आम की पूरियां - Mango Poori recipe

आम के मौसम में आम के अचार, आम का कलाकन्द, आम का हलवा या आम की कढी तो हम बना ही चुके हैं. आज आम की मुलायम पूरियां बनाकर देखिये.
Read - Mango Poori recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Poori recipe
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- आम का पल्प - ¾ कप
- चीनी पाउडर - 2 बडी़ चम्मच
- तेल - 1 बड़ी चम्मच आटे में डालकर गूंथने के लिये और पूरियां तलने के लिये
विधि - How to make Aam ki Poori
आम को छील कर छोटे छोटे टुकड़े करके, पेस्ट बना लीजिये, एक बडे़ प्याले में आटा लीजिए और इसमें आम का पल्प, चीनी पाउडर और थोडा़ सा तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए पूरी का सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, अगर पानी की जरूरत है तो आवश्यकता अनुसार चम्म्च से पानी को डालते हुए आटा गूंथें, गूंथे आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.
हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिये, लोईयों को गोल करके चपटा कर लीजिये, सारी लोईयां बना कर तैयार कर लीजिये. लोईयों को सूती कपड़े से ढककर रखिये, ताकि वे सूखें नहीं.
कढा़ई में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दीजिए. एक लोई उठाइये और चकले पर रखिये और किनारे से बेलते हुए गोल एक जैसी 3-3.5 इंच के व्यास में पूरी बेल लीजिए, इसी अनुसार 3-4 पूरी बेल कर प्लेट में रख लीजिये.

तेल अच्छे से गरम हुआ है या नहीं इसे चैक करने के लिये जरा सा आटा तोड़ कर तेल में डालें आटा नीचे जाता है और सिक कर तुरन्त उपर पर आ जाता है यानि कि तेल अच्छे से गर्म हो चुका है, एक पूरी गरम तेल में डालिये, पूरी जैसे ही तैरने लगे, कलछी से दबाकर पूरी को फुलाइये, पूरी के नीचे से हल्की सी ब्राउन होने पर पलट दीजिये, दोनो ओर हल्की ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन बिछी प्लेट में निकाल कर रख लीजिए. दूसरी पूरी इसी तरह तेल में डालिये और तलिये. सारी पूरियां इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
आम की गरमा गरम स्वादिष्ट पूरियां बनकर तैयार हैं इन्हें आप अपनी मनपसंद सब्जी व अचार के साथ परोसिए. आम की पूरियों को बच्चों के टिफिन में दिया जा सकता है उन्हें यह बहुत पसंद आएंगी.
सुझाव:-
- पूरी के लिए आटे को अच्छे से मसल-मसल कर चिकना करते हुए गूंथना होता है, तभी पूरी अच्छे से फूलती है.
- पूरी के लिए आटा न बहुत ज्यादा सख्त न बहुत ज्यादा मुलायम होना चाहिए.
- लोई को एकदम मसलकर चिकनी करते हुए गोल लोई बनानी चाहिए.
- पूरी को एक समान रूप में बेलना चाहिए हल्की सी मोटाई रखते हुए इसे बेलना चाहिए. कहीं से मोटी कहीं से पतली ऎसा नहीं होना चाहिए.
- पूरी तलने के लिए तेल अच्छे से गरम होना चाहिए लेकिन बहुत ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए. क्योंकि अगर तेल बहुत ज्यादा गरम होगा तो पूरी फूलेगी तो सही लेकिन जल जाएगी.
कमेंट (19)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aap superb hai and aap janti h pichle 10 years se mai ghar se bahar hu bahut dino tiffin ka khaya aur jb kuch bhi banane ka man hota tha to appki site open kr leti thi vrat k uyapn me khana banna ho ya ab office k liye koi dish koi tnsn nhi aapko yad krke site open krti hu,
thank u so much bz hum student hote hai aur kuch nahi aata bt ab fir bhi seekh gai thanks mam,
निशा:प्रिया जी, आपके प्यार भरे कमेन्ट के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पाकीजा़ जी, आप अपनी पसंद के कोई भी कुकिंग तेल को पूरियां तलने के लिए उपयोग कर सकती हैं.
You are great mam, I am not a good cook, today I am trying your palak pander recipe and it is very tasty thank u mam for teaching us so many recipes
निशा: पारुल जी, , बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji
I search this awesone dish today and with helping my sweet wife on this Sunday we had a great taste of awesome sweet aam puri.....thanks for making wife smiling. ...
निशा: शीतल जी, पानी पूरी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पानी पूरी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: शुभि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ur recepies r 2 gud
निशा: kaly ji,आम मीठा है,इसलिये आम की मीठी पूरियां ही बनती हैं.
निशा: बिन्दू जी ये पूरियां पके आम से बनी हैं.
I tried this recipe today and it was awesome! My husband liked it very much. Thanks a lot.
निशा: सरिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मालविका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very good