अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट - How to Make Ginger Paste and Green Chilli Paste

सुबह की भाग दोड़ में खाना बनाने में समय मैनेज करने में बहुत ही मुश्किल होती है. एसे में अगर अदरक और हरी मिर्च पेस्ट तैयार मिल जाय तो उनका सुबह का समय थोड़ा तो बचाया जा सकता है. अदरक और हरी मिर्च के पेस्ट को आसानी से बनाया जा सकता है.
Read : How to Make Ginger Paste and Green Chilli Paste in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ginger Paste and Green Chilli Paste
- अदरक - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 100 ग्राम
- तेल - 4 छोटी चम्मच
- नीबू का रस - 4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट - How to Make Green Chilli Paste
हरी मिर्च को अच्छी तरह से धोकर सुखा लीजिये. सारे हरी मिर्च के डंठल तोड़ लीजिये, अब इन हरी मिर्च को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिये. पेस्ट को प्याली में निकाल लीजिये. मिर्च के पेस्ट में आधा छोटी चम्मच नमक, 2 छोटी चम्मच तेल और 2 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. बस हरी मिर्च का पेस्ट तैयार है.
अदरक का पेस्ट - How to Make Ginger Paste and Green Chilli Paste
अदरक को अच्छी तरह से धोकर सुखा लीजिये. अदरक के ऊपर से चाकू से खुरच कर पतला छिलका छील कर निकाल दीजिये. अदरक के पेस्ट को 2 तरीके से बनाया जा सकता है, एक तो अदरक को बारीक कद्दूकस से कद्दूकस करके पेस्ट बना लीजिये.

दूसरा अदरक के छोटे छोटे टुकड़े चाकू से कीजिये और मिक्सर में पीस कर पेस्ट बना लीजिये, तो जैसे भी आसान लगे अदरक का पेस्ट बनाकर तैयार कर लीजिये. पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिये, और आधा छोटी चम्मच नमक, दो छोटी चम्मच तेल और 2 छोटी चम्मच नीबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये, अदरक का पेस्ट तैयार है.
अदरक और हरी मिर्च पेस्ट को एअर टाइट डिब्बे में भर कर फ्रिज में रख लीजिये और 8-10 दिन तक प्रयोग करते रहिये. पेस्ट को फ्रीजर में रखकर तो बहुत दिनों तक प्रयोग किया जा सकता है.
सुझाव:
अदरक मिर्ची की ही तरह लहसुन का पेस्ट (Garlic Paste) बनाया जा सकता है. लहसुन का पेस्ट बनाने के लिये 100 ग्राम लहसन की कली लीजिये, छीलिये और पीस कर पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिये. आधा छोटी चम्मच नमक, 2 छोटे चम्मच तेल और 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये. एअर टाइट कन्टेनर में रखकर फ्रिज में रखिये, और इसे भी 8 - 10 दिन तक प्रयोग कीजिये.
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विकास जी, धन्यवाद.
निशा: शिवम जी, इसे सब्जी में मसाले के साथ छौंकने, चटनी, तथा विभिन्न व्यंजनों में प्रयोग किया जाता है.
निशा: योगिता जी, इस पेस्ट को फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक और फ्रीजर में लंबे समय तक रखकर उपयोग कर सकते हैं.
निशा: चेतना जी, आप एक कि. आलू की सब्जी बना रहे हैं तब 2 छोटे चम्मच अदरक का पेस्ट और 1 छोटी चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट डाल सकते हैं, मिर्च अपनी पसन्द के अनुसार कम या अधिक की जा सकती हैं.
निशा: निरंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mam aapki batayi sari recipes bahot hi ezi aur yammy hoti h but mam maine bred ke gulab jamun banaye jo talte samay foot gaye reasion btayiye plz reply
निशा: प्रियंका जी, गुलाब जामुन फटने के कारण, डोह का अच्छा चिकना न होना या घी या तेल का कम गरम होना है, प्लीज घी अच्छा गरम होने पर गुलाब जामुन तलने के लिये डालें, डोह को एकदम चिकना होने तक गूंथ कर तैयार करें.
hi iam dinesh i like you site
निशा: दिनेश जी, टमाटर को उबाल कर, टमाटर में क्रोस करते हुये ऊपर की ओर कट लगायें, उबलते पानी में डालें और 3 - 4 मिनट उबाल लीजिये, टमाटर को पानी से निकालिये, छीलिये, मैश कीजिये, और छान लीजिये, बीज छलनी में रह जायेंगे और पल्प नीचे प्याली में आ जायेगा.
IS PASTE ME NIMBU KE RAS KI JAGAH KUCH AUR DAAL SAKTE HAI JAISE WHITE SIRKA YA AUR KUCH ABHI WINTER HAI TO NIMBU JALDI MIL NAHI RAHA HAMARE YAHAN. PLZ TELL
निशा: ज्यो जी, इसमें व्हाइट सिरका डाला जा सकता है.
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी सभी रेसिपी उपयोगी लगी
निशा: लीना, कोई भी ओइल जो आप खाना पसन्द करते हैं वह डाल सकते हैं.
Kya aap Rajkot ki chutney ki recipe upload kar sakte ho?
Thanking you,
With best regards.
निशा: विशाल, अगर आप बतायेंगे कि किस चीज की चटनी है तो मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Namskar !
Mam, harimirch or adrak ke pest me tel paka kar dalte hai ya aise hi dala jata hai.aur ye tel kon sa hona chahiye...
निशा: नीलम, कोई भी कुकिंग ओइल डाला जा सकता है, तेल को गरम करने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: मस्टर्ड आइल अधिक अच्छा होता है. न मिले तो रिफाइन्ड आइल ले सकते हैं,
plzzzzzz....
निशा: रुक्सार, केक को व्हिप क्रीम से कवर किया जाता है, व्हिप क्रीम बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर व्हिप क्रीम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: इंदिरा, जी मुझे भी आप से मिलना बहुत अच्छा लगेगा, हम अवश्य मिलेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा ये सब्जी में यूज करते हैं, लेकिन आपको खाना हैं तो खाया जा सकता है.
निशा: सुनेना, मैं कोशिश करती हूँ.
Nisha ji time bachane ke liye tamatar pyaaz ka masala bana kar friz me rakhna chahti hoon. please bataye.
निशा: ममता मैं मसाला बनाने की कोशिश करती हूँ, धन्यवाद.
I have a question regarding GULAB JAMUN.
I tried your recipe. The only problem I faced was that,after frying gulab jamuns shrunk a bit. Please tell me, why did it happen? Jisko kehtein hain sikudna.
निशा: राजी, अगर मावा में दूध की मात्रा हो यानी कि वह थोड़ा पतला हो तो वह सिकने पर थोड़ा सिकुड़ सकता है, गुलाब जामुन को धीमी आग पर कलछी से उसके ऊपर गरम घी डालते हुये तलिये, गुलाब जामुन अच्छे बनेंगे.
निशा: पारुल, आप हक अवश्य बनता है, मुझे अच्छा लगता है जब आप कुछ बनाने को कहते हैं, कुछ नई चीजें सोचने में फिर उसे ट्राई करना और बनाना, मैं इसे अवश्य बनाऊंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ingredients for Ginger Paste and Green Chilli Paste
Ginger - 100 grams
Green chilly - 100 grams
Oil - 4 tsp
Lemon juice - 4 tsp
Salt - 1 tsp
How to Make Green Chilli Paste:
Thoroughly wash green chilies. Remove stalk from all chilies. Take all chilies and grind them finely in a mixture grinder. Take out paste in a bowl. Add ½ tsp salt, 2 tsp oil and 2 tsp lemon juice. Mix all ingredients really well. Green chilly paste is ready.
How to Make Ginger Paste:
Wash ginger and dry it completely. Peel the ginger to remove skin thinly. Ginger paste can be prepared with two methods. First; finely grate ginger with help of a grated and make paste.
Second, chop the ginger into fine pieces and then grind it in mixer grinder. So use either ways to make ginger paste. Take out paste in a bowl and add ½ tsp salt, 2 tsp oil and 2 tsp lemon juice. Mix all ingredients well. Ginger paste is ready.
Store ginger and green chilly paste in an airtight container and place it in fridge. It can be used for up to 8-10 days. Paste if stored in freezer can be used for many days.
Suggestion:
Similarly you can also prepare garlic paste. For this take 100 grams garlic cloves, peel and make paste. Take it out in a bowl and add ½ tsp salt, 2 tsp oil and 2 tsp lemon juice. Mix all ingredients nicely. Store it in airtight container and use for upto 8-10 days.