आलू की पूरी – Aloo Poori Recipe – Alu Puri Recipe


आलू के भरवां पराठे (Aloo Stuffed Paratha) तो आपने अवश्य खाये  होंगे.  आलू और अजवायन को मिला कर गुथें हुये आटे की पूरी का खस्ता स्वाद भी आप भूल नहीं पायेंगे.

Read this recipe in English - Aloo Poori Recipe

आवश्यक सामगी - Ingredients for Alu Poori

  • गेहूं का आटा - 2 कप
  • आलू - 2 मीडिय़म साइज के आलू उबाले हुये
  • अजवायन - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • तेल - पूरी तलने के लिये

विधि - How to make Aloo Poori

आलू छील कर कद्दूकस कर लीजिये.

किसी बर्तन में आटा छान कर निकाल लीजिये, कद्दूकस किये आलू, नमक और अजवायन आटे में डाल कर अच्छी तरह  मिला लीजिये. पानी की सहायता से पूरी के लिये सख्त आटा गूंथिये.

आटे से छोटी छोटी एक नीबू के बराबर की लोइया बना लीजिये और एक एक लोई उठाकर 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये. 

कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने रखिये,  जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाय तब पूरी डालिये और कलछी से दबाकर पूरी को फुलाइये, पूरी फूलने पर पलटिये और दोनों ओर हल्की ब्राउन होने पर निकाल कर किसी प्लेट पर नेपकिन पेपर बिछा कर रख लीजिये, एक एक करके सारी पूरी इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम आलू पूरी आप अपने मन पसन्द चटनी और सब्जी के साथ परोसिये और खाइये.

[youtube]https://www.youtube.com/watch?v=8XApmfLVSLo[/youtube]

Aloo Poori Recipe video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 17 February, 2017 05:25:43 AM Jaya

    Hello mam , kya hum potato smiley ko kuch dino k liye rakh sakte h??
    निशा: जया जी, पोटेटो स्माइली को फ्रीजर में रखते हैं और बाद में जब खाने हों तब गरम गरम तल कर खाते हैं.

  2. 06 January, 2017 12:31:35 AM Saistaa

    You are best
    निशा: धन्यवाद.

  3. 24 October, 2016 06:30:46 AM Nehayagik

    Nisha jiApki sabhi recipes bohut achhi h
    निशा: नेहा जी, धन्यवाद.

  4. 27 July, 2016 03:09:40 AM anjali

    Mam ye puri khane se 3 hours pahele banake rakh sakte h mam plz rply
    निशा: अंजली जी, बना सकते हैं.

  5. 25 June, 2016 12:27:49 AM Varsha Vishal pol

    I like this your recipe
    निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 21 June, 2016 02:10:15 AM BHAVNA

    alloo boil dalne h.
    निशा: भावना जी, आलू उबले हुए ही लेने हैं.

  7. 01 June, 2016 02:40:20 AM dolly

    hiiiii nisha di, i miss u nd u r great nisha di uuummmmmm i like it di kya mast recipe btate ho sb asani se ban jata he me apki recipe dekh kr hi new new dish bnati hu ..... thanks di
    निशा: डोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 01 April, 2016 10:00:11 AM poonam arora

    gud evening mam...aloo puri bnate waqt dough boht patla ho jata hai...puri chipk jati hai why
    निशा: पूनम जी, आटा गूंथते समय पानी का उपयोग कम करें, आटा नार्मल पूरी की अपेक्षा थोड़ा सख्त लगायें.

  9. 26 February, 2016 02:46:51 AM Sapna

    Hello nisha ji.....i love ur recipes.....kyaa aap mujhe microwave use karna sikha sakti h....i dont know how to use convection mode....n pre heat also.
    निशा: सपना जी, माइक्रोवेव पर ओपशन बटन होते हैं, कन्वेक्सन को क्लिक करके माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट कर लेते हैं, और तापमान भी सैट कर लेते हैं, और ओन कर देते हैं, कुछ माइक्रोवेव हीट होकर बन्द हो जाते हैं लेकिन कुछ माइक्रोवेव में समय सैट करना होता है, इसके लिये 4-5 मिनिट का समय सैट कर दीजिये और माइक्रोवेव को गरम होने दीजिये, 5 मिनिट में माइक्रोवेव हीट यानि कि रेसिपी के लिये गरम होकर तैयार हो जाते हैं.

  10. 11 January, 2016 04:09:35 AM Neha

    hello mam, can we add garlic and chili paste while preparing dough.Thanks
    निशा: नेहा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.