पालक, सोया साग स्वीटकार्न करी – Palak Soya Sweet Corn Curry Recipe

image

ढेर सारा पालक, महक भरे थोड़े से सोया के पत्ते (Dill Leaves), और ताजे भुट्टौं से निकले मुलायम मीठे स्वीट कार्न. इन तीनों को मिलाकर बनी पालक सोया साग स्वीट कार्न करी बनाकर देखिये, सभी को बहुत पसंद आयेगी

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Soya Sweet Corn Curry

  • स्वीटकार्न - 150 ग्राम (एक कप)
  • पालक - 750 ग्राम (एक छोटा बन्च )
  • सोया (Dill Leaves) - 200 ग्राम
  • टमाटर - 3-4 (मध्यम आकार के)
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच ल्म्बा टुकड़ा
  • जीरा - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • दाना मैथी - 1 छोटीचम्मच
  • धनियां - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 2 बड़ी चम्मच
  • बेसन - 1 बड़ी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम ( यदि आप तीखा खाते हैं )

विधि - How to make Palak Soya Sweet Corn Curry
पालक से डंडिया तोड़ लीजिये और धोकर बारीक काट लीजिये, सोया (Dill Leaves) से डंडिया हटा कर, धोकर, बारीक काट लिजिये. स्वीटकार्न धोकर साफ कर लीजिये.

तवे पर जीरा, मैथी और धनियां डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.

टमाटर धोइये, टुकड़े कीजिये, हरी मिर्च धोइये, डंठल निकाल दीजिये, अदरक छीलकर धोइये और टूकड़े कीजिये. सभी को मिक्सर में डालिये और साथ में भुने मसाले डालकर बारीक पीस लीजिये.
How to make Spinach Dill Leaves Curry
बेसन को किसी छोटी कढ़ाई में डालकर सूखा ही हल्का ब्राउन होने तक भून कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में छोटी आधा चम्मच जीर डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर डालिये और अब पिसा मसाला डाल कर, मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न दिखने लगे.

भुने मसाले में कतरा हुआ पालक, सोया और स्वीटकार्न और एक कप पानी में बेसन घोल कर डाल दीजिये(सब्जी में तरी को अगर पतला रखना है तो आवश्यकतानुसार पानी डाल सकते हैं). नमक और लाल मिर्च भी डालकर मिला दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 12 -15 मिनिट या सब्जी को एक सार होने तक पका लीजिये(सब्जी चमचे से गिराने पर पानी के साथ साथ गिरे)

पालक सोया स्वीटकार्न करी (Palak, Dil Leaves, Sweet Corn Curry) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और मक्खन डालकर सजाइये. गरमा गरम स्वीटकार्न पालक सोया तरी, मक्खन डली हुई, चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 27 December, 2017 05:50:01 AM Shalini Shukla

    nisha ma'am i love your recipes thanx..
    निशा: शालिनी जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 28 July, 2014 03:07:13 AM sachita

    Nice receipes nishaji

  3. 15 December, 2013 10:19:51 PM neha sharma

    dill leaves chana dal / moong dal sookhi sabji recepie plz

  4. 15 December, 2013 09:31:21 PM neha sharma

    plz make vidio of this recepie

  5. 18 October, 2013 03:26:28 AM ashishsingh

    WOo what nic disss

  6. 15 August, 2012 10:54:31 PM Anjana

    nisha ji aapki sabhi recipe bahut achhi hai...mai ye jan na chahti hu ki yadi sweet corn k jagah taje bhutte ka use kiya jaye to kaise karna hoga..kya use alag se boil karna hoga....
    निशा: अंजना ताजे भुट्टे भी उबालकर प्रयोग कर सकतीं हैं और माइक्रोवेव करके भी

  7. 10 July, 2012 01:47:34 PM sheetal

    nisha ji pranam, nisha ji sweetcorn palak dalne ke baad dalne h kya, kahin kache na reh jaye, palak dalne ke baad sweetcorn dalkar kitne der tak pakana h
    निशा:
    शीतल, सब्जी में पालक, सोया और स्वीटकार्न क्रम से एक साथ डाले हैं और सब्जी को 15 -20 मिनिट तक पका लीजिये, सब्जी बहुत अच्छी बनती है.

  8. 12 February, 2012 01:37:44 AM Manjulata

    Hello Madam, Yeh recipe maine pehle bhi try ki hai... Besan ke sath try karungi..thanks

  9. 18 October, 2011 02:07:22 PM manisha

    nishaji kya is recipe main palak ubal kar pis kar dala ja sakta hain?
    निशा:
    मनीषा, जी हां आप पालक पीस कर भी डाल सकती हैं.

  10. 06 August, 2011 09:55:39 AM renuka

    •सोया (Dill Leaves) nahi ho to kiya kar na chaheye.
    निशा:
    रेनुका, बिना सोया के बना लीजिये.