पालक पनीर बिरयानी - Palak Paneer Biryani Recipe

📅 8 दिसंबर 2015 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 31 कमेंट ★ 3.8 (4239)


हरे पालक के पत्ते, हल्का भुना हुआ ताजा पनीर, देशी मसाले और बासमती चावल...  इन सबके सोचने भर से कल्पना की जा सकती है कि पालक पनीर बिरयानी कितनी जायकेदार होगी !

Read - Palak Paneer Biryani Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Palak Paneer Biryani Recipe

  • पालक - 250 ग्राम (बारीक कटी हुई)
  • बासमती चावल - 1 कप (200 ग्राम)
  • टमाटर -  2 (150 ग्राम)
  • पनीर - 200 ग्राम
  • दही -  ½ कप
  • तेल - 4-5 टेबल स्पून   
  • हरा धनिया - 4-5 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच य स्वादानुसार
  • साबुत गरम मसाला - काली मिर्च 12, इलायची 3, लौंग 4, दालचीन 1 इंच टुकडा़,
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • लाल मिर्च - ¼ छोटी चमच
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • घी - 2 छोटे चम्मच

विधि - How to make Palak Paneer Biryani

चावलों को साफ करके अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिए.
 आधा घंटे के बाद एक बड़े बरतन में 4-5 कप पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें भीगो कर रखे हुए चावल डाल दीजिए, साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल और 3/4 छोटा चम्मच नमक डाल कर मिक्स कर दीजिए और चावलों को ढककर पकने दीजिए. चावलों को बीच में चैक करते रहें (चावलों को 90% तक पकाएं इन्हें पूरी तरह से नहीं पकाना). चावलों के पक जाने पर इन्हें छान लीजिए और अतिरिक्त पानी को हटा दीजिए, और थोड़ा ठंडा होने दीजिये.

टमाटर को बारीक काट लीजिए, पनीर को भी छोटे-छोटे आध इंच के चौकोर टुकड़ों में काट कर तैयार कर लीजिए .

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में सिकने के लिये लगा दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये. अब इस बचे तेल में जीरा, लौंग, काली मिर्च,  इलाइची के दानों और दाल चीनी को डाल कर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. अब हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कटे हुए टमाटर के टुकड़े, कद्दूकस किया हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा सा भूनिये और ढककर के 3-4 मिनिट पकने दीजिए.

मसाले को चैक कीजिए, टमाटर नरम होने पर दही डालकर मिला दीजिए, मसाले में उबाल आने पर इसमें पनीर के टुकड़े डाल दीजिये और नमक डाल कर मिला दीजिए. अब इसमें पालक डालकर मिक्स करें और 2-3 मिनिट के लिए पका लीजिए.एक बडा़ बर्तन  लीजिए इसमें चावलों को दम दिलवाएं. बर्तन के तले में 1-2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिये, और थोडी़ सी सब्जी डालकर फैला दीजिए. अब इसके ऊपर आधा चावल डालकर चावल की एक परत बिछा दीजिये, अब फिर से सब्जी को चावल के ऊपर डाल दीजिये और एक जैसा फैला कर चावलों को ढक दीजिये.

बचे हुये चावल सब्जी के ऊपर डालकर एक जैसा करके परत जमा दीजिये, अब बची हुई सब्जी को चावलों के ऊपर डाल दीजिए साथ ही हरा धनिया और 2-3 चम्मच घी के डाल दीजिए और अब बिरयानी का ढक्कन अच्छी तरह बन्द करके, धीमी गैस पर 15 मिनिट तक दम दीजिये.

गैस बंद कर दीजिए, बिरयानी बन कर तैयार है. बर्तन का ढक्कन खोलिये, और बिरयानी को प्लेट में निकाल लीजिए. गरमा गरम पालक पनीर बिरयानी तैयार है, इसे हरे धनिये की पत्तियों से गार्निश कर दीजिए. स्वादिष्ट पालक पनीर बिरयानी को, दही, रायते, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये.
3-4 सदस्यों के लिये
समय -55 मिनिट

Palak Paneer Biryani Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (4239 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (31)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

MOHSIN KHAN
Your all recipes are awesome

निशा: मोहसिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
yogesh
क्या दम लगाने के लिए सिलबर फ़ाइल का ऊपयोग कर सकते हैं
Heena
Hello Mam
Mam I like your all recipes, mam can i know how do we make plain chicken Biryani Delicious wali please mam tell me.

निशा: हिना जी, माफ कीजिएगा. यह वेजीटेरियन रेसिपीज़ की वेबसाईट है.
deepak tyagi
very very nice....super.jiiiiiiiii

निशा: दीपक जी, धन्यवाद.
barkha
nisha ji apki sabhi recipe mujhe bhut pasand h

निशा: बरखा जी, धन्यवाद.
Dinesh
aapki dises I like it

निशा: दिनेश जी, धन्यवाद.
Md Taj Alam
Thank you Nisha mam

निशा:ताज जी, आपको भी धन्यवाद.
jasbir kaur
I like your all recipes Thankyou mam

निशा: जसबीर जी, आपको भी धन्यवाद.
ramesh
निशा जी मुझे अगर यहाँ काजू काम में लेने हो तो तो कब डालने है इस रेसीपे में

निशा: रमेश जी, काजू को आप काट कर, रोस्ट करके बिरयानी के ऊपर डाल कर सजा दीजिये, बहुत अच्छे लगेंगे.
Dipak sharma
mam,do char chatpati snacks ki racepy k bare me bataye

निशा: दीपक जी, स्नैक्स की रैसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई हैं आप उन्हें देख सकते हैं.धन्यवाद.
Mohan sharma
Thanks u so much ma'am aapke hi Karan Ghar se bahar Rehne wale boys b cooking krna seekh gye hai.

निशा: मोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sandy
Bahut tasty bni biryani...thank u so much nisha ji...

निशा: सैंडी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Gabbar
मे भी बनाकर देखता हों

निशा: आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
ramesh singh
ur recipe is so tasty........i love this recipe ...... Nisha g

निशा: रमेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pravesh Yadav
Thank You SO Much Ma'am
its really really usefully.

निशा: परवेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Namrta
Very new recipe nishaji for me . It is tasty too it is very helpful for my kitchen thanku so much

निशा: मम्रता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pranav singh
Palak paneer biryani sach m bhut testy bna h - nisha ji. ,,,,,,

निशा: प्रनव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
md naved
I love this recipe

निशा: नावेद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ajay
how much time it take to prepare.

निशा: अजय जी, लगभग आधे घंटे में बनकर तैयार हो जाएगी.
premrawat
Thanku so much

निशा: प्रेम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Manjushree Ramesh
Nisha Mam aaj lunch mein maine palak paneer biryani banayi, it just turned out very tasty and sumptuous, my hubby liked it very much. Thank you so much for sharing this unique recipe.

निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
reena kumari
Biryani maine banaye the per dum dena mujhe kuch samjh nahi aya isliye mera biryani jal gaya kiyoki main 15 min dum dena kuch pata nahi chala

निशा: रीना जी, दम देते समय आग बिलकुल धीमी रखनी चाहिए.
Bhaght singh
hmare gamli ied ripece hindi mail bheja dae ji
Dhanraj .B. Piwal
i experenced a better recipes from us.
Shompa avinash
I loved it aap ka Sara recipe Mst Hota hai . Thank u for helping me

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Danishakhan
Mai bhi bna kar dekhao ga ye

निशा: दानिश जी, आप इसे बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर बांटे.
karan
mje aa gye, ghar me value badh gyi meri dal makhni banane se. sab kuch perfect h yahan .

निशा: करन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saira
mujhe Dr. Nisha Ji se apne bete ke bare me bat karna hai to kha login karna padega plz
निशा: सैरा जी, इस वेबसाइट पर डा. निशा नहीं हैं, ये है निशा मधुलिका जो ये रेसिपी बना कर लिखती हैं,कमेन्ट लिखकर बात की जा सकती है.
Esha
Really very nice recipe Nisha mam. Your all recipes are awesome☺️☺️☺️

निशा: ईशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Khushi
plzzzzzzzzzzzz kaale til ke laddu ki recipe ki video upload kariye na plzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz !!
निशा: खुशी जी हां मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.