Potato Stuffed Naan Recipe – Aloo Naan Recipe

सादा नान तो खाने में अच्छे लगते ही हैं लेकिन भरवां नान और भी स्वादिष्ट लगते हैं, भरवां नान हम आलू के, पनीर के, दाल के और गोभी इत्यादि विभिन्न चीजों के बनाये जा सकते हैं, सारे भरवां नान बनाने का तरीका तो यही होगा.
आज हम आलू के भरवा नान (Potato Stuffed Naan) बनायेंगे. तो आइये बनाना शुरू करें आलू के भरवां नान (Aloo Naan Recipe).
Read - Potato Stuffed Naan Recipe – Aloo Naan Recipe In English
आवशयक सामग्री - Ingredients for Potato Stuffed Naan
- मैदा - 400 ग्राम ( 2 कप)
- खाना सोडा - छोटी एक चौथाई चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- दही - 2 टेबल स्पून
- दूध - 2 टेबल स्पून
- तेल - 2 टेबल स्पून
- तेल या घी - नान को सेकने के लिये
आलू तैयार करने के लिये
- आलू - 200 ग्राम (3-4 मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चमम्च
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Potato Stuffed Naan
मैदा को खाना सोडा और नमक मिला कर छान लीजिये, मैदा के बीच में हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, दही, दूध और तेल इस जगह में डालिये और हाथ से धीरे धीरे मिलाइये, सारी मैदा में ये चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा सा पानी जितना कि आटा लगाने के लिये पर्याप्त हो डाल कर नरम आटा लगाइये. आटे को अच्छी तरह हाथ से मल मल कर चिकना कीजिये, यह आटा बहुत ही हल्का हो जाता है. गुथे हुये आटे को 4 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. आटा फूल कर नान बनाने के लिये तैयार हो जाता है.
आलू को धोकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और बारीक काट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.
आलू में हरी मिर्च, अदरक, नमक, लालमिर्च, अमचूर पाउडर, धनियां पाउडर और हरा धनियां डालकर मिलाइये. नान में आलू की पिठ्ठी भरने के लिये तैयार है.

तैयार आटे को आप 8 बराबर भागों में बांट कर गोले बना लीजिये और पिठ्ठी को भी 8 बराबर भागों में बांट लीजिये.
आटे का एक गोला उठाइये, मैदा के सूखे परोथन में लपेटिये और गोलाकार 5-6 इंच के व्यास में वेलिये, वेले गये नान के ऊपर आलू रखिये, चारों तरफ से उठाकर बन्द कीजिये. इस आलू भरे बन्द लोई को थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर हाथ और उंगलियों की सहायता से थोड़ा सा बड़ा लीजिये और अब इसे बेलन की सहायता से हल्के दबाब देते हुये गोल 6-7 इंच व्यास में बेल लीजिये.

तंदूर के ट्रे में तेल लगाइये और गरम कीजिये. बेला हुआ नान गरम ट्रे में डालिये और नान के ऊपर भी थोड़ा तेल या घी चुपड़ दीजिये. नान को पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. नान सेकते समय बीच बीच में तंदूर को स्विच आफ करके ठंडा भी कर सकते हैं ताकि नान जले नहीं. इसी तरह सारे नान बनाइये.
गरमा गरम आलू भरे नान,(Aloo Naan) आलू टमाटर की सब्जी, दाल मखनी, रायता, चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नसरीन जी, आप इन्हैं देखें और जिसमें चीजों को बनाने के अच्छे ओप्शन हों वह ले लें.
How r u?
Thanks for recipe
Aaloo naan kis sabji ke sath jyada ache lagenge
Pl z bata dijiye
Thanku nisha h
निशा: अनिता जी, इसे आप आलू टमाटर, मटर पनीर, दाल मखनी या किसी भी मनपसंद सब्जी के साथ खा सकती हैं.
I AM YOUR BIGGG FAN.
निशा: आयशा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी नान तवे पर आसानी से बनाये जा सकते हैं, रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
निशा: साक्षी जी, मैं जल्द ही कोशिश करूंगी.
निशा: अक्ष जी, बिलकुल बना सकते हैं.
How to make it on tawa??
hello Nisha Ji ....kya butter naan ki trah ise bhi tawe per bna skte hain ?
निशा: निम्मी जी, इसे तवा पर बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है.
निशा: सपना जी, बाटी और नान दोंनो को ही कन्वेक्सन मोड पर बनाना है, दोंनो के लिये रेसिपी सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर वेबसाइट और मेरे चैनल पर पर देख सकते हैं.
निशा: आंचल जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
really jo khana hum resturant me ja kar khate the aaj ghar par kha rhe hain....only because of you...thanks a lot.
kya aap non-veg items nhi banate ????
निशा: धारो जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं सिर्फ वेजीटेरियन ही बनाती हूँ.
निशा: नरेश जी हां इन्हैं भी तवा पर बनाया जा सकता है.
निशा: तरुन जी हां नान तवा पर बनाये जा सकते हैं, इसे मैं जल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ.
Please tell me kya Naan our Kulcha apne oven main bana sakti hoon our agar yes to oven ko kitnee der pre heat karte hain our kitne temperature par banante hai please tell me ?
निशा: लवीना जी, ओवन को 250 या जो भी मैक्जमम तापमान है उस पर प्रीहीट कर लीजिये, जिस ट्रे में आप नान को सेकना चाहती हैं उसे ओवन में रखकर, 3-4 मिनिट तक अच्छी तरह गरम होने तक गरम कीजिये, नान बेलकर थोड़ा पानी लगाकर बेक करने के लिये प्लेट में रखकर ओवन में रखिये, 5 मिनिट बेक कीजिये, चैक कीजिये और दोंनो ओर ब्राउन चित्ती आने तक बेक कर लीजिये.
Hum ye stuffed naan ya simple naan microwave mai kaise bana sakte hai.... plz reply??
निशा: शालू, माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर नान बनाये जा सकते है.
निशा: श्वेता, जी हां स्टफ्ड नान तवा पर बना सकते है.
maine aap ki bahut si recipies banayi hai jo sabko bahut hi swadishat lagi. Aaj main aloo k Naan banae lagi hu par hum khane ka soda use nahi karte to kya uski jagah BakingPowder use kar sakte hai.
निशा: मोनिका, बेकिंग पाउडर यूज कर सकते हैं, लेकिन बेकिंग पाउडर थोड़ी अधिक मात्रा मे यानि कि सोडा की दुगनी मात्रा में यूज कर लीजिये.
ur site is realy helpful.............
.thanku so much
निशा: शुभ्रा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, जी हां आटा भी ले सकते हैं.
.
निशा: सुनीता, आटा इसी तरह से तैयार कर लीजिये, स्टफिंग भर कर बेलिये, बेले गये नान को मीडियम आग पर गरम किये गये तवे पर दोंनो ओर चित्ती आने तक सेक कर नान बनाइये, नान अच्छे बनेंगे.