नान तवे पर - Naan without Tandoor and Yeast

तंदूरी नान तवे पर भी बड़ी आसानी से बन जाते हैं और बहुत अच्छे बनते हैं. अगर इलेक्ट्रिसिटी गायब हो तो तंदूर और ओवन के न होने पर भी आप तवे पर नान बना कर परोस सकते हैं.
Read - Naan without Tandoor and Yeast in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Naan without yeast - without Tandoor
- मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
- तेल - 1 टेबल स्पून
- बेकिंग सोडा - 1/2 छोटी चम्मच
- चीनी - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच
- दही - 1/4 कप ( 3-4 टेबल स्पून)
विधि: How to make Tandoor Naan without Tandoor Oven
मैदा को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये, बीच से हटाकर थोड़ी जगह बनाइये, दही, चीनी, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, सारी चीजों को पहले दही के साथ अच्छी तरह मिलाइये, अब आटे में मिलाकर थोड़ा थोड़ा एकदम हल्का गरम पानी डालते हुये एकदम नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये. आटे को हाथ पर तेल लगाकर, मसल मसल कर एकदम चिकना होने तक गूथिये, आटे को चिकना करने में 5-6 मिनिट लग जाते हैं(इतना आटा लगाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है) गुथे आटे को ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा 2-3 घंटे में फूल जायेगा, और नान बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.
हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे को पंच कर लीजिये, और 6 लोइयां तोड़ लीजिये, एक एक लोई को गोल करके और सूखे मैदा में हल्का सा लपेट कर, किसी प्लेट में रख दीजिये, सारी लोइयां इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये और इन्हैं कपड़े से ढककर रख लीजिये, ताकि ये सूखे नहीं.

तवा को गरम करने रख दीजिये, एक लोई उठाइये, हल्का सा मैदा में लपेटिये और नान बेलिये, नान को हल्का मोटा गोल या ओवन शेप में बेल कर तैयार कर लीजिये, इसके ऊपर थोड़ा पानी डालकर चारों और फैला कर, ऊपर की तरफ से गीला कर दीजिये और गीले सरफेस को नीचे यानि कि तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर सिकने के लिये डालिये. ऊपर की सरफेस हल्की सी डार्क होने पर यानि कि निचली सतह सिकने पर तवे के हैन्डल को पकड़िये, गैस फ्लेम पर तवे को उलटा करते हुये रखिये, और तवे को इधर उधर घुमाते हुये नान को देखते हुये चारों और चित्ती आने तक नान को सेकिये, तवे को वापस सीधा करके गैस पर रखिये, और कलछी की सहायता से नान को तवे से निकाल लीजिये, घी लगाकर प्लेट में रखिये, सारे नान इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम नान को किसी भी गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी, चटनी, अचार और दही के साथ में परोसिये, और खाइये.
सुझाव:
- तवे पर नान के लिये मैदा या आधा आटा और आधा मैदा ले सकते हैं.
- गेहूं के आटे के नान भी बिलकुल इसी तरह बना सकते हैं, लेकिन स्वाद और दिखने में थोड़ा फर्क होता है.
कमेंट (257)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: किरन जी, कन्वेक्शन मोड पर नान सख्त बनते हैं क्यों कि उसमें तापमान नान सेकने के लिये थोड़ा कम होता है.
निशा: शेफाली जी, नान को यदि कम गरम तंदूर में सेकने के लिये रखा जाय तो नान सोफ्ट नहीं बनते.
निशा: वर्षा जी, इससे नान सही से नहीं बन पाएंगे.
निशा: 600- 700 ग्राम मैदा 8-9 लोगों के लिये पर्याप्त है.
निशा: समीर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्म्ध्या जी, नान उसी समय गर्मा गरम ही परोसें तभी उनका स्वाद अधिक रहता है.
Main aapki recipie ko bhut pasand karti hu. aap bhut achhi tarike se batate ho . maine tawe pr naan kai baar banai h . pr kabhi kabhi naan tawe paltne pr chhut jati h . pani bhi khub lagati hu . asa ku hota h.
निशा: अरुणा जी, इसके लिए हैन्डल वाला लोहे का सादा तवा इस्तेमाल कीजिए. नान को पानी लगाकर गीला कीजिये और गीली साइड को तवे पर डालिये नान तवे पर चिपक जाता है, आप फिर से ट्राई कीजिये, ये बहुत आसान है, और कभी एसा हो जाय तो नान को चिमटे से पकड़ कर आग पर सेक कर तैयार कर लीजिये.
sabhi taarif karte hai bo baat alag hai per jo log mere saamne cook karte time kuch mistake karte hai to mai unhe aapki tips se unhe sahi karvata hu.matlab aap ki recipe ek dam mast hai isse kai logo mai khuhi baati hai aur paayi hai maine aur mai chata hu aap bhi hmesha kush rhe logo ki duaaono mai rhe unki kushi ki bjaha bne aur ek baar phir se thanku so much nisha aunti
निशा: श्याम जी, आपके इस कमेंट से मुझे बहुत उत्साह और खुशी मिली. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समरीन जी, नान को पानी लगाकर गीला कीजिये और गीली साइड को तवे पर डालिये नान तवे पर चिपक जाता है, आप फिर से ट्राई कीजिये, ये बहुत आसान है, और कभी एसा हो जाय तो नान को चिमटे से पकड़ कर आग पर सेक कर तैयार कर लीजिये.
Heartiest thanks
निशा: निधि जी, आपके इस ढेर सारे स्नेह और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.