Semai Kheer Recipe - Sevaiya Kheer सिवइयों की खीर Semaiya Kheer

कल रेडियो पर चकदे इंडिया का मौला मेरे मौला मेरे गीत बज रहा था. इसगाने के अंतरे में एक लाइन आयी वही सेवईयां वही खीर. सुनकर सोचा कि आज घर में सिवईयां बनायी जायें. प्रस्तुत हैं सेवईयां यानी thin pasta या Vermicelli की खीर. (Sevaiya Kheer , Semaiya Kheer, Sheer Kurma)

Read - Semai Kheer Recipe - Sevaiya Kheer Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sheer Korma - Sevaiya Kheer

  • सेवई (Vermicelli) - 100 ग्राम (एक कप)
  • घी - एक टेबिल स्पून
  • दूध -  1 लीटर
  • काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू को 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
  • किशमिश - 1 टेबल स्पून
  • छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर, कूट लीजिये)
  • चीनी - 80-100 ग्राम (आधा कप)
  • बादाम - 4 (बारीक बारीक लम्बाई में कतर लीजिये)

विधि - How to make Sheer Korma

कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में सिवइयां डाल कर चमचे से चलाते हुये, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये, सिवइयां प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.

दूध को किसी मोटे तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये, जब दूध में उबाल आ जाय तो सिवइयां दूध में डाल कर चमचे से चलाते रहिये, जब तक कि दूध फिर से न उबलने लगे. अब कटे हुये काजू और किशमिश भी डाल दीजिये गैस धीमी कर दीजिये.

सिवइयां नरम हो जांय और चमचे से गिराने पर दूध के साथ गिरने लगे,  गैस बन्द कर दीजिये. खीर में इलाइची पाउडर और चीनी मिला दीजिये और खीर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.

सिवइयों की खीर को प्याले में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम सिवई की खीर परोसिये और खाइये, ठंडी खीर भी बहुत अच्छी लगती है.

Semai Kheer Recipe - Sevaiya Kheer Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 09 December, 2019 10:10:09 AM subhash

    tnq

  2. 03 December, 2018 10:45:48 AM Chunni lal

    Health diet for veg. Khiri, hkeer and salad thank you.

    • 04 December, 2018 01:13:08 AM NishaMadhulika

      बहुत बहुत धन्यवाद Chunni lal

  3. 19 May, 2018 01:36:06 AM Mohd Aazad

    Mera jab bhi kisi item ko banane ka man karta hai to mai nishamadhulika. Com se dekh kar banata hu

    • 21 May, 2018 07:18:47 AM NishaMadhulika

      Mohd Aazad , आपके इस स्नेह और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 11 December, 2017 11:55:44 AM SUNIL KUMAR

    mamsevaii banate samay doodh fat jata hai please tip
    निशा: सुनील जी, दूध में अच्छा उबाल आने के बाद सिमइया डालें, दूध नहीं फटेगा.

  5. 08 October, 2017 09:31:15 PM Diksha shah

    Nisha ji aap mere liye meri ma ki tarah se muze sasural me kabhi khana bnane me koi problem nahi aati hai me aapke videos ke sath khana bnati or sabko bht psnd aata hai tq
    निशा: दी़क्षा जी, आपके इस प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 30 September, 2017 03:05:13 AM Smita Tiwari

    Maine apki recipe pdh kr hi sevaiya kheer bnai, or bhot testy bani thi..
    निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 15 August, 2017 08:34:24 AM Saima khan

    Nisha ji aapki recipe bahut acchi lagi
    निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.

  8. 02 August, 2017 09:53:35 AM Adarsh Kumar

    Very delicious.
    निशा: आदर्श जी, बहुत बहुत धन्यवाद.