आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure Recipe)

Potato_Finger_Kurkure

आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) बड़े स्वादिष्ट बनते हैं. आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) पकोड़े शाम को चाय के साथ बनाकर खाइये, आपको बेहद पसन्द आयेंगे.

बेसन के साथ कुरकुरी सूजी में लिपटे नरम नरम आलू से बने गरम गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) कसून्दी (Mango Kasoondi) के साथ नाश्ते में खाने से पहले घर में आये मेहमानो को भी परोसा जा सकता है.

Read - Potato Finger Kurkure Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Finger Kurkure

  • आलू - 4 बड़े आकार के
  • बेसन - 1  कप
  • सूजी - 1/4 कप
  • नमक - स्वादानुसार (1/2 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च पेस्ट  - 1/2 छोटी चम्मच
  • चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - पकोड़े तलने के लिये

विधि - How to make Potato Finger Kurkure

बेसन और सूजी को किसी बर्तन में छान कर घोलिये. घोल को अच्छी तरह चमचे से फैंट लीजिये. घोल में गुठलियां न रहें. नमक, लालमिर्च, अदरक पेस्ट, हरी मिर्च पेस्ट और धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये, और अच्छी तरह फैट लीजिये.

आलू को छीलिये, धोइये और आलू को फिन्गर चिप्स के आकार में काट लीजिये. Mango Mustard Kasundi Sauce
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. आलू के फिंगर चिप्स उठाइये और सूजी बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये. 8-10 जितने आलू पकोड़ा कुरकुरे आ सके डाल दीजिये. अब इन पकोड़े को कलछी से पलट पलट कर ब्राउन होने तक तल कर किसी प्लेट में निकाल लीजिये. बचे हुये आलू पकोड़ा कुरकुरे फिर से इसी तरह तेल में डालिये और तलिये. सारे आलू पकोड़ा कुरकुरे इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. पकोड़े पर चाट मसाला छिड़क दीजिये.

गरमा गरम आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) तैयार हैं, आलू पकोड़ा कुरकुरे (Potato Finger Kurkure) हरे धनिया की चटनीया कसून्दी (Kasoondi के साथ खाइये.

Potato Finger Kurkure Recipe Video In Hindi 

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 10 June, 2019 02:49:41 PM richa jain

    टिप्पणीor bhi chatpati recipe daliye

    • 14 June, 2019 04:24:03 AM NishaMadhulika

      richa jain , Thanks for suggestion

  2. 05 May, 2019 10:24:38 AM Chanchal

    Aalu chips kadve ho gaye h... Shayad futkari me kafi time tak rakh diye... 5kg h ab kya karna chahiye. Plz reply

    • 08 May, 2019 05:13:13 AM NishaMadhulika

      Chanchal , kuch time ke liye normal pani me rakh kar try kr leejiye pr aloo ke taste me agr jada kadwapan aa gya hai to aloo khrab ho gye hai aap dusri bari try krte time savdhani rkhe

  3. 10 March, 2018 03:24:35 AM

    Nisha j mene sare risepi aap hi se seekha h mujhe khana bnane nhi aata tha I m so happy

    • 11 March, 2018 10:29:29 PM NishaMadhulika

      अपका बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.

  4. 17 January, 2018 10:15:07 PM

    Good resipi very simpl

    • 18 January, 2018 08:46:28 PM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद

  5. 24 February, 2017 05:15:00 AM Binu pal

    Mujhe aalu k pakode bahut pasand h m ye recipe ghr p jarur banaungi thank you mam..
    निशा: बीनू जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.

  6. 04 December, 2016 01:47:40 AM poonam

    kyy finger chips banae ke liy alu boil karna padta h ?????
    निशा: पूनम जी, इसे उबालने की कोई आवश्यकता नही है.