बिना जामन के दही - Homemade Dahi without starter - Making of Curd without the Jaman

📅 5 सितंबर 2016 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 3.9 (2126)


दही जमाने के लिये हमें पहले से जमाये हुये दही की जरूरत होती है. अगर पहले से जमा हुआ दही न हो और बाजार के डिब्बाबन्द दही से दही न जम रहा हो तो अन्य तरीकों से भी एकदम गाड़ा मलाईदार दही जमा सकते है.

Read - Homemade Dahi without starter - Making of Curd without the Jaman Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for making yogurt without starter

  • उबला हुआ दूध - 200- 300 मि. लीटर 
  • हरी मिर्च - 2
  • लाल मिर्च - 2
  • नींबू - 1

विधि - How to make Curd without the Jaman

जामन तैयार करने के लिये उबले हुये दूध को एक बरतन में ले लीजिये और गैस पर रख कर हल्का सा गरम कर लीजिये. (दूध को इतना ही गरम करें कि वो हाथ से आसानी से छुआ जा सके), दूध का तापमान 40 -46 डि.से. हो, दूध के हल्का गरम होने पर गैस को बंद कर दीजिये.

दही जमाने के लिये जामन हम नींबू से, हरी मिर्च से या लाल मिर्च से तैयार कर सकते हैं.

जामन जमाने का पहला तरीका
पहले तरीके से जामन जमाने के लिए 2 डंठल वाली हरी मिर्च लेकर 1 दूध की प्याली में डाल दीजिये और मिर्च को डंठल के साथ ही दूध में डुबो दीजिये (ध्यान रखें की मिर्च डंठल समेत दूध में डूबी हुई हो तभी जामन अच्छे से जमकर तैयार होगा).

जामन जमाने का दूसरा तरीका
दूसरे तरीके से जामन जमाने के लिए डंठल वाली सूखी लाल मिर्च ले लीजिए और दूसरे प्याले में डंठल वाली लाल मिर्च डाल कर अच्छे से डुबो दीजिये, इसमें भी डंठल का दूध में डूबा होना जरूरी है.

जामन जमाने का तीसरा तरीका
तीसरे तरीके से जामन जमाने के लिए एक नींबू लीजिए इसे काट कर इसका का रस प्याली में निकाल लीजिये. अब लगभग 2 चम्मच नींबू के रस को तीसरी दूध वाली प्याली में डाल दीजिये.

इसके बाद तीनों तरह के जामन को ढक कर 10- 12 घंटे के लिये किसी गरम स्थान पर रख दीजिए.

12 घंटे बाद तीनों प्यालियों के ढक्कन हटा कर चैक कर लीजिये, तीनों तरीकों से जमाया गया जामन तैयार हो गया होगा. अब हम इनसे दही बना सकते है. हरी मिर्च , लाल मिर्च या नींबू से जमाये गये दही का स्वाद, इस जामन का स्वाद इतना अच्छा नहीं होता जितना इस जामन से जमाये हुये दही का होता है.

जामन से दही जमाने का तरीका - How to make Dahi ?

तैयार किये हुये जामन से दही जमाने के लिये पहले से उबले हुये 1 लीटर दूध को एक बरतन में लेकर गैस पर हल्का गरम होने रख दीजिये. दूध के हल्का गरम होते ही गैस को बंद कर दीजिये और दूध को 2 कैसरोल में आधा-आधा डाल दीजिये.

इसके बाद 1 कैसरोल में 2 चम्मच मिर्च से तैयार किया जामन डालिये और ढक्कन को बंद करके 6-7 घंटे के लिये रख दीजिये. इसी तरह दूसरे कैसरोल में 2 चम्मच नींबू से तैयार जामन डाल कर ढक्कन बंद कर दीजिये और 6-7 घंटे के लिये दही जमने के लिये रख दीजिये.

दही कैसरॉल की जगह सामान्य बरतन में भी जमाया जा सकता है लेकिन कैसरॉल दही जमने के लिये पर्याप्त गरमी बनाये रखता है इसलिये कैसरोल में दही आसानी से और जल्दी जमकर तैयार हो जाता है.

6 घंटे बाद दोनों कैसरोल के ढक्कन हटाकर चैक कीजिये,  गाड़ा मलाईदार दही बनकर तैयार है.

सुझाव

  • दही जमाने के लिये फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें, ताकि गाढ़ा दही जम सके. इसके अलावा अच्छे से उबले हुये दूध का ही इस्तेमाल करिये. दूध में उबाल आने के बाद उसे थोड़ी देर 3-5 मिनिट और उबलने दे जिससे दूध थोड़ा गाढ़ा हो जायेगा और इससे दही भी अच्छा गाढ़ा जमेगा.
  • दही जमाने के लिये मिर्च में डंठल होना बहुत जरूरी है, क्योंकि मिर्च के डंठल में कुछ ऎसे एन्जाइम होते हैं जो दूध को जमने में मदद करते हैं और उसे खट्टापन भी देते हैं.
  • नींबू या मिर्च से तैयार हुये जामन का स्वाद दही जितना अच्छा नही होता. इसलिये इसे सिर्फ जामन की तरह ही दही जमाने के लिये इस्तेमाल करना अधिक अच्छा होता है. दही का जामन बनाने के लिये कच्चे आम की खटाई, इमली की खटाई या टाटरी का पानी बना कर भी यूज कर सकते हैं.
  • दही को ताजा बनाये रखने और ज्यादा खट्टा न होने के लिये दही को जमाने के बाद फ्रिज में रख दीजिये.

Make yogurt without starter - Making of Curd without the Jaman

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (2126 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Hameed Maniyar
Thanks for the best recipes

निशा: हामिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jk
Dahi nahi jama mircha dalne se

निशा: दूध में डंठल समेत मिर्च डालने से जामन बनेगा. उबले हुए दूध को हल्का सा गरम करके ही जामन बनाना है. अगर दूध उबला नहीं है तब दूध को उबाल लीजिये और उसे इतना ठंडा कीजिये कि आप उसे टच कर पायें तब आप उसे जमायें, बहुत अच्छा दही बनेगा.
Deepak Pandey
HI MAM I'M DEEPAK AND I WANT TO SAY THAT HOW TO MAKE CURD WITHOUT ANY starter (jaman) ?
Plz send me u'r description!

निशा: दीपक जी, इस रेसिपी में हमने दही को बिना जामन के ही जमाया है.
Rebecca
सपरैटा दही कैसै जमायेंं| please guide.
Tnx

निशा: रबेका जी, इसे आप डबल टोन्ड दूध से जमा कर बना सकते हैं.
Saddam
Doodh ko kasse jamaya jaye ki dahi 2-3 din khatta na ho
निशा: सद्दाम जी, दही में जामन कम डालें, और दही जमने के बाद तुरन्त फ्रिज में रख दें, दही अच्छा रहेगा.
Toofani Raaz
Ye Sab Jankar Mujhe Bahut Achchha laga. Thank you. Nisha ji

निशा: तूफानी जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Dr archana
Thx nishaji I'm really not gud in cooking or I should say I hardly cook for my son.today wen I came from clinic he said muma can u make nariyal ladoo .I was like ....... I immediately searched for receipe n I found ur receipe within v less time made ladoo for my son.he ate n said u made v tasty ladoo. v satisfied bc I made ladoo for first time.thx again to help me make my son happy.namaste

निशा: अर्चना जी, मुझे बेहद खुशी है कि आपके द्वारा बनाए गए लड्डू आपके बेटे को बहुत पसंद आए. अपना अनुभव शेयर करने के लिए आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Shruti
Agr dahi jamate samay nimboo aur jaaman dono daale to....... ?

निशा: श्रुति जी, इससे दही अधिक खट्टा हो जाएगा,और स्वाद भी अलग आयेगा.
Amit
incredible !! Nishaji. the technique you have described for making starter is unique and i was not aware of. thankyou

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kiran Sharan
nisha ji kya alag-alag dish ko preheat krne ke liye alag-alag time set krna parta hai??

निशा: किरण जी, हां, अलग-अलग डिश के लिए टाइम अलग अलग होता है.
niks
mam, dandi wali hri mirchi s jAmn ni bna

निशा: निक्स जी, दूध में मिर्च डंठल समेत पूरी तरह डूबनी चाहिए, तभी जामन तैयार होगा. सर्दियों में जामन जमने में थोड़ा अधिक समय लगता है. आप मिर्च को अच्छे से दूध में डुबोकर 12 -14 घंटे रख लीजिए, जामन तैयार हो जाएगा.
Shikha
Hi Nisha hi dahi me laar kyun pad jati hai?
निशा: शिखा जी, ये दूध में कुछ मिलाबट होने की वजह से होता है, ताजा दूध या अमूल मिल्क फुल क्रीम मिल्क से दूध जमायें, दही अच्छा बनता है.
anupama rani prasad
Nisha ji this is wonderful recipe. I have tried it. it came out very well.

निशा: अनुपमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
sarita
Very fantastic style, I will definitely try it.

निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
vikas
Kya mirch se danthal kaat ke daal dein jaman ke liye, to vo ban jaayega,
Agar, doodh kachcha hai to kya to kya use halka garm karke, mirch daalkar jaman banaya ja saktaa hai?

निशा: विकास जी, दूध में डंठल समेत मिर्च डालने से जामन बनेगा. उबले हुए दूध को हल्का सा गरम करके ही जामन बनाना है. अगर दूध उबला नहीं है तब दूध को उबाल लीजिये और उसे इतना ठंडा कीजिये कि आप उसे टच कर पायें तब आप उसे जमायें, बहुत अच्छा दही बनेगा.
Ashwini
Thank you Nishaji.
Par mera pura dudh kharab ho gaya jab maine use khuch hours k liye rakha toh.
Ashwini
Hello Nishaji,
Maine dudh mai hari mirch dande k sath aapne jaise bataya waisi rakhi par subha wo dudh waisa hi tha. jamman bana hi nahi.

निशा: अश्विनी जी, सर्दियों में जामन बनने में अधिक समय लगता है. आप इसे कुछ घंटे और किसी गरम स्थान पर रख दीजिए, जामन बन जाएगा.
tanuja
thank u mam

निशा: तनुजा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
SATENDRASINGH
kya lal mirchi doodh me with danthal doobegi 12 hours jaman tyar karne ke liye kiske pas time he
निशा: सतेन्द्र जी, दही बनाने के लिये थोड़े से दही की आवश्यकता होती है, दही न हो तब जामन बनाने की आवश्यकता होती है, जामन बनने में 10-12 घंटे और दही बनने में 6-8 घंटे लग जाते हैं, ये एक बहुत ही धीमा क्रीया है. ये अपने आप होता है, आपका समय तो बहुत ही कम लगता है इन्हैं बनाने में.
RAAJESH SHAH
I Like it. In this recipes nothing is reqd from outside and we can make curd

निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
anshu khanna
nishaji kya hum iss dahi ko khatti kadhi banane ke liye use kar sakte hai ?

निशा: अंशु जी, हां दही को कुछ घंटे और बाहर रखें और जब यह सही से खट्टा हो जाए, तब कढ़ी बनाने के लिए इस्तेमाल कर लीजिए.
H. K. Gill
Thank you so much for sharing these new methods of preparing curds.

निशा: गिल जी, मुझे खुशी है कि आपको यह तरीका पसंद आया. आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
Manasi
Madam, I tried making starter dahi with lemon...i aded that starter after 12 hours to lukewarm milk as suggested. but i did not get nice curd after 7 hours.
निशा: मानसी जी, यदि दूध कम गरम और अधिक गरम हो तो दही जमने में अधिक समय लगता है.
Radhika
I really like ur jaman recipie .I was show it to my mom and she was happy .jaman was perfect with chilli process.I Will try other process also.thanku

निशा: राधिका जी, मुझे बेहद खुशी है कि आपको यह रैसिपी पसंद आई.
samim
thanks nisha ji aap ki saari resapi bohat hi achhi aur aasan hoti he

निशा: समीम जी, आपका भी बहुत-बहुत धन्यवाद.
preeti singh
I love ur recipes nd ur super ideas of making them

निशा: प्रीति जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
deepa kushwah
superb idea mam i love yougrt .this method is really useful for me .i will try defenetly.

निशा: दीपा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
Chinki
Hello mam mujhe aap se ye pucha h hum janam ko kitne din use kar sakte h aur kaha par rakhna h kya ushe refrigerator mai rakhna h
निशा: चिंकी जी, जामन को आप फ्रिज में रख कर 4 -5 दिन तक यूज कर सकती हैं.
Sadhana
Your cake recipe in pressure cookers was ossom
vidya
Thanks for sharing.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.