गुड़ आटा पापडी़ - Rajasthani Gur Atta Papdi Recipe

📅 21 अक्टूबर 2014 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 16 कमेंट ★ 3.5 (4071)


सर्दियों की शुरूआत होने वाली है.  इन सर्दियों में राजस्थानी गुड़, गेहूं का आटा और तिल से बनी राजस्थानी गुड़ पापड़ी बनाना मत भूलियेगा.

Read - Rajasthani Gur Atta Papdi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Gur Atta Mathri Recipe

  • गेहूं का आटा - 2.5 कप (400 ग्राम)
  • गुड़ - 3/4 (150 ग्राम)
  •  रिफाइन्ड तेल - पापडी़ तलने के लिए
  • तिल - 2-3 टेबल स्पून
  • देशी घी - 1/4 कप (60 ग्राम)

विधि - How to make Rajasthani Gur Atta Papri Recipe

सबसे पहले गुड़ को पानी में घोल लीजिए इसके लिए गुड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, गुड़ के टुकड़े और 1/2 कप पानी एक भगोने में डाल कर गरम कीजिये, चमचे से चलाते हुए सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुलने पर गैस बंद कर दीजिए, अब इस सीरप में घी डालकर मिक्स कर लीजिए गर्म गुड़ के पानी में घी पिघल जाएगा.

सीरप को थोडा़ ठंडा होने दीजिए और छान लीजिए ताकि इसमें अगर कोई गंदगी हो तो वह निकल जाए.
किसी बर्तन में आटा निकाल लीजिये. इसमें तिल डाल दीजिए अच्छी तरह मिलाइये और गुड़ के पानी की सहायता से पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथिये. आटे को 3-4 मिनिट तक अच्छे से मसलते हुए चिकना कर लीजिए. आटे को 20-25 मिनिट के लिये सैट होने के लिये रख दीजिये.

 

20 मिनिट बाद आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, पापडी़ बनाने के लिये आटा तैयार है. आटे से एक बडी़ सी लोई तोड़ कर तैयार कर लीजिये, लोई को गोल करके चकले पर रखकर पेड़ा का आकार दे दीजिये और 10-12 इंच के व्यास में बेलकर तैयार कर लीजिये. अब इस पर एक कटोरी रखकर इसे गोल आकार में काट लीजिए और फोर्क कर लीजिए.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये, तेल के मीडीयम गरम होने पर इसमें पापडी़ डाल दीजिए. जितनी पापडी़ कढा़ई में एक बार में आ जाएं डाल दीजिये. इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक, तल लीजिये. तली पापडी़ को प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारी पापडी़ इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.

 

स्वादिष्ट गुड़ आटे की पापडी़ बनकर तैयार है, अब आप इसे खा सकते हैं. बची हुई पापडी़ अच्छे से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 2 माह तक खाते रहिये.

सुझाव
पापडी़ बनाते समय गैस को धीमा और मिडीयम ही रखना है.
अधिक ठंडा तेल में पापड़ी तलने के लिये डाल दें तो पापड़ी तेल में फट कर बिखर सकती हैं.
आटे में गुड़ या घी की मात्रा ज्याद हो जाने पर पापडी़ तलते समय फट सकती है.

Rajasthani Gur Atta Papdi Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4071 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (16)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neeru
Gm mam...pl tell me how to make maida mutter....maine banaye per bahut oily bane...kya kya daalna hai iss main aur maida ki roti kitni moti rakhi hai....i made very thin roti. .thanks in advance
H K Deota
Please intimate the process of making this recipe super soft.

निशा: हेमंत जी, रेसिपी का वीडियो देखिये और बनाइये, आप इन्हैं बहुत अच्छी बनायेंगे.
seema
Namaste mam, mam maine ye recipe aaj try ki thi sab ingredients ko half quantity me leke aur ghee ki jagah i hv used refined oil. Mathri sahi bani h par khate time mathri me bhot kadwapan aa raha h.. mam plz tell me kis wajah se mathri me kadwapan aagya
निशा: सीमा जी, इन्ग्रीडियेन्ट कढ़वा तो कुछ भी नहीं है, या तो सेकते समय ज्यादा लाल सेक दें तो एसा हो सकता है या गुड़ में कुछ स्वाद का अन्तर हो सकता है.
gayatree
nisha ji,namaste.please aunty aap soan papdi recipie immediately dal do.ye mera request hai.mere request rakhengi na aap?????
निशा: गायत्री जी, इसको घर में बनाना थोड़ा मुश्किल है. मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Rajni
Mam plz aap gud or aate ki chakka bmana btaiye .jisme gud ki ek tar bnate h or bhunna aata dalte h .actually asa kuch mere father-in-law ki grandmother bnati thi ab unhe yaad nhi so plz help me
निशा: रजनी जी, क्या ये गुड़ आटे का हलवा है या बर्फी इस नाम से पता नहीं चल रहा है, ये कैसा होता है और इसे बनाने में क्या क्या लगता है, प्लीज बतायें.
ASMA MULLA

very nice & easy reciepy, 

nitima
hello Mam, til ko roast karna hai before add in aatta....thx
निशा: नीतिमा जी, तिल को रोस्ट नहीं करना है, एसे ही डालने हैं.
Rashmi
can we make this in microwave oven too?
निशा: रश्मी जी, इसे तल कर ही बनाया जा सकता है.
jatin srivastav
sooooo goooooood
tushar gupta
yoyo papri is very good
Rama Kapoor
Deepak ji,Gur papadi deep fry krne ki zarurat nahi hai kyu ki garam hone par ye naram lagti hai, lekin thandi hone par sakht ho jaati hai.
renuka
Deepak ji inhe dubara dip fry kare.ye karari ho jayengi.
Deepak malviya
पापड़ी कुरकुरी नही हुई, नर्म है,
कुरकुरी हो इसके लिए क्या कर सकते है....
usha
Thanx nisha ji, meri papadi khasta aur karai bani. Sab ko pasand ayee.
Is ko khake mujhe meri mummi ki yaad aa gyee.
Thanx once again.

निशा: ऊषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Soniya
nisha mam hiii ;
jab Maine ye banaye toh papri poori ki tarah soft n fool gyi . maide ki mathri ki tarah crunchy nahi bani. please mam give me advice that how can I make this properly. please mam reply ??????
thanks
निशा: सोनिया जी, इस पपड़ी में दोंनो ओर गोचे लगाने हैं, जिससे ये फूलती नहीं है और अच्छी क्रिस्पी बनती है.
New cook
You are a really good cook! My son has allergy to besan, what can I use instead of besan for making dudhi & palak koftas? Thank you.
निशा: लौकी के कोफ्ते बेसन डालकर ही बनाये जाते हैं, लेकिन बेसन से एलर्जी है तब कोफ्ते के लिये लौकी में थोड़ा कार्न फ्लोर या मैदा डालकर तल कर बना कर देखें, या मूंग की दाल का आटा डालकर बनायें, और अपने अनुभव यहां शेयर कीजिये, प्लीज ये कमेन्ट लौकी के कोफ्ते पर ही करें.