बेक्ड समोसा - Baked Samosa recipe

📅 17 जुलाई 2013 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 51 कमेंट ★ 4.3 (4486)


गरम गरम समोसे हम सभी को बहुत पसन्द आते हैं, लेकिन बहुत सारे लोग तेल खाना पसन्द नहीं करते है, उनके लिये बेक्ड समोसा जो बिना तेल के ही बहुत अच्छे समोसे बनकर तैयार हो जायेंगे. सामान्य समोसे को यदि बेक किया जाय तो उनकी ऊपरी परत बहुत सख्त होती है, लेकिन खमीर उठी हुई मैदा से बने हुये समोसे एकदम मुलायम और बेहद स्वादिष्ट बनते हैं.

Read - Baked Samosa Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Oven Baked Samosa Recipe

  • समोसे का आटा लगाने के लिये
  • मैदा - 1 कप
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच
  • चीनी - आधा छोटी चम्मच
  • ड्राई एक्टिव यीस्ट - आधा छोटी चम्मच
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • समोसे की स्टफिंग के लिये:
  • आलू - 2 उबले हुये , मीडियम आकार के
  • मटर के दाने - आधा कप
  • तेल - 1-2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - 1/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • हरी मिर्च - 1-2 छोटी छोटी कटी हुई
  • अदरक - आधा इंच टुकड़ा कद्दुकस किया हुआ
  • हरा धनियां - 1-2 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम

विधि - How to Make Baked Samosas?

बेक्ड समोसे के लिये आटा गूथने के लिये मैदा किसी बर्तन में निकाल लीजिये. मैदा में नमक, चीनी, ड्राई एक्टिव यीस्ट और तेल डालकर मिक्स कीजिये और गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये, आटे को 4-5 मिनिट तक मसल मसल कर चिकना कीजिये (इतना आटा गूथने में लगभग 1/3 कप पानी लग जाता है). आटे के ऊपर थोड़ा तेल डालकर चिकना कर दीजिये. आटे को ढककर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर दुगना हो जायेगा. जब आटा फूल कर दुगुना हो जाय तो  हम आटे से समोसे बना सकते हैं.

समोसे की स्टफिंग तैयार कीजिये.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर हरी मिर्च, अदरक, जीरा पाउडर, धनियां पाउडर और मटर डाल दीजिये. मटर को थोड़ा सा 2 मिनिट भूनिये, आलू छील कर बारीक तोड़कर डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये. गैस बन्द कर दीजिए, और स्टफिंग को कढ़ाई से प्याले में निकाल लीजिये ताकि वह जल्दी से ठंडी हो जाय.

आटे को पंच करके थोड़ा सा मसल कर ठीक कर लीजिये. आटे से 4 लोइया तोड़ कर गोल बना कर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये, थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर चपाती के जैसा पतली 7-8 इंच के व्यास में पूरी बेलकर तैयार कर लीजिये. बेली गई पूरी को बीच से काट कर 2 भागो में बाट लीजिये.

एक भाग उठा कर अपने बायें हाथ पर रखिये, कटे वाले किनारे के आधे भाग पर उंगली से थोड़ा पानी लगाइये, पानी लगे किनारे पर दूसरा आधा भाग रखते हुये उसे चिपका कर समोसे के लिये तिकोन बनाइये. तिकोन में खुले हुये भाग को ऊपर रखते हुये बायें हाथ से पकड़िये. चम्मच से 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग डालिये. तिकोन में अन्दर के किनारों पर उंगली से पानी लगाइये, पीछे की ओर एक फोल्ड डालते हुये समोसे के दोंनो किनारे चिपका कर बन्द कर दीजिये. तैयार समोसे को पतला कोन ऊपर करते हुये ट्रे में लगाइये. सारे समोसे इसी तरह तैयार करके थोड़ी थोड़ी दूर ट्रे में लगा लीजिये.


समोसे लगी हुई ट्रे को आधा घंटे के लिये ढककर इस तरह रखिये कि समोसे के आकार खराब न हो, आधा घंटे बाद समोसे बेक करने के लिये, ओवन को 180 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिये, समोसे की ट्रे ओवन में रखकर 180 डि.से. पर ही 10 मिनिट के लिये ओवन को सैट कर दीजिये, समोसे को चैक कीजिये, समोसे अभी हल्के ब्राउन है. समोसे को फिर से 5 मिनिट के लिये बेक कीजिये, 15 मिनिट में समोसे अच्छे गोल्डन ब्राउन हो गये, समोसे तैयार है.

गरमा गरम बेक्ड समोसे तैयार, टमाटो सास या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
समोसे की स्टफिंग में अपनी पसन्द के अनुसार, मटर पनीर की स्टफिंग या पनीर और मटर के साथ ड्राई फ्रूट की स्टफिंग बना कर भर सकते हैं. 

Oven baked Samosa Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (4486 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (51)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ekta Singh
nice and tasty recipe
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Ekta Singh
Shweta gupta
Hello mam...
Mam 180 dr.pe pre heat kitani der karna he
NishaMadhulika
Shweta gupta जी, 10 मिनिट के लिये ओवन को सैट कर दीजिये, समोसे को चैक कीजिये, समोसे पकने तक समय को बढा़ते हुए पका लीजिए.
Poonam
Mam my microwave is grill microwave oven so how can I make baked itemsin it.thereis no option of preheating the microwave...pls tell me....I m so confused....
निशा: पूनम जी, मेरे चैनल पर हमने एपल स्पंज केक माइक्रोवेव में बनाया है उसे आप देख सकते हैं और कोई भी के माइक्रोवेव में या माइक्रोवेव + ग्रिल में बना सकते हैं.
Prashant tak
Ye samosa kitne dino tak chalta he.
निशा:प्रशान्त जी, ये समोसा तो गरम गरम खाने के लिये हैं, लेकिन बचे हुये समोसा फ्रिज में रखे जा सकते हैं, जिन्हैं दूसरे दिन गरम करके खाया जा सकता है.
Sushma Bhasin
Very nice recipe.
I want to learn the recipe of sooji ka baked kulcha, which we get from street vendors, who sell matar kulcha. Not the one we buy from the shops. It's thin n long in shape. Pl teach thnx
निशा: शुषमा जी हां मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Asmita
Thank you! Nisha ji!

निशा: अस्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
asmita
Your recipes are very very helpful. Whenever I want to try something, I just check your site.

निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Nidhi jain
Hello aunty
Kya ye baked samose crispy banenge ya fir ye aaloo bun ki tarah se soft honge
निशा: निधि जी, ये समोसे सोफ्ट होते हैं.
umadevi
Thank u very much nam 4 nice recipe!!!! Mamma mia.....

निशा: उमादेवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shubham soni
मेम क्या यह समोसे कुकर में भी बन सकते है क्या। जैसे आपकी वेबसाइट पर ब्रेड की रेसिपी है।
निशा: शुभम जी, कुछ बेक्ड चीजें तो ओवन में ही अच्छी बनती हैं.
Paramjeet
Nisha Ji hi , Kiya hum maide ki Jagah atta use kar salted hi.
Nisha Ji aap jo Bhi maide ki recipe Batati hi agar iski jagah atta use ho sakta ho to aap note me Jarur mention kiya kare
निशा: परमजीत जी, मैदा की जगह आटा यूज किया जा सकता है.
Sonal
Mam dry active yeast kya hote h.

निशा: यीस्ट बेकिंग के लिए उपयोग होता है और ये बिलकुल पीली सरसों के दाने जैसा होता है, आसानी से सभी जगह मिल जाता है.
neha

Madhulika Ji...kya koi tareeka h ki baked samosa kada na ho...


निशा: नेहा जी, बेक्ड समोसा बहुत ही सोफ्ट बनते हैं प्लीज आप इन्हैं बनाकर देखिये.
riaz

Nishaji, iss recipe se takreeban kitnay samosay banein ge? 

chanchal jain
mujhe backri wale back samoso k bare m plse bty
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद चंचल
neelam kodwani
Mem microw me convection mod nai h.......to kis mod par back samosa ban Santa h...????
shubham soni
मेम जिस तरहा से कुकर में केक बनाते है ।क्या इन समोसों को भी कुकर में या बाटी के तंदूर में भी बना सकते है क्या..?
आपके जवाब का इंतजार रहेगा ??
Varsha Sagwekar
Mam, aapki baking Samosa recipe muze bahut pasand aai hai, ye recipe mai jarur try karungi.
Thanks Nisha Mam....
Bitu
निशा जी क्या बाजार वाले बेक्ड समोसे में अन्डे का लेप लगाया जाता है ।
निशा; बिट्टू जी हां लगाया जाता है.
renu
I like your recipes very much
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
laxmi
Mam convection mode per bake karne ke liy preheat karna hota hai and kagaj ke jo cup cake paper aate hai kya unhe hum microwave convection mode me baking ke liy use kar sakte hai
thank you mam
निशा: लक्ष्मी जी हां कन्वेक्सन मोड पर ओवन को प्रीहीट करना होता है, कन्वेक्सन मोड पर पेपर के कप यूज किये जा सकते हैं.
kumar abbhinav
Nisha ji aap ki recepies best hoti h
Main aapko ye suggest karna chahta hu ki app please apna ek application lauch kar dijea android,windows etc ke liye.
Isse hume b suvidha rahegi aur aapki site aur bhi famous hogi.
ankita
hye nishaji recipe bahut acchi hai or healthy hai . kya yeast ke alawa b kuch dal sakte hain.
निशा: अंकिता जी, बेकिंग सोडा डालकर आटा गूंथा जा सकता है.
Rachna srivastav
Nishaji how to make baked samosas in Air fryer!!
निशा: रचना जी, बिलकुल इसी तरह से समोसे तैयार कर लीजिये, एअर फ्राई में रखिये और 14-15 मिनिट तक बेक कीजिये, एअर फ्राई में बेक्ड समोसे बनकर तैयार हो जायेंगे.
smita s revankar
i like the samosa but one thing how to bake samosa without oven.
निशा: स्मिता जी, बेक्ड समोसा बनाने के लिये ओवन तो चाहिये ही.
Anjli Raghuwanshi
KISS USED KE LIYE HA YEE
neetu goyal
hi nishaji, what a great website this is very useful and intersting ek bar mai banana recipe search kar rahi thi to sudden aapki site dikhi aur open kiya to wow cooking class with varity and veg food ki long list your way of presentation is very good im so impressed thaks for your recipies
Madhu
Nisha ji...microwave ke convection mode per agar samose bnane hain to....turn table per direct non stick pan rakh denge ja high rack lga ker fir uske upar non stick pan lga ker samose rakhenge
निशा: मधु जी, टर्न टेबल पर जाली स्टैन्ड रखिये और अब समोसे की प्लेट रखिये, ताकि उन्हैं नीचे से भी हीट प्रोपर तरीके से मिले.
prakash mishra
Samosae aadha ghanta baad bhi brown nahi hue toh microwave mode pe 5 minute daal diya samosa brown toh hogaya par khane layak nahi raha :-(
निशा: प्रकाश जी, हर ओवन अलग समय में काम करता है, आप उसे थोड़ा और समय देते तो समोसे अवश्य ब्राउन हो जाते है, माइक्रोवेव में समोसे हार्ड हो गये होंगे.
sangita
mere rasgulle bilkul bhe achche nahi bante.das bar dhudh ko fad chuki.cooker vale banaye the kya karu.
निशा: संगीता जी, रसगुल्ले बनाने के लिये गाय का दूध अच्छा रहता है, अमूल का फुल क्रीम मिल्क भी ले सकते हैं. दूध में मिलाबट होने की वजह से रसगुल्ले अच्छे नहीं बन पाते.