बेसनी ग्वार फली - Besan Gwar Phali Fry Recipe - Besan Guwar Phali Fry Recipe


ग्वार की फली (cluster beans) को थोड़ा सा बेसन डालकर बनाया जाय तो ये सब्जी और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती है. आइये आज हम बेसन की ग्वार फली (Besani Gvar Phali) की सब्जी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besani Gvar Phali

  • ग्वार की फली - 250 ग्राम
  • तेल - 3 -4 टेबल स्पून
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • बेसन - 2 टेबल स्पून
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (छोटी छोटी काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make cluster beans with Chickpea Flour

बेसन वाली ग्वार फली बनाने के लिये, नरम मुलायम ग्वार की फली लीजिये,
ग्वार की फली को अच्छी तरह धो लीजिये, धुली ग्वार की फली और इतना पानी किसी बर्तन में डाल कर उबलने रखिये, फलियां पानी में डूब जायं, ग्वार की फली जब नरम हो जाय तब आग बन्द कर दीजिये.

उबाली हुई ग्वार की फली को ठंडा कीजिये, एक एक फली को उठाकर, दोंनो तरफ से धागे निकाल दीजिये. ग्वार फली फ्राई होने के लिये तैयार हैं.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर, अदरक, हरी मिर्च डालकर मसाले को थोड़ा सा भूनेंगे बेसन डालकर थोड़ा सा भूनेंगे, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये, मसाले को चमचे से चलाते हुये भूनिये, बेसन का हल्का सा कलर बदलने पर, ग्वार की फली, नमक, लालमिर्च और अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिये, चमचे से चलाकर सारे मसाले के साथ फलियों को मिलाइये और 2 मिनिट तक चमचे चला चलाकर भूनिये. बेसन वाली ग्वार फली की सब्जी तैयार है, आग बन्द कर दीजिये सब्जी में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

बेसन वाली ग्वार फली (Besani Gvar Phali) की सब्जी को प्याले में निकालिये ,Cluster Beans with Gram Flour चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.

सावधानी

  • ग्वार की फलियों को उबालते समय ध्यान रखें कि वे ज्यादा उबल कर, अधिक नरम यानि कि मैस न होने पायें, और सख्त यानि कि कच्ची भी न रह जायें.
  • ग्वार फली के लिये मसाला और बेसन धीमी आग पर भूनिये.

Besan Gwar Phali Fry Recipe - Besan Guwar Phali Fry Recipe - Dum Arvi Recipe | Banana Bread Recipe

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 06 June, 2018 05:30:20 AM neetu

    hi, nisha ji mujhe itni achi gwar fali nana a gaya hai.

    • 07 June, 2018 05:43:39 AM NishaMadhulika

      नीतू जी, मुझे खुशी है की आपको रेसिपी पसंद आई और आप इसे अच्छे से बना भी रही हैं. अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  2. 25 February, 2018 07:17:14 PM Nimisha

    Nishaji, ye besan wali gwar phali maine kal raat pakai. It came out really well. My son loved this version. Thanks so much for this recipe.

    • 25 February, 2018 08:55:02 PM NishaMadhulika

      निमिषा जी, आपने इतनी मेहनत और प्यार से ये रेसिपी बनाई है, तो आपके बेटे को पसंद तो आनी ही थी. अपने अनुभव हमारे साथ बांटने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

  3. 29 May, 2017 01:19:46 AM वैजयन्ती


    निशाजी कोई भी रेसिपी देखना हो सबसे पहले आपकी याद आती है। वैसे कोई भी सब्जी बनाते समय बघार में हल्दी व मसाले डालने के बजाय जब सब्जी लगभग पक कर तेल छोड़ दे तब उस तेल में डालकर भुनें और आगे और पकाएं तो कच्चापन भी नही रहता और मसाले जलते भी नही
    निशा: वैजयन्ती जी, सुझाव के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 26 June, 2016 03:22:49 AM Rashmi

    Nisha ji aapki sbhi receipe swadisht and lajwab hoti h,hmesha new swad taste krne milta.Thanks a lot,
    निशा: रश्मि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  5. 21 May, 2016 07:08:45 PM Deepa

    Very tasty besan gawarphali . Thanks.
    निशा: दीपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  6. 09 December, 2015 04:04:00 AM prem laxkar

    I like this recipe Tkx nisha ji
    निशा: प्रेम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  7. 12 October, 2015 12:21:11 AM priyankaa

    Hi nishaji

    Thank you so much for this recipe.... Aj tk simple tarike se banate  ayii hu PR ye 1 st tym suna hai or dekha hai... Mai kl mere husband k tiffin k liye yahii try kartii hu.....

     

  8. 01 July, 2015 12:15:17 AM Meena narayanan

    Hello  mam apki sari recipes muje bahut achhi lagti hain jabse mene apke shows dekhen hai me sari recipes follow karti hun many many tnks me ye recipes jarur try karungi kyoki apki mere bachhon ko bahut pasand hai

     


    निशा: मीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद, और बच्चों को ढेर सारा प्यार.