बाजरे का भात (Bajre ka Bhat)

image

चावल का भात आप सभी हमेशा खाते ही हैं. सर्दियों में एक बार बाजरे का भात भी बनाइये. बाजरे का भात बनाने में मेहनत और समय दोंनो ही अधिक लगते हैं. सच बात तो यह है, कि मै भी बाजरे का भात बचपन में ही खाया करती थी, जब मेरी मां बनाती थी.

शादी के बाद मैं आज पहली बार बाजरे का भात बना रही हूं. इस रेसिपी को लिखने की वजह से, और इस समय मेरी मां भी मेसे पास आई हुई है, उन्होंने ही बाजरे को कूट कर, छान फटक कर मिगी तैयार की है.  उन्हीं की इस मेहनत के कारण ही मैं यह रेसीपी को बनाने में सफल हो सकी हूं.  तो आइये आज हम आपके साथ बाजरे का भात बनायें.

Read - Bajra Bhat Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajre ka Bhat

  • बाजरे की मिगी - 300 ग्राम
  • चावल - 1 टेबिल स्पून
  • घी - 1 टेबिल स्पून
  • पानी - 750 ग्राम

bajra_bhat2_666070323.jpg

विधि - How to make Bajre ke Bhat

बाजरे को छान बीन कर साफ कर लीजिये. थोड़ा पानी डाल कर गीला कीजिये.  इसके बाद बाजरे को खरल में डाल कर इतना कूटिये कि बाजरे की सारी भुसी अलग हो जाय.  छान फटक कर बाजरे की भुसी अलग कर दीजिये.  अब आपके पास साफ सुन्दर बाजरे की मिगी तैयार है, बाजरे का भात बनाने के लिये.   इस मिगी को तैयार करने में ही समय और मेहनत दोनों लग जाते हैं.

कुकर में पानी डाल कर गरम कीजिये.  बाजरे की मिगी और चावल धो कर पानी में डाल दीजिये.  साथ ही घी डाल कर चमचे से चलाइये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये.  कुकर में एक सीटी आने के बाद, 8 मिनिट तक धीमी गैस पर बाजरे के भात को पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.

कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद, कुकर का ढक्कन खोलिये.  लीजिये आपका बाजरे का भात तैयार है, और सुगन्ध भी कितनी मन मोहक है.

बाजरे के भात को बाउल में निकालिये.  गरमा गरम बाजरे का भात पकोड़े की कड़ी , दही या अरहर की दाल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 02 June, 2017 04:36:52 PM Arpita Shrivastav

    namaste Nisha ji,sabse pehle thanks a lot, hum sabko hamesha kuch baya sikhane ke liye:)Nisha ji please yeh bataiyegi ku Kinva rice, (jo health ke liye acche hote he) kya bajre ko hi kehte he.Mene bohot try kiya but Kinva rice mujhe mil nahi paa raha, kisi ne kaha ki bajra ko kinva kehte he,Please guide kijiye.

  2. 07 May, 2017 07:33:30 PM Vaishali Binnor

    I really liked your recipes. i was not knowing very good cocking but your videos help me to make lots of good recipesThanking you
    निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 06 June, 2016 09:41:00 PM bishwajeet

    Ghehu ka bhat kaise banate hai
    निशा: बिश्वजीत जी, गेहूं का दलिया बनाया जाता है और इसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.

  4. 28 April, 2016 01:39:19 AM girija

    Namsty ...aapki app bhot help krti h mri becoz mri abi new marraige hui h or mra man krta h apne husband ko new dish bna k khilane k
    निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 24 October, 2014 10:12:51 AM Poonam

    Hi Nisha ji Today I was searching for this because when I was in India I loved to have bajra bhat with kadi from a temple near to my home on goverdhan puja . Now I can't have because I live in UK . I loved ur recipes and soon going to try.Have a question. Is bajra bhat ok for pregnant women ... Around 2 and 1/2 month pregnant ???? Please reply . Thank you
    निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद. बाजरा का भात प्रिगनेन्ट वोमन खा सकती है, कोई प्रोब्लम नहीं है.

  6. 16 February, 2014 11:44:02 PM neha sharma

    bhindi aloo recipe
    निशा: नेहा जी, मैं कोशिश करती हूँ.

  7. 16 February, 2014 11:41:06 PM neha sharma

    gehu ka khichada recipe
    निशा: नेहा जी मैं कोशिश करती हूँ.

  8. 13 February, 2014 07:34:42 AM soma begam

    i am soma begam . main ap ka bahut bari fan hu. i like you and your recepi
    निशा: सोमा जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 22 August, 2013 01:53:44 AM rekha pandey

    hi nishaji really love ur dishes can i make baajra migi in a food processor ?
    निशा: रेखा, मैंने फूड प्रोसेसर में इसे बनाया तो नहीं है, लेकिन आप कीजिये, जार में आटा गूथने वाला ब्लेड लगाइये और देखिये कि बाजरा से भूसी अलग होजाती है या नहीं, और बताइये कि बाजरा कैसा बना?

  10. 15 November, 2012 01:22:22 AM Prateek Gupta

    Majaa aa gaya!~ After searching web for 2 hours, I finally found the perfect recipe for Bajra bhaat! Thank you very much for sharing this. I wish you all a very Happy Diwali and Annakoot :)
    निशा: प्रतीक, बहुत बहुत धन्यवाद.