सूखे काले चने Sookha Kala Chana recipe – Sookhe Kale Chane Recipe

सूखे काले चने नवरात्रि की अष्टमी या नवमी (Sookhe Kale Chane for Ashtami Pooja) को नवरात्रि पूजा के लिये बनाये जाते हैं, सूखे काले चने, सूजी का हलवा और पूरी बना कर पूजा के लिये प्रसाद बनाया जाता है.
सूखे काले चने खाने में बड़े स्वादिष्ट, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर पौष्टिक होते हैं, आप इन्हैं सुबह के नाश्ते में या शाम को नाश्ते में कभी भी खा सकते हैं, आइये आज हम सूखे काले चने बनायें.
Read - Sookha Kala Chana recipe – Sookhe Kale Chane Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sookhe Kale Chane
- काले चने - 1 कप
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
- जीरा - ½ छोटा चम्मच
- हींग - 1 से 2 पिंच
- अदरक का टुकड़ा - 1 इंच (पतला-पतला कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (लंबाई में कटी हुई)
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटा चम्मच से थोड़ा कम
- गरम मसाला - ¼ छोटा चम्मच से थोड़ा कम
- नमक - ½ छोटा चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Sookhe Kale Chane
काले चने (Kale Chane) साफ कीजिये, धोइये, और सारी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये.
भीगे चने पानी से निकालिये, धोइये, भीगे चने, नमक और आधा कप पानी कुकर में डालिये और चने उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद 2- 3 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिये. आग बन्द कर दीजिये.
कुकर का प्रेशर खतम होने पर कुकर खोलिये, चने निकालिये, चने के पानी को आप चने फ्राई करते समय मसाले में डाल कर मिला सकते हैं, यदि पानी ज्यादा है तब आप सूप की तरह पी सकते हैं ये बड़ा ही पौष्टिक होता है.
कढ़ाई में तेल डालिये, गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने पर धनियां पाउडर, अदरक, हरी मिर्च, और चने से निकला हुआ पानी डालिये, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर और गरम मसाला डालिये चमचे से चलाइये, और गाढ़ा होने तक पकाइये. मसाले में चने डाल कर मिलाइये 2 मिनिट चमचे से चलाते हुये चने पका लीजिये, चने में पानी खतम होने तक पका लीजिये. चने में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
सूखे काले चने (Sookhe Kale Chane) तैयार है.
काले चने के साथ आटे या सूजी का हलवा बनाने की रेसिपी निम्न हैं.
Atta Halwa Recipe - Wheat Flour Halwa - आटे का हलवा
Sookha Kala Chana recipe video in Hindi
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: समीर जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: शाकिर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. लेकिन मेरी कोई भी बुक नहीं है आप मेरी सभी रेसिपी को मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देख सकती हैं.
निशा: दीपा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, धन्यवाद.
Thanks for making our lives easier
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried your chana recipe today. It has prepared really well and tasty.
Thanks to you for making and explaining recepies so easy for us.
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आप तेज पत्ता उपयोग करना चाहें तो कर सकते हैं.
निशा: अंजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैलीजी, आप काले चने के छोले के बारे में कह रहें हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा : चनों में थोड़ा सा पानी और नमक लगाकर 2 घंटे के लिये रख दीजिये, इसको चने में मोया देना बोलते हैं. इसके बाद भारी तले की कढ़ाई में नमक डालकर, अच्छा गरम कीजिये और थोड़े थोड़े थोड़े चने डाल कर भूनिये, इनके लिये आग ज्यादा चाहिये होती, चने खिले हुये अच्छे भुनेंगे. आप चाहें तो चने के स्प्राउट्स बना सकते हैं, रेसिपी मेरे वेबसाइट पर देखी जा सकती है.
निशा: काले चने को सारी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये. भीगे चने पानी से निकालिये, धोइये, भीगे चने, नमक और आधा कप पानी कुकर में डालिये और चने उबालने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद 2- 3 मिनिट धीमी गैस पर चना पका लीजिये
निशा: आरजू जी, आप ग्रेवी वाले काले चने बना सकते हैं और पनीर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
smjh aati h or apni baby ko me achi trh bna kr khilati hu jisse wo hppy rhti h avki br me ye hi bnaugi
novratre astmi pr thx
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
how to roast kale chane as we buy from a thela, in india
Agar is m upar se pyaz se sajaye toh test m kharabi toh nhi hogi agar hum hing dale toh
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz ap chane k soup ki recipe post kr dijiye?
निशा: रीतू जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Maine Apka frahaan akhtar Wala video featuring you . I really I like it .
All d best .
You rock.
maine bhut kuch sikha hai isse aapki har dish ko banae ka tarika bhut simple hai.......
thank you so so much
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजन, बहुत बहुत धन्यवाद.