शिमला मिर्च आलू (Shimla Mirch Aloo Recipe)

भरवां शिमला मिर्च हम पिछली बार बना चुके हैं. आज हम शिमला मिर्च आलू की सब्ज़ी (Capsicum Potato Recipe) बनायें. इसे आप तुरत फुरत झट पट बना सकते हैं.

Read - Shimla Mirch Aloo Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shimla Mirch Aloo Recipe

  • शिमला मिर्च -------- 250 ग्राम
  • आलू -------- 250 ग्राम
  • तेल -------- 1 टेबिल स्पून
  • हींग -------- 1 पिंच
  • जीरा -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च --------- 2 (बारीक कटी हुई )
  • हल्दी पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर -------- एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक -------- स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला --------- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां -------- एक टेबिल स्पून

विधि - How to make Shimla Mirch Aloo Recipe

शिमला मिर्च अच्छी तरह धो लें, डंठल और बीज हटाकर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. आलू छील लें, और एक आलू के 8 टुकड़ों में काट लें. ( छोटे और पतले आलुओं की अपेक्षा बड़े टुकड़ों में कटे हों तो पकने के बाद उनका स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ).

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग और जीरा डाल दें. जीरा ब्राउन होने के बाद, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें. चमचे से मसाले को चला दें, और कटे हुये आलू डालें और 2 मिनिट चलाते हुये भूनें,  ढककर धीमी आग पर 5 मिनिट पकने दीजिये, खोइये और चला दीजिये, 2-3 मिनिट फिर से ढककर धीमी आग पर पकने दीजिये, आलू हल्के से पक गये है, अब कटे हुये शिमला मिर्च, और नमक डाल दें. सब्जी को चमचे से चला चला कर 2-3 मिनिट तक भूनें.

अब सब्जी को ढककर धीमी गैस पर 5 मिनिट तक पकने दें. ( धीमी आग पर पकी हुई सब्जी का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है ). ढक्कन खोलें, सब्जी को चलायें, और आलू को दबा कर देखें, यदि आलू अभी नहीं पके हैं, सब्जी को ढककर फिर से 4- 5 मिनिट के लिये पकने दे. सब्जी को फिर से चैक करें, अब आलू नरम हो गये हैं,  यानि कि शिमला मिर्च आलू की सब्जी बन चुकी है. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला(ओपसनल) और हरा धनियां मिला दें.

सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, और परांठे, नान या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

समय - 25 मिनिट. 4 लोगों के लिये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 13 October, 2017 03:51:38 AM Laxminarayan saini

    Respected Nisha madhulika jiMaine aapki recipe dekhkarSabzi aur khana banana seekhLiya hai.mujhe ab Akshar business ke silsile me foreign Me rahna padega Aapki awaz aur recipes bahut Hee achchee hai. Thanks for guide meLaxminarayan saini
    निशा: लक्ष्मीनारायण जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.

  2. 27 July, 2017 11:22:46 PM suman kumari

    sbse pahle aalu ko pyaj se sath bhura rang ka bhunj le fir simala mirch ko bhunje fir usme dhaniya jira lahshun kali mirch haldi pish kr dale or bhunje namk pani dalkr dhak de .pkne ke bad meggi masala dal kr utar de

  3. 04 April, 2017 05:31:18 AM Mannu

    Mam mujhe himachli dham mey banne wali recipes chahiey please kya aap vo post kar sakte hai

  4. 14 January, 2017 07:40:46 AM Shivaji singh

    I have made it it was very tasty do you want to eat it
    निशा: शिवाजी जी, धन्यवाद.

  5. 21 October, 2016 08:48:13 PM KRIPA MISHRA

    Namastey aunty ji.Itna easy way me maine dher sari recipie sikh li.Now life is changed.Heartly thanks to you.
    निशा: कृ्पा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. ये सब आपकी मेहनत का ही परिणाम है.

  6. 14 October, 2016 11:45:05 PM S.Tyagi

    Very helpfull site .. Mujhe khana banana aa gyaa yrr Thanks Nisha jii
    निशा: त्यागी जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.

  7. 03 October, 2016 05:17:38 AM jp pandey

    kya shimla mirch ke bij khane (sabji me dalkar) se nuksan hota h.
    निशा: पान्डे जी, बीज खाने में अच्छे नहीं लगते हें.

  8. 07 September, 2016 06:26:52 PM Ravikant

    Verygood ideas....
    निशा: रविकांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 06 September, 2016 01:04:47 AM Rishabh Sahu

    Maine aloo ko thoda barik kata hai or baad me jyada pak gaya or shimla mirch aakri tak paka nahi lekin bahut acha bana hai
    निशा: रिशभ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  10. 30 August, 2016 04:18:45 AM Surbhi

    Achi lagi me in banane ja rahi hu.
    निशा:सुरभी जी, आप इस रैसिपी को बनाईये और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिये.