स्वीट मिल्क रॉल्स - Sweet Milk Dinner Rolls Recipe

स्वाद हल्के मीठे और बहुत ही स्वादिष्टस्वीट मिल्क रॉल्स सभी को बहुत पसंद आते है. आप इन रॉल्स को सुबह नाश्ते में और शाम के समय डिनर में खा सकते हैं, या कभी भी हल्की भूंख लग रही है, आप इन्हैं खा सकते हैं.
Read - Sweet Milk Dinner Rolls Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Milk Dinner Rolls
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- ड्राई एक्टिव यीस्ट - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/4 छोटी चम्मच
- मक्खन - 1 बडा़ चम्मच
- पाउडर चीनी - ¼ कप (चार बडे़ चम्मच)
- दूध - 1 कप
विधि - How to make Sweet Milk Dinner Rolls
एक बडे़ प्याले में मैदा डाल दीजिये इसमें ड्राई एक्टिव यीस्ट, नमक, पिघला हुआ मक्खन, चीनी पाउडर डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिये, और गुनगुने दूध की सहायता से नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, हाथों पर थोडा़ सा मक्खन लगा कर गूंथे हुए आटे को मसल-मसल कर 5-6 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये. गुथे आटे को चारों ओर से मक्खन लगाकर चिकना करके 2 घंटे के लिये ढककर, गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर दुगना हो जायेगा.
2 घंटे बाद जब आटा फूल कर दुगुना हो जाये तो हाथ पर थोडा़ सूखा मैदा लगाकर आटे को पंच करके थोड़ा सा मसल लीजिये. अब आटे को बराबर साईज के टुकडो़ं में तोड़ लीजिए. इतने आटे से करीब आठ भाग करते हुये तोड़ लीजिये, अब एक-एक टुकडे़ को उठाते हुए गोल आकार देते हुए रॉल्स बना लीजिए

बेकिंग ट्रे लीजिए और इसे तेल लगाकर अच्छे से चिकना कर लीजिए और सभी रॉलस को थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाकर ट्रे में रखते जाईये. अब इन रॉल्स के उपर थोडा़ सा तेल लगा कर चिकना कर लीजिए. ट्रे में रखे रॉल्स को ढककर आधे घंटे के लिए रख दीजिये, रॉल्स फूल कर तैयार हो जायेंगे.
रॉल्स को बेक कीजिये:
ओवन को 180 डिग्री सेन्टिग्रेड पर प्रिहीट कर लीजिये. ओवन गर्म होने बाद रॉल्स से भरी ट्रे को ओवन में रख दीजिये और 180 डि.से. पर 15 मिनिट बेक कीजिए, और चैक कीजिये, रोल्स अभी ब्राउन नहीं हुये समय को बढ़ाते हुये मिल्क रोल्स ऊपर से अच्छे ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
मिल्क रॉल्स तैयार हैं, इनके ऊपर थोड़ा सा मक्खन लगा दीजिए जिससे इनका स्वाद बढ़ जाता है. मिल्क रॉल्स को आप जैम, बटर के साथ या ऎसे ही खा सकते हैं यह बहुत स्वादिष्ट लगते हैं. इन्हें आप बच्चों को जैम के साथ टिफिन में खाने के लिए दे सकते हैं.
सुझाव :-
अलग अलग ओवन में बेकिंग के टाइम में ओवन के हिसाब से फर्क हो सकता है.
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i made this rolls just now it came out nice but it took about 25 minutes to bake should i have to bake in cinv. oven
Koi sujhav ho to plz btaiye
निशा: रीता जी, आप इन्हैं कुकर में बना सकती है, वेबसाइट पर कुकर में केक रेसिपी उपलब्ध है उसे आप देख सकती हैं और बिलकुल इसी तरह आप ब्रेड भी कुकर में बना सकती हैं.
Hmare ghr me microwave oven ni h....to me ye dish kisme bnau?? Plzz...suggest kijiye..
निशा: प्रतिभा जी, आप इसे कुकर और प्लेन भारी तले के बरतन में भी बना सकते हैं, कुकर में केक और भारी तले के बर्तन में नानखताई की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, उन्हैं देखा जा सकता है और उस तरह इन्हैं भी बनाया जा सकता है.
How To Useed to place of Dry yeast Khameer in this recipe.
निशा: शाजिया जी, यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर डाल सकती है, बेकिंग पाउडर थोड़ा सा अधिक लिया जाता है.
Aapki sabhi recipes bahut acchi hoti hain. Yeh sweet dinner rolls bhi bahut acche hain par mujhe ek samsya aayi mere paas sunflame ki cooking range hai maine uske overn mein inhe banaya yeh fool to gaye par upar sey safed hee dikh rahe the inhe brown karne ke liye kya karoon upas batayen
Mansi
निशा: मानसी जी,रोल्स कम पकने के कारण ऊपर से सफेद होते हैं.
निशा: दीपिका जी, इन्हैं थोड़ी देर और बेक किया जाय तो ये ब्राउन हो जायेंगे.
निशा: दीपिका जी, बेकिंग के लिये माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर यूज करना है.
निशा: पायल जी, बेकिंग में यीस्ट की जगह बेकिंग सोडा यूज किया जा सकता है.
Dry Active yeast is not mentioned on the bottle and only dry yeast is written on bottle. So Can I use dry yeast?
Thanks
Geetika
Mene apki recipe bhot bar try ki hu.ar wo tasty v bate h , is bar v mene cake try kiya wo v tasty bney, but kuch problem aa gai mera cake bich m paka hi nhi kacha tha,ar na hi niche se golden hua , aur kinare kinare ache se ar upar se v golden ho gya tha .
Mene cake ko LG microwave me conversation mode pe bnai thi ar 25-30 min lg gay bone m.plz hme btaiy ki glti cake me thi ya microwaves me .
Plz plzz help me .
Plz ise ignore mat kriyga.
निशा: खुशी जी, केक कम बेक हुआ है इस लिये वह बीच से और नीचे से नरम है, केक बाहरी किनारे से पहले बेक होता है, बीच से बाद में, अगली बार केक को 40 -45 मिनट चैक करते हुये बेक कीजिये, बहुत अच्छा केक बनेगा.
निशा: नीलम जी, पिज्जा बेस को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनायें, और इसे अल्यूमीनियम की ट्रे में या स्टील की ट्रे में रखा कर बेक किया जा सकता है.
निशा: डौली जी, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बेक कीजिये, कन्वेक्सन मोड पर माइक्रोवेव बिलकुल ओवन की तरह काम करता है.
But khane wale spoon to 1 bada ar 1 chota hota h.jo spoon stand ke sath milta h.usme s kon sa spoon lu bada wala ya chota wala .Plz help me.
Mene ap ki bhot recipe try try ki hu ar sb recipe bhot hi tasty bnti h.
Pls ap hmari y problem v solve kr dijiy taki m cake ar bread v ache se bna sku.
निशा: डोली जी, आप छोटा वाला स्पून ले लीजिये.
निशा: नीलम जी, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर ये रोल बनाये जा सकते हैं. कन्वेक्सन मोड पर रेसिपी के अनुसार समय सैट करके 4-5 मिनिट खाली चलने दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है. माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर बिलकुल ओवन की तरह काम करता है.
Aur agr market Me milta h to kis nam se.
Plz hme btaiy I m so confused mam.feeling so sad.
निशा: डौली जी, मेजरमेन्ट स्पून के नाम से बर्तन वाली दुकान से लिया जा सकता है, या फिर खाने वाले चम्मच से नाप सकते हैं. टेबल स्पून के लिये 2 छोटे चम्मच यूज किये जा सकते हैं.
निशा: संजीव जी, जिस तरह परांठा या चपाती बनाने के लिये तवा गरम किया जाता है, अगर नहीं करेंगे तो चपाती तवे से चिपक जायेगी और अच्छी नहीं बनेगी. उसी तरह ओवन प्रीहीट नहीं होता तो जो भी आप बेक करने जा रहें हैं, वह उतनी अच्छी तरह से बेक होकर तैयार नहीं होता.
Aap Jio Hazaro Saal, Thanku Nisha Anti
निशा: सुभाष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya aap aloo patties banana bata sakti hai.
Richa
निशा: रिचा जी हाँ मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: nighat ji, इन्हैं आटे से बनाया जा सकता है, स्वाद और टैक्स्चर में हल्का सा फरक होगा.
Nisha ji apki recipi bahot achi hoti h. aap itne ache se recipe banane ka tarika likhti h ki jaldi samajh me a jata h . maine bahot si recipe padhi h aur banai bhi h sb bahot achi banti h. pahle mujhe kuch new banana hota tha to mai sochti thi ki kisse puchhe pr ab koi problm nhi hoti h bs apki website pr dekh leti hu aur bna leti hu tanku so much itni saari recipes k liye....
निशा: Nighat ji, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: छाया जी, इसे बेकिंग सोडा डालकर बनाया जा सकता है, 2 कप आटे में आधा छोटी चम्मच बेकिंग सोडा, 1/4 कप दही, 1 छोटी चम्मच चीनी, नमक 1/2 छोटी चम्मच और तेल 2 टेबल स्पून, सभी को मिलाकर दूध की सहायता है एकदम चिकना होने तक आटा गूंथ लीजिये, फूलने के बाद बिलकुल इसी तरह स्वीट मिल्क रोल बना लीजिये.
निशा: उमा जी हां आप इन्हैं आटे से बिलकुल इसी तरह बना सकती हैं.
निशा: अंजू, ड्राई यीस्ट को बहुत दिनों तक रखा जा सकता है, यीस्ट को अलमारी जहां नमी न हो या फ्रिज में भी रखा जा सकता है.
निशा: पलक जी, स्वीट रोल को एकदम धीमी आग पर, 10 15 मिनिट के लिये पकने दीजिये, चैक कीजिये और समय को बढ़ाते हुये स्वीट मिल्क रोल को ऊपर से ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये.
kya without yeast pizza banane ke liye oven ko kya preheat nahi karna. sida hi 200 degree per 12 mins ke liye convection mode par rakhna hai
निशा: ममता जी, ओवन को प्रीहीट करना होगा.