Bedmi Puri Recipe, बेड़मी पूरी

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) केवल दिल्ली आगरा ही नहीं समूचे ब्रज अंचल का सुबह सुबह खाया जाने वाला मनपसंद नाश्ता है. ये बेड़मी पूरी कहीं मूंग की दाल और कहीं उरद की दाल डाल कर बनाई जाती है़.  

Read this post in English - Bedmi Puri Recipe.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bedmi Puri Recipe

  • गेहूं का आटा - 400 ग्राम( 2 कप)
  • सूजी - 100 ग्राम ( 3/4 कप)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • मूंग की दाल - 200 ग्राम (1 कप)
  • नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
  • धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - बेड़मी पूरी तलने के लिए

विधि - How to make Bedmi Puri Recipe

मूंगदाल दाल को 2 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. दाल से पानी हटा कर मिक्सर में डाल दीजिये और साथ में अदरक और हरी मिर्च भी दाल के साथ डाल कर पीस लीजिये, दाल बारीक मत करिये, हल्की दुरदुरी दाल ही पीसिये.  इस पेस्ट में नमक, धनियां पाउडर, लाल मिर्च और गरम मसाला मिला दीजिये. आटा और सूजी को छान कर एक बर्तन में निकाल लीजिये, तेल और दाल मसाले का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये.  गुनगुने पानी की सहायता से आटे को पूरी के आटे के जैसा सख्त गूथ लीजिये.  गुथे हुये आटे को लगभग आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.  आधा घंटे के बाद तेल लगे हाथ से आटे को मल मल कर सही कीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गुथे हुये आटे को तोड़कर छोटी छोटी लोइयां एक छोटे नीबू के बराबर की लोइयां बना कर तैयार लीजिये. एक लोई को उठाकर चकले पर रखिये और 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. बेली हुई बेड़मी पूरी को गरम तेल में डालिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये.

तली हुई बेड़मी पूरी को कढ़ाई से निकाल कर प्लेट या डलिया में नेपकिन पेपर बिछा कर रखिये.  दूसरी बेड़मी पूरी इसी तरह बेल कर तेल में डालिये और तलिये.   सारी बेड़मी पूरी ( Bedmi Poori) इसी तरह से बना कर तैयार कर लीजिये. आपकी बेड़मी पूरी (Bedmi Puri) तैयार हो गई है.  गरमा गरम बेड़मी पूरी आलू मसाला की सब्जी के साथ परोसिये और खाइये़.

Bedmi Poori Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 25 November, 2019 07:40:00 AM Jigyasa Mishra

    Hello Mam, I learned so many recepies by you. You made my life very easy now i am able to handle my kitchen. And my laws are very happy. and Man i want to suggest you please make your website responsive. It is not mobile friendly.

  2. 28 July, 2019 05:40:38 AM Moolchand

    Badmi aata

  3. 28 February, 2018 09:31:39 AM Ruchi Jain

    Hello Nisha ji Can you tell any good recipes to recover from the weakness of long fever ??

  4. 05 January, 2018 09:40:33 PM Anil K Sethi

    Gud but tel moong dal dhuli or sabut Please clarify

  5. 05 November, 2017 08:13:31 AM Rupinder kaur

    Ma'am I hv tried this poori from readymade atta but it became hard.why?
    निशा: रूपिन्दर जी, आटा सख्त हो और पूरी को कम गरम तेल में तला गया हो तब एसा हो सकता है. आटा को हल्का सोफ्ट लगायें और पूरी को तलने के लिये अच्छे गरम तेल में डालें, पूरी फूली फूली और सोफ्ट बनेंगी.

  6. 17 October, 2017 11:32:28 AM Saroj

    Hello nisha ji, i like your recipes so much. Thanks for sharing with us. I have a request that plz mension that for how many servings we make from the recipe. Thank you
    निशा: सरोज जी, 3-4 सदस्यों के लिए पर्याप्त रहेगी.

  7. 06 October, 2017 09:14:00 PM Monika Trivedi

    Nisha ji aapki recipe bahut hi aachi hoti hai aap etane pyar se hume sikhati hai jaise humari mummy sikhati hai ..... mai aapki recipe se week mai 2 baar jaruri kuch banati hu or etana tasty khana banta hai ki sab khush ho jate hai ...... thanks nisha ji
    निशा: मोनिका जी, मेरे काम की प्रशंसा करने के लिए और मेरी रेसिपी ट्राय करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  8. 14 September, 2017 07:42:30 PM anita

    Madem aapne to suji nhi dali isme jabki uper recipe main yeh likhi hui hai
    निशा: अनीता जी, हमने आटे के साथ सूजी मिलाई है, प्लीज टैक्स्ट को एक बार और पढ़ लीजिये.

  9. 12 September, 2017 02:26:11 AM Jaishree Kumar

    Superb recipe. I tried and it came out yummy. Everyone enjoyed in my party. Thanks a lot...
    निशा: जयश्री जी, धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और सभी को ये रेसिपी पसंद आई.

  10. 09 September, 2017 02:42:15 AM Meenakshi

    Mam kya iske sth koi or veg bna skte h
    निशा: मीनाक्षी जी, आपने स्वादानुसार जो पसंद करते हैं वे सब्जी खा सकते हैं.