Radish Chutney Recipe (South Indian) – मूली की चटनी

मूली की चटनी कई तरीके से बनाई जाती है. दक्षिणी भारत में बनाई जाने वाली मूली की चटनी (Mullangi Chutney) की खास अपनी महक और स्वाद है, ये मूली की चटनी इडली, दोसे और चावल के साथ खाई जाती है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mullangi (Radish) Chutney

  • मूली - 2 (कद्दूकस कर लीजिये)
  • लाल मिर्च - 2
  • साबुत धनियां - 2 छोटी चम्मच
  • राई - 2 छोटी चम्मच
  • जीरा - एक छोटी चम्मच
  • मैथी दाना - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • करी पत्ता - 18-20 पत्ते
  • इमली का पेस्ट - 2 छोटी चम्मच
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार

विधि - How to make Mullangi (Radish) Chutney
कढ़ाई में एक छोटी चम्मच तेल डाल कर साबुत धनियां, एक छोटी चम्मच राई, जीरा, मैथी और करी पत्ता को हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और किसी प्याली में निकाल कर रख लीजिये.

अब कढ़ाई में एक छोटी चम्मच तेल डालिये और कद्दूकस की गई मूली डालकर 5 मिनिट तक भून कर पका लीजिये.

भूने मसाले और लाल मिर्च को मिक्सर में डाल कर बिना पानी डाले बारीक पीस लीजिये. इसी मसाले में मूली, इमली का पेस्ट और नमक डालिये और आवश्यक्तानुसार पानी मिलाकर बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में बचा हुआ तेल डालिये, तेल गरम होने पर, राई डालिये, राई तड़कने के बाद पिसी हुई चटनी डालिये और जब तक पकाइये कि चटनी के ऊपर तेल के तैरने दिखाई देने लगे.

लीजिये दक्षिणी भारत में खाई जाने वाली मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को प्याले में निकालिये और इडली, दोसा या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 24 July, 2014 04:27:23 AM sunita

    Nishi ji,is chutney ko kitne din tak store kar sakete hai
    निशा: सुनीता, चटनी को फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक खाया जा सकता है.

  2. 22 May, 2014 02:24:03 AM vijay kumar sharma

    very good recepie

  3. 09 January, 2014 10:57:10 PM Sharada

    Very tasty !!

  4. 05 June, 2013 06:16:37 AM Sonal

    Hi Sur, "Rie" is 'black mustard seeds'.

  5. 15 March, 2013 08:51:29 PM Sur

    can u tell what is "Rie"?

  6. 25 September, 2012 03:09:50 PM pooja

    nisha ji jabse mene aapki site dekhi hai khana banana aasan ho gya
    निशा: पूजा, धन्यवाद.

  7. 17 January, 2012 06:38:37 PM ARYAN

    OOOOOOOOOOOOOOOOOOO

  8. 10 December, 2011 10:48:33 AM shagun

    pta nhi nishji ok koi bat nhi insaan gltio se hi sikhta ha mane muli ki chtni ke bad aavle ki jam bnai vo bhot tasty bni to mere papa ko bhot achi lgi thank u nishaji

  9. 08 December, 2011 12:38:21 PM shagun

    nishaji mujse muli ki chtni kdwi bn gai pta ni kase bilkul b tasty nhi bni muje meri mumy se bhot dat lgi,mane usme amchur b dala bt usme kdwapn aa rha
    निशा:
    शगुन हो सकता है, मसाला ज्यादा भून दिया हो वे जलने के कारण कड़वा स्वाद दे रहे हों.

  10. 05 December, 2011 04:01:51 PM shagun

    kya hm imli ke paste ki jgah nimbu ya kuch or use kr skte ha?plz tell me.
    निशा:
    शगुन, नीबू लिया जा सकता है, मूली की चटनी अच्छी बनेगी लेकिन स्वाद और कलर दोनों में थोड़ा फरक रहेगा.