सुपरफूड मखाना-मेवा बर्फी-नवरात्रि स्पेशल आज बनायें, 9 दिन तक खायें Makhana Dry Fruit Burfi Recipe

📅 26 सितंबर 2022 👁 8.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

नवरात्री के लिये खास आज हम बनाने जा रहे हैं मखाना ड्राइ फ्रूट की बर्फी.  बर्फी बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद आपको इतना लाजवाब लगेगा की आप इसे नवरात्री के बाद भी बनाना चाहेंगे.  ये स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिये फायेदेमंद भी होगी.  मखाना ड्राइ फ्रूट बर्फी को आप नवरात्री के पहले दिन बनाएं और पूरी नवरात्री इसे फ्रिज में रख कर खाएं.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ मखाना ड्राइ फ्रूट बर्फी बनाएं और अपने परिवार के इनके स्वाद का आनंद लें.

मखाना ड्राइफ्रूट्स बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Makhana Dry Fruits Burfi 

मखाना - Makhana - 5 कप (75 ग्राम)

काजू - Cashews - 1/2 कप (75 ग्राम)

नारियल का बुरादा - Desiccated Coconut - 1/2 कप

छोटी इलायची - Green Cardamom - 4

दूध - Full Cream Milk - 1/2 लीटर

चीनी - Sugar - 3/4 कप (150 ग्राम)

घी - Desi Ghee - 1 बड़े चम्मच

पिस्ता कतरन - Pista Flaks - 2 छोटी चम्मच

बादाम कतरन - Pista Flaks - 2 छोटी चम्मच

मखान ड्राइफ्रूट्स बर्फी बनाने की विधि Process of making Makhana Dry Fruit Burfi

पेन को हल्का गरम करके 5 कप मखाना डाल कर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर ड्राइ रोस्ट कीजिये.  इन्हें अच्छे से 6 मिनट तक भूनिये, तोड़ कर चेक कीजिये ये पाउडर होने चाहिये.  मखाना के भुन जाने पर इन्हें प्लेट में निकाल कर हल्का ठंडा कीजिये.

हल्का ठंड होने पर मखाना को पीस कर पाउडर बना कर बाउल में निकाल लीजिये.  फिर उसी मिक्सर जार में 1/2 कप काजू को पल्स मोड कर पीसिये.  मिक्सर को थोड़ा चलाएं, फिर काजू को चम्मच से चलाएं और फिर वापस मिक्सर थोड़ा चलाएं.  पाउडर के बनने तक इसी विधि से काजू पीस कर मखाना पाउडर में मिलाएं.

फिर पेन को हल्का गरम करके इसमें 1/2 कप नारियल का बुरादा डाल कर लगातार चलाते हुए आधा मिनट भूनिये.  भुनने पर इसे भी नारियल काजू पाउडर के साथ मिला दीजिये.  साथ ही इसमें 4 दरदरी कुटी इलायची डाल कर अच्छे से मिला दीजिये.  फिर ट्रे में घी डाल कर इसे ग्रीस कीजिये.

अब पेन में 1/2 लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर आधा बचने तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तेज़ फ्लेम पर पकाएं.  दूध के गाढ़ा होने पर और आधा बचने पर फ्लेम धीमी करके इसमें 3/4 कप चीनी डाल कर पूरी तरह घुलने तक पकाएं.

चीनी के पूरी तरह घुलने पर इसमें 1 बड़े चम्मच घी डाल कर अच्छे से चलाएं.  फिर इसमें पाउडर मिश्रन डाल कर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं.  डो बनने तक इसे लो फ्लेम पर मिलाते हुए पकाएं.  डो बनने पर फ्लेम बंद करके ट्रे में डो डाल कर दबा-दबा कर एक जैसा कीजिये.

फिर इस पर बादाम कतरन और पिस्ता कतरन डालिये.  चम्मच से हल्का सा दबा कर बर्फी को फ्रिज में या पंखे के नीचे 1 घंटे के लिये सेट होने के लिये रख दीजिये.  समय पूरा होने पर बर्फी के पीस काट लीजिये.  इस तरह मखाना ड्राइफ्रूट्स की बर्फी बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

बर्फी को फ्रिज में रख कर 15 दिन तक खा सकते हैं.

सुपरफूड मखाना-मेवा बर्फी-नवरात्रि स्पेशल आज बनायें, 9 दिन तक खायें Makhana Dry Fruit Burfi Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।