पालक का रायता Spinach Raita Palak Raita Recipe

spinash_rayta

रायता खाने के स्वाद को बढाने के साथ साथ खाने को पचाने में भी मदद करता है. रायता खाने के साथ होना ही चाहिये, रायता हम अलग अलग तरीके से अलग स्वाद का बनायें तब खाने का स्वाद और भी बड़ जायेगा. आइये आज हम शाम के खाने के साथ पालक का रायता (Palak Raita) बनायें.

Read -  Spinach Raita Palak Raita Recipe In English 

आवश्यक सामग्री  - Ingredietns for Palak Raita

  • दही - 400 ग्राम (2 कप) (फैंटा हुआ)
  • पालक - 150- 200 ग्राम 
  • जीरा पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च -1 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच( स्वादानुसार)
  • काला नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • घी - 1/2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Palak Raita

पालक के पत्ते से डंडिया तोड़ दीजिये.  पत्तों को 2 बार साफ पानी से धोइये, छलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये. पालक के पत्तों को बारीक काट लीजिये. कटा हुआ पालक लगभग 1 कप होगा. 

How to make Palak Raita

पैन गरम कर लीजिए. पैन में घी डालकर गरम कीजिए. इसमें जीरा डालकर चटखा लीजिए. फिर इसमें हरी मिर्च डालकर हल्का सा भून लीजिए और कटा हुआ पालक डालकर मिक्स कर दीजिए. इसे ढककर 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर नरम होने तक पकने दीजिए. 

2 मिनिट बाद गैस बंद कर दीजिए.  फैटे हुये दही में नमक, काला नमक, आधा जीरा पाउडर और भुना हुआ पालक मिला दीजिये.  पालक का रायता तैयार है.

पालक के रायते के ऊपर थोड़ा सा जीरा पाउडर डाल कर सजाइये, रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में आधा घंटे के लिये रख दीजिये. गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ ठंडा पालक का रायता (Palak Raita) परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 15 मिनिट

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 14 June, 2017 04:09:24 PM sonia

    Thankyou.....................so much mam i will try
    निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 17 December, 2016 09:57:47 PM kalpana

    Thanks you mam in your recipes onion is not necessary ingredients
    निशा: कल्पना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 24 October, 2016 09:43:22 PM sanjum parveen

    agr isi palak ko pis ke bnaye to
    निशा: संजुम जी, बिल्कुल, आप इसे पीस कर भी बना सकते हैं.

  4. 04 October, 2015 03:57:29 AM Muhammad

    One of the most great Indian food recipy side really lovely


    निशा: मुहम्मद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 28 June, 2015 12:46:49 AM rama shakya

    Man aap chef kaise bani i mean kya yeh aapka koi sapna tha so mam thanks for make nishamadhulika.com

     


    निशा: रामा जी, खाना बनाना मेरा बचपन का शोक है. मैं अपने खाली समय कुछ एसा करना चाह रही थी कि वह मुझे करने में अच्छा लगे और मेरा कम किसी और के काम आये, इस काम का आइडिया मुझे इन्टरनेट पर कुछ पढ़ते समय मिला, और मैंने इसे शुरू कर दिया, मुझे काम करना अच्छा लगता है.

  6. 02 February, 2015 04:16:03 AM K.Bala Sharma.

    Raita bahut hi achha bna. Thanks Nisha G.

  7. 15 January, 2015 10:36:51 PM ritika

    wow all recipes mam

  8. 09 December, 2014 04:00:22 AM ayasha khatoon

    aap k pakwan bahot hi lajawab hote hai....

  9. 29 November, 2014 07:20:41 AM sweta

    Very nice nishaji

  10. 11 September, 2014 12:41:28 AM monika

    mam aap ki jitni tareef ki jaye utni kam hain bas itna kahna chahti hun aap great hain itni gajab ki recipe aap batati hain ki pucho mat aapki site dekh kar mughe cooking ka interest ho gaya hai thanks
    निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.