न- 3 से 4 (बारीक कटे हुए)
- काली मिर्च- 8 से 10 (दरदरी कुटी हुई)
- चिल्ली फ्लेक्स- ¼ छोटी चम्मच
- अॉरिगेनो- ½ छोटी चम्मच
- नमक- ¼ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- पिज्ज़ा सॉस- 2 टेबल स्पून
विधि - How to make Veg Bread Pizza katori
ब्रेड कटोरी पिज्जा बनाने के लिए ब्रेड को गोल काटकर तैयार कर लीजिए. इसके लिए, ब्रेड को बोर्ड या चकले पर रखिए. ब्रेड के ऊपर गोल कटोरी या ढक्कन को रखकर दबा दीजिए और ब्रेड के किनारों को हटाकर एक अलग प्याले में रख लीजिए. ब्रेड आसानी से गोल निकल आएगी़. सभी ब्रेड को इसी प्रकार गोलाकार तैयार कर लीजिए.
स्टफिंग तैयार कीजिए
ब्रेड पिज्जा की स्टफिंग के लिए, एक प्लेट में स्वीट कॉर्न दाने, कटे हुए बेबी कॉर्न्स और शिमला मिर्च डालिए. इनके साथ-साथ थोड़ा सा नमक, ¼ छोटी चम्मच अॉरिगेनो पाउडर, कुटी हुई काली मिर्च और 2 से 3 छोटी चम्मच मॉजेरेला चीज़ भी डाल लीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स होने तक मिला लीजिए, स्टफिंग तैयार है.
6 बराबर की कटोरियां लीजिए. प्रत्येक गोलाकार ब्रेड को बोर्ड पर रखकर बेलन से बेलकर थोड़ा सा बड़ा और पतला कर लीजिए. बेली हुई एक गोल ब्रेड को उठाकर हाथ पर रखिए और ब्रेड पर थोड़ा सा पिज्जा सॉस लगाकर फैला दीजिए. इसके बाद, कटोरी में ब्रेड को पहले बीच में रखिए और फिर किनारों से अंदर करते हुए सैट कर दीजिए. सभी ब्रेड स्लाइस को इसी प्रकार सॉस लगाकर प्यालियों में रख लीजिए.
कटोरियों में सैट करने के बाद, ब्रेड पर 2 से 3 छोटी चम्मच या कटोरियों के अनुपात के अनुसार स्टफिंग रख लीजिए. स्टफिंग डालने के बाद, इन पर 2 छोटी चम्मच मोजेरेला चीज़, जरा सा अॉरिगेनो और थोड़े से चिल्ली फ्लेक्स डाल दीजिए.

बेक कीजिए
पिज़्ज़ा को बेक करने के लिए, ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड पर 5 मिनिट के लिए प्रीहीट कर लीजिए. इसके बाद, एक बेकिंग ट्रे लीजिए. इसमें सारी कटोरियां रख लीजिए. पहले से गरम किए हुए (प्रीहीटिड) ओवन की बीच वाली रैक पर ट्रे को रख दीजिए और 180 डिग्री सेन्टीग्रेड तापमान पर 10 मिनिट के लिए बेक कर लीजिए.
10 मिनिट बाद, पिज़्ज़ा को ओवन से बाहर निकालकर चैक कीजिए. ब्रेड थोड़ी सी ब्राउन हो गई है और चीज़ भी पिघलकर हल्का सा ब्राउन हो गया है. पिज़्ज़ा अच्छे से बेक होकर तैयार है. प्यालियों को ट्रे से निकालकर स्लैब पर रख दीजिए ताकि ये थोड़ी ठंडी हो जाएं.
एक-एक पिज़्ज़ा को चाकू की सहायता से कटोरी के किनारे से अलग करते हुए निकाल लीजिए और प्लेट पर रखते जाइए़. ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा बनकर तैयार हैं.
गरमागरम चीज़ी ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा को मस्टर्ड सॉस या टमैटो केचअप के साथ परोसिए और चाव से खाइए.
सुझाव
- ब्रेड के अलग किए हुए हिस्सों का उपयोग ब्रेड क्रम्बस, ब्रेड पोहा या ब्रेड हलवा के लिए कीजिए.
- आप स्टफिंग में मशरूम, आलिव या अपनी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं.
- आप अपने स्वादानुसार चिल्ली फ्लेक्स कम या ज्यादा कर सकते हैं. अगर बच्चों के लिए पिज़्ज़ा बना रहे हैं तो चिल्ली फ्लेक्स मत डालिए.
- हर एक ओवन के बेकिंग समय में थोड़ा सा अंतर होता है. पिज़्ज़ा को पहले 10 मिनिट के लिए बेक कर लीजिए और फिर चैक कीजिए. जरूरत हो तो, इसे हल्का ब्राउन और चीज़ के पिघलने तक कुछ मिनिट और बेक कर लीजिए.
- 6 ब्रेड कटोरी पिज़्ज़ा के लिए पर्याप्त
कमेंट (26)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
hum jo cheese use karte h wo bahut tight ho jata h....oven m bake karne par...
निशा: विकी जी, हम अमूल का मोजेरीला चीज यूज करते हैं.
निशा: प्रेरणा जी, अगर आप इसे ओवन में बना रही हैं, तो अल्यूमिलियम की कटोरी यूज कर सकती हैं. माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर भी ये कटोरियां यूज कर सकते हैं.
निशा: अन्नु जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: मानसी जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नुपुर जी, हम जल्दी ही इसकी रेसिपी पोस्ट करेंगे.
Bread pizza microwave me kon se mode pe banta hai conventional micro or griled or kitne minute ke liye rakhna hai
निशा: रेनू जी, कन्वेक्शन मोड पर बेक करना है. पहले आप इसे 10 - 12 मिनिट बेक कर लीजिए और फिर चैक कर लीजिए और ज़रूरत हो तो 5 मिनिट और बेक कर लीजिए.
निशा: नेहा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
So good माँ
निशा: गुलशन जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: संतोषिनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Iss receipe ko cooker ma kaisa banay pls aap batao
निशा: रीता जी, इसे ओवन या माइक्रोवेव में ही बनाया जाता है, लेकिन ये चीजें नहीं है तब आप इसे कुकर में ट्राई कर सकती हैं, जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है, वेबसाइट पर कुकर में केक की रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: नेहा जी, जौ का दलिया भी बिलकुल गेहूं के दलिया की तरह ही बनाया जाता है, गेहूं के दलिया की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर आप देख सकते हैं.
निशा: दीपिका जी, बेबी के लिये बेसन चीला, मुंग दाला चीला या मिक्स आटे का चीला हल्का सा नमक डालकर बनायें, साथ में जैम या सास या मीठा अचार जो भी वह पसन्द करे खाने को दें. बेबी के लिये दलिया मीठा या नमकीन दाल डालकर बनायें, चाल चावल या खिचड़ी या छोटे छोटे स्टफ्ड परांठे बनायें, बेबी को उसकी प्यारी छोटी सी प्लेट में खाने को दें,और उससे कहें कि तुन खायोगे तो जल्दी से बड़े होगे बेबी खाना अवश्य खायेगा.
निशा: संदीप जी, ओवन को उचित तापमान पर सैट कीजिए और दिए हुए समय तक प्रीहीट कर लीजिए.
kya hum मॉजेरेला चीज़ ko ghar per bna sakte hai ya hume market me abailable hoga
निशा: अभिनय जी, आप इसे मार्केट से किराना स्टोर से खरीद सकते हैं. घर पर बनाना मुश्किल है.
निशा: विद्या जी, धन्यवाद.
Aunty aap mujhae apne measures grams mei bta skhti hai kya....like 1cup,1tbspn,1teaspn,1/3cup,2/3cup plzzzzz
निशा: हनी जी हां माइक्रोवेव कटोरी यूज कर सकते हैं.
निशा: क्रिस्टल जी, इसे ओवन या माइक्रोवेव में ही बनाया जाता है, लेकिन ये चीजें नहीं है तब आप इसे कुकर में ट्राई कर सकते हैं, जिस तरह हमने कुकर में केक बनाया है, वेबसाइट पर कुकर में केक की रेसिपी देखी जा सकती है.
निशा: रेनुका जी, इसे कुकर में बेक किया जा सकता है लेकिन इसे डीप फ्राइ करके नहीं बनाते.
निशा: शालू जी, yes you can make it in silicon mould.
निशा: शालू जी, माइक्रोवेव सेफ कटोरी का ही इस्तेमाल कीजिए.
निशा: रितु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: दीप्ति जी, इसे आप माइक्रोवेव में कन्वेक्शन मोड पर भी बना सकते हैं. स्वीट कॉर्न और बेबी कॉर्न अलग-अलग होते हैं. बेबी कॉर्न मक्के के एकदम कच्चे भुट्टे होते हैं और स्वीट कॉर्न पके हुए मीठे भुट्टे के दाने.
निशा: प्रतिभा जी, धन्यवाद. आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Nisha ji mujhe Ye Janna tha k hm ese microwave me bna skte hai Kya qki mere pas conviction wala system nhi hai agr microwave me bn skta hai to kitna time lgega plz rply
निशा: तृ्ष्णा जी, इसके लिए, कन्वेक्शन मोड ज़रूरी है.