मटर पनीर ढाबा स्टायल - Matar Paneer Dhaba Style Recipe

📅 2 मार्च 2016 👁 4.8 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 4.0 (6852)


टमाटर की ग्रेवी में मुलायम मटर और पनीर मिलाकर बनी मटर पनीर किसे पसन्द नहीं आती ! इसे क्रीम मिलाकर रिच ग्रेवी में भी बना सकते हैं और सिर्फ टमाटर की ग्रेवी में भी. प्रस्तुत है ढाबा स्टायल मटर पनीर

Read - Matar Paneer Dhaba Style Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Paneer Recipe

  • मटर - 1 कप
  • पनीर - 250 ग्राम
  • टमाटर - 250 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून
  • क्रीम - 1/2 कप ( 100 मिली)
  • हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Restaurant Style Matar Paneer

पनीर को 1 -1 इंच के टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए. पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल के गरम होने पर पनीर के टुकड़े डाल कर सेक लीजिए. पनीर के टुकड़ों को पलट कर 2 ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेके और प्लेट में निकाल लीजिये.

अब पैन में मटर के दानों को डालकर 2 मिनिट के लिए ढक कर के धीमी आंच पर पका लीजिए. 2 मिनिट बाद इन्हें चैक कीजिए, मटर के दाने हल्के नरम हो गये हैं, इन्हैं प्याले में निकाल लीजिए.

टमाटर, हरी मिर्च को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

ग्रेवी बनाने के लिए पैन में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल कर हल्का सा भूनिये, और अब टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भुनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल तैरता दिखने लगे.

मसाला भुन जाने पर इसमें क्रीम डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूने जब तक की इसमें उबाल न आ जाए. मसाले में उबाल आने पर इसमें 1 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए और ग्रेवी को फिर से लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.

ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक, गरम मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए. अब ग्रेवी में भूना हुआ पनीर और मटर के दाने डाल दीजिए, सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए.
सब्जी को ढककर के 4-5 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

सब्जी को चैक कीजिए, सब्जी बनकर तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मटर पनीर की सब्जी, परांठे, नॉन या चपाती किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • मसाले में क्रीम डालने के बाद इसे लगातार चलाते हुए पकाएं अगर ऎसा नहीं करेंगे तो ग्रेवी में डाली गई क्रीम फट सकती है.
  • ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार, ड्राई फ्रूट या मावा या हल्की ग्रेवी सिर्फ टमाटर से, थोड़ा सा बेसन डालकर या टमाटर और प्याज से भी बना सकते हैं, बहुत अच्छी सब्जी बनती है.
  • 4 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Matar Paneer Dhaba Style Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (6852 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jigna nirav shah
Nice recipe... Muje aapki sari recipe bahot pasand hai...thank you so much mam.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Jigna nirav shah
Sarita Pandey
I m a big fan of ur recipies. Simple and easy to cook as well ae marvelous taste. Thanks for sharing
NishaMadhulika
Sarita Pandey जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Asha Tanwar
Nisa ji ram ram
Mater paneer ki sbji m 20 member ke liye kitna masala or kitna paneer or mater use hota h
Plz eske baare n jarur btaye
NishaMadhulika
Asha Tanwar जी, मैने इतनी अधिक मात्रा में रेसिपी नहीं बनाई है इसलिए मैं आपको इस बारे में कुछ जानकारी नहीं दे पाउंगी.
Asha tanwar
Nisa ji ram ram
Aapki her ek recipe bhot acchi or aasan h
Mughe aapki her recipe pasand aati h
Aapka khana bnane ke sath sath jo recipe smjane ka tarika h
Sh m kabil A tarif h
NishaMadhulika
Asha tanwar जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kiran
टिप्पणी nice receipe
NishaMadhulika
किरन जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
अभिषेक सुनेरी
निशाजी आपकी रेसेपी सरल और स्वाद से भरपूर होती है आप की जितनी तारीफ कि जाए कम ही होंगी

निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
pinku
aloo tamatar , missi roti recipe nice

निशा: पिंकू जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Ankit
Ma'am Maine kv kuch nhi banaya Tha a Tak ek din maine ye recipe say matar panir banaya too itna accha bna mai Kya btau , all are shock and say how can you do this it's amazing

निशा: अंकित जी, मुझे खुशी है की आपने ये रेसिपी बनाई और सभी को पसंद आई. आप इसी तरह कोशिश करते रहें आप बहुत अच्छे से सभी कुछ बना सकेंगे. बहुत बहुत धन्यवाद.
Alka porwal
Very nice recipe.Mam

निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Swati
Mam cream ki jgh kuch or daal sakte h kya

निशा: स्वाती जी, आप इसमें मलाई का उपयोग भी कर सकती हैं.
Preeti
Main JB b aapki recipes dekh k bnati hu ...to mere husband wo sbji kha k boht khush ho jate h...thanks nisha mam

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Naktaram kanojia
60 mamber ki sabji me kitna saman chahiye
निशा: कनोजियां जी, ये सब्जी 4-5 सदस्यों के लिये हो जाती है, आप इसके हिसाब जितने मैम्बर के लिये बना रहे है उतने गुना करके सब्जी बना सकते हैं और अगर सब्जी, 2-3 बन रही हैं तो थोड़ी कम बनायें.
Krishna
बताई गई रेसपी जोरदार

निशा: कृष्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati
Mam 50 logo k liye kitna matar aur paneer lagta h.
निशा: स्वाति जी, इतनी सब्जी जो हमने रेसिपी में दी है, वह 4-5 सदस्यों के लिये ठीक रहती है, 50 लोगों के लिये इससे 10 गुनी सब्जी चाहिये होगी, तो ये मात्रा अब आप बना लीजिये.
rachana
Agar cream na dale to

निशा: रचना जी, ग्रेवी को अपनी पसन्द के अनुसार, ड्राई फ्रूट या मावा या हल्की ग्रेवी सिर्फ टमाटर से, थोड़ा सा बेसन डालकर या टमाटर से भी बना सकते हैं, बहुत अच्छी सब्जी बना सकती है.
Sunil barthwal
शुक्रिया निशा मधुलिका जी आपकी बताई रेसिपी को मैं अक्सर बनाता हूँ सच पूछो तो वो इतनी अच्छी बनती है कि मेरे बच्चे अब मेरी पत्नी के हाथ का भोजन ही पसंद नही करते और इस सब का श्रेय आपको देता हूँ। जब भी समय मिलता है तो स्वयं ही भोजन बनाता हूँ । एक समय था जब मैं कुछ भी नही जानता था । आपका एक बार फिर से बहुत बहुत शुक्रिया।
निशा: सुनील जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Ruchi
Hare Krishna Nisha JI.......
Aap se ek question hai... ki aap namak humesha end mein kyu dalte hai ?....i

निशा: रूचि जी, किसी सब्जी में सब्जी, मसाले और पानी की मात्रा को देखकर ही नमक डालते हैं, इसीलिये नमक सबसे बाद में डाला जाता है.

सुरेश चंद शर्मा
नमस्कार यदि ,रेसिपी लगभग 60 लोगों के लिए लिए बनानी हो तो मटर और पनीर कितना लगेगा ?
निशा:सुरेश जी, 3 कि. पनीर और 5 कि. मटर इतने लोंगो के लिये पर्याप्त होगी.
rina
very nice madhu lika Ji mera to khane ka mnn bhot he Apple hato ka ksah esha hota ki app hmare ghar PR bnake khilati to maze she khate...... so nice recipe mam

निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sunil kumar yadav
Verry verry nice site good job

निशा: सुनील जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Neeta Mungekar
mam agar hamare pass cream available na ho. then what is another option.

निशा: नीता जी, क्रीम की जगह ताजा मलाई को फैंटकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
Vikram
Hlo Mam Mam hme 7,8 logo k liye matar paneer ki recipe bnani h uske liye kis kis chij ki or kitni kitni jrurat h plzz btaiye

निशा: विक्रम जी, हमने यह सब्जी 4 सदस्यों के हिसाब से बनाई है. आप 7 से 8 लोगों के लिए बनाना चाहते हैं, तो सभी सामग्रियों को दुगुनी मात्रा में ले लीजिए. जैसे मटर 1 कप की जगह 2 कप लीजिए, पनीर 250 ग्राम की जगह 500 ग्राम ले लीजिए. धन्यवाद.
jeetu
ठीक बनी सब्जी

निशा: जीतू जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
purnima wadher
Thanks teaching us this recipe

निशा: पूर्णिमा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
pamil maheshwari
thank u very much mam

निशा: पामिल जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Dilkhush
Very good ji.

निशा: दिलखुश जी, धन्यवाद.
pamil maheshwari
cream kaun sa dalte hai

निशा: पामिल जी, आपको खानेे के लिए जो क्रीम उपयोग होती है, वही डालनी है. आप कोई भी फ्रैश क्रीम ले सकते हैं.
monika
hmne bana kr dki ... bht achi bani

निशा: मोनिका जी, धन्यवाद.
Nishu
mam, kya hm isme cream ki jgha milk add kr skte h....

निशा: निशु जी, आप क्रीम की जगह मलाई का इस्तेमाल कर सकती हैं.
Mannu
Delicious its really tasty

निशा: मन्नु जी, धन्यवाद.