कमल ककड़ी के चिप्स - Kamal Kakdi Chips - Lotus Stem Chips Recipe


कमल ककड़ी के चिप्स बहुत ही कुरकुरे और स्वादिष्ट बनते हैं. आइये कमल ककड़ी के चिप्स बनायें.

Read - Kamal Kakdi Chips - Lotus Stem Chips Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lotus Stem Chips

  • कमल ककड़ी - 2
  • चाट मसाला - 1/2 छोटी चम्मच
  • तेल - चिप्स तलने के लिये

विधि - How to make Lotus Stem Chips

कमल ककड़ी को धोइये, छीलिये और दोंनों ओर के थोड़े थोड़े किनारे काट दीजिये. चाकू या चिप्स काटने वाले चिप्स कटर से कमल ककड़ी के पतले, गोल चिप्स काट लीजिये.

कटे हुए चिप्स को पानी में डालकर एक बार अच्छे से धो लीजिए ताकि इनके अंदर थोड़ी बहुत मिट्टी हो, वो भी निकल जाए. चिप्स को पानी से निकालकर सूती कपड़े पर फैला लीजिए जिससे इनके अंदर का पानी कपड़ा सोख ले. चिप्स को कपड़े से अच्छी तरह से पौंछ लीजिए और प्लेट में रख लीजिए. 

कढ़ाही में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में पहले एक चिप डालकर देख लीजिए, चिप्स तलकर ऊपर आ रहा है यानि कि तेल अच्छा गरम है. अब, इसमें थोड़े से चिप्स डालिये और आग को मीडियम करके चिप्स को गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये. 

तले हुए चिप्स को एक प्लेट में निकाल लीजिए. फिर, गैस तेज करके बाकी के चिप्स फ्राय करने के लिए डाल दीजिए और इसी तरह से चिप्स तलकर निकाल लीजिए. एक बार के चिप्स तलने में 5 से 7 मिनिट लग जाते हैं. 

गरम-गरम चिप्स में ही चाट मसाला छिड़क कर मिला दीजिये. कमल ककड़ी के कुरकुरे चिप्स खाने के लिये तैयार हैं.

कुरकुरे कमल ककड़ी के चिप्स चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये या चिप्स के पूरी तरह ठंडा होने के बाद इनको एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो 15 दिन तक कमल ककड़ी के चिप्स कन्टेनर से निकालिये और खाइये.

सुझाव:

अगर चाट मसाला न हो, तो थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर और नमक भी डाल सकते हैं. 

Kamal Kakdi Chips - Lotus Stem Chips Recipe video - Kamal Kakdi Chips - Lotus Stem Chips Recipe Video

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 21 July, 2013 06:08:15 AM Nitin

    Please tell us to make pakode of lotus stem
    निशा: नितिन मैं कोशिश करती हूँ.

  2. 08 October, 2012 04:11:49 PM dimple

    nisha ji aap ki site bhut he achi hae mene bhut sari sabjea banani sikhii hae aap ki web site se aur aaj mein lotus stem ke chips bannane laggi hoo,thanks nisha ji

  3. 07 October, 2012 06:11:12 PM alka

    easy and testi

  4. 15 March, 2012 08:57:49 PM simi

    mama ye kamal kakri kya hota hai?
    निशा: सिमी, कमल ककडी यानी लोटस स्टैम (lotus stem)

  5. 18 June, 2011 03:07:28 PM priyanka

    kya chis ko shukhana nhi hai aalu chips ki trah plz nisha ji jrur btaiyega.
    निशा:
    प्रियंका, ये चिप्स सुखाने नहीं हैं.

  6. 04 May, 2011 02:23:08 PM ADITI

    YUMMY THANKS

  7. 16 April, 2011 05:26:22 PM rakhee

    Nishaji, please write how to make Aaloo Chips at home. I have read aaloo ke papad receipe, but coun't find aaloo ke chips receipe. please write. Thanks

  8. 15 April, 2011 10:16:23 AM d.n.wadhwani

    kamal kakri ke aur bhi byanjan ki reciepie publish karen.

  9. 14 April, 2011 05:33:17 PM shweta parmar

    very vert testi hai

  10. 12 April, 2011 02:35:36 AM parm

    nisha ji main aapse pooshna chahti thi k kaml kakdi kyaa hoti hai kyaa iska koi aur naam hai
    निशा:
    पार्म, कमल ककड़ी को लोटस स्टैम कहते है, इसकी सब्जी बनाई जाती है.