बेसनी अरबी – Besan wali Arbi Recipe

पूड़ी परांठे के साथ अरबी की सब्जी बहुत ज्यादा अच्छी लगती है, चाहे वो अरबी फ्राई हो या कुरकुरी अरबी या बेसन वाली अरबी (Besan wali Arbi). हर अरबी का अपना अपना विशिष्ट स्वाद.

घर पर जब खास मेहमान आयें तो खास स्वाद वाली बेसनी अरबी (Besan wali Arbi) अवश्य बनायें.  सभी को बेहद पसंद आयेगी.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan wali Arbi

  • अरबी (Colocasia - Taro Root) - 400 ग्राम
  • बेसन - 1 टेबल स्पून
  • नमक - एक छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • तेल - 2 टेबल स्पून

तड़्के के लिये

  • अजवायन -  3/4 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कतर लीजिये)
  • अदरक - आधा इंच का टुकड़ा (बारीक काट लीजिये)
  • नीबू - आधा नीबू (रस 1 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Besan wali Arbi
अरबी को धोकर एक गिलास पानी के साथ कुकर में उबालने रख दीजिये, कुकर में एक सीटी आने पर आग बन्द कर दीजिये (अरबी उबल कर एकदम नरम न हो जांय). कुकर खुलने तक मसाले तैयार कर लेते हैं.

किसी प्लेट में बेसन और सारे मसाले डालकर मिला अच्छी तरह मिला लीजिये.

कुकर से अरबी निकालिये, ठंडी कीजिये, अरबी छीलकर लम्बाई में 2 भागों में काट लीजिये.
How to make Besan Wali Arbi
अरबी का एक टुकड़ा उठाइये और अच्छी तरह बेसन मसाले में लपेटिये, किसी प्लेट में लगाइये.  एक एक करके सारे टुकड़े बेसन मसाले में लपेटिये और प्लेट में लगा लीजिये. 5 मिनिट बाद हम इन टुकड़ों को तल लीजिये.

नान स्टिक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में लगभग आधे टुकड़े डाल कर, पलट पलट कर कुरकुरे होने तक तल कर निकाल लीजिये. बचे हुये अरबी के टुकड़े भी डाल कर इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये. सार अरबी के टुकड़े तल कर तैयार कर लिये हैं.

तड़का लगायें:
कढाई में बचे हुये तेल को गरम कीजिये, गरम तेल में अजवायन डाल कर तड़कने के बाद, हरी मिर्च, अदरक डालिये और अरबी के टुकड़े डाल कर मिलाइये.  आग बन्द कर दीजिये, नीबू का रस और आधा हरा धनियां डालिये, चमचे से अच्छी तरह मिला दीजिये.

बेसन की अरबी (Besan wali Arbi) तैयार हैं, अरबी को प्याले या प्लेट में निकालिये और ऊपर से हरा धनियां डाल कर परांठे या पूरी के साथ परोसिये.

Besan wali Arbi Recipe - Besani Arbi Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 20 June, 2016 12:09:38 AM Your name...

    Don't tasted but must be tasty with good look

  2. 17 February, 2016 10:55:57 PM Mala

    It's ymmi dish
    निशा: माला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 29 September, 2015 09:43:35 PM Bhavna

    Madam, kya ye sabji safar me le Jane par 8 10 ghante chl jayegi??


    निशा: भावना जी हां ये सब्जी, 8-10 घंटे रख कर खाई जा सकती है, और पूरी परांठे के साथ बहुत अच्छी लगती है.

  4. 23 December, 2014 10:21:03 PM Manisha

    Dear Mam, Thank u very much iss receipe ke liye. kab se gher par arbi pade hain aur mujhe samajh nahi aa raha tha ki kya banaun. aaj hi jakar ise banaungi.
    निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 26 November, 2014 11:17:50 PM sarita sharma

    hello ma'am...I m a big fan of you...whenever I want try something new in cooking..I prefer ur webpage as a rulebook..and believe me I get so much appreciation from my husband and d guest.. being a wife of a defence personnel.. its necessary to be perfect in cooking and for dis I would like to thank u...ur webpage is always a guide for me and u r my cooking teacher...thanks alot.
    निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 28 June, 2014 02:15:40 AM Deepika

    Nisha ji, please upload a video of besni arbi if it is possible.
    निशा: दीपिका जी मैं बेसनी अरबी का वीडियो बना दूंगी.

  7. 14 January, 2014 06:33:04 AM nirmita

    yeh mein try ki bahut badiya lagi mere pariwar ko hum sab ne to ise aise hi kahi puri paratha ki jhrorath hi nahi padi .thanks alot nishaji for such lovely recipe.
    निशा: निरमिता जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 12 December, 2013 01:45:54 AM ROja

    Hi,I tried this receipe, its came very good.Thanks for the receipe.
    निशा: रोजा जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.

  9. 19 July, 2013 09:48:48 AM ManMohanSadhoo

    I will try soon and then post comments by email.Thanks a lot.

  10. 26 April, 2013 01:25:36 PM SK

    Thanks Nisha for sharing the recipe. It turned out awesome. Everybody at home loved it!!