आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe)

कच्चे आम से हम विभिन्न तरीके के अचार बनाते हैं, आम का सूखा अचार भी बड़ा स्वादिष्ट बनता है, यह आम का सूखा अचार उत्तर प्रदेश में बनाकर खूब खाया जाता है. इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है. आइये आज हम आम का सूखा अचार बनाना (Dried Mango Pickle) शुरू करें.
Read - Dried Mango Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dried Mango Pickle
- कच्चे आम - 3 (500 ग्राम)
- नमक - 2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
बाद में मसाले के लिए
- सरसों का तेल - ¼ कप
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच
- अज़वायन - 1 छोटी चम्मच
- मैथी दाना - 2 टेबल स्पून
- सौंफ - 2 टेबल स्पून
- सरसों के दाने - 2 टेबल स्पून (दरदरे कुटे हुये)
विधि - How to make Dried Mango Pickle
कच्चे आम को पहले 10 - 12 घंटे के लिये पानी में डाल कर रख दीजिये. आम को पानी से निकालिये और अच्छी तरह धो लीजिये, आम का पानी सूखने पर आम का डंठल काट कर हटा दीजिये, आम के गूदे को लम्बी फाकों में काट लीजिये.
आम की फाकों में नमक और हल्दी पाउडर मिलाकर किसी भी प्याले में सूती कपड़े से बांधकर या कांच या प्लास्टिक के साफ सूखे कन्टेनर में भर कर गलाने रख दीजिये. दिन में रोजाना 1 बार साफ सूखे चमचे से चलाकर आम की फाकों को ऊपर नीचे कर दीजिये. सात दिन में ये आम की फाकें नरम हो जाती हैं और आम की फाकों से खट्टा पानी भी निकल कर अलग हो जाता है.

7 दिन बाद, आम की फाकें किसी थाली में निकाल लीजिये और खट्टा पानी उसी कन्टेनर में रहने दीजिये.
आम की ये फाकें एक दिन की धूप में सुखा लीजिये. ये फाकें सूख कर थोड़ी सांवली और सिकुड़ी सी हो जाती हैं. हम इनके लिये मसाला तैयार करते हैं.
मैथी, सौंफ और अजवाय नमक के साथ मिक्सर जार में डालकर दरदरा पीस लीजिये. नमक साथ में डालने से मसाले जल्दी पिस जाते हैं. पिसे मसालों को एक प्याले में निकालकर इसमें सरसों का पाउडर भी डाल दीजिए.

पैन में तेल डालकर अच्छे से गरम कर लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. तेल थोड़ा सा ठंडा होने के बाद, इसमें हींग और सारे मसाले डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर और आम की फाकों से निकला खट्टा पानी भी डालकर मिला दीजिए. तैयार मसाले में सूखे आम की फांके डालिए और अच्छी तरह से तब तक मिक्स कीजिये जब तक कि आमों के टुकड़े के ऊपर मसाले न आ जाय.
आम का सूखा अचार (Sun Dried Mango Pickle) तैयार है. आम के अचार को आप अभी भी खा सकते हैं लेकिन अचार में स्वाद 3 से 4 दिन बाद मिलेगा जब इसमें मसाले अच्छे से ज़ज़्ब हो जाएंगे. आम का सूखा अचार (Dried Mango Pickle Recipe) को साफ सूखे कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भरकर रख दीजिये. आप जब भी मन करें तब अचार निकालें और खाएं.
इस अचार की विशेषता है कि यह कम तेल में भी साल भर तक रख कर खाया जा सकता है.

अचार के कन्टेनर को कभी कभी धूप में रख देना चाहिये, जिससे अचार अधिक दिनों तक खाने लायक बने रहते हैं.
सुझाव:
- अचार बनाते समय जो भी बर्तन इस्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये.
- अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सुखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.
- जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये. हफ्ते में 1 बार अचार को चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये.
- अगर धूप है, तब अचार को 3 महिने में 1 दिन के लिये धूप में रख दीजिये, अचार बहुत दिन तक चलते हैं और स्वादिष्ट भी रहते हैं.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीती जी, अगर धूप उपलब्ध है तो आम के टुकड़ों को धूप में ही सुखायें और धूप न हो तो फैन के नीचे रखक्रर भी आम के टुकड़ों को सुखाकर अचार बना सकते हैं.
nisha ji aam ka achar jaldi nhi gale uske liye kuchh upay batayye plz
निशा: जावेद जी, अचार क तेल में डुबा कर रखें, अचार जल्दी नहीं गलता और न खराब होता है.
निशा:स्वीटी जी, थोड़ा सा पानी उबाल कर डाल कर मिला दीजिये, आम के टुकड़े नरम हो जायेंगे.
निशा: रिंकू जी, अचार नरम होने के लिए लगभग इतने समय की आवश्यकता पड़ती ही है, 4 दिन में अचार नरम हो सकता है, आम की वैरायटी के ऊपर डिपेन्ड करता है, आप आम की फाकों को चैक करें और अगर वह नरम हो गई है तब अचार बनाने की प्रक्रिया शुरू करदें
निशा: अंजू जी, अचार बनाते समय जो भी बर्तन स्तेमाल करें, वे सब सूखे और साफ हों, अचार में किसी तरह की नमी और गन्दगी नहीं जानी चाहिये, अचार लम्बे समय तक चलते हैं.
निशा: संगीता जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: भुपेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, साफ सूती कपड़े से ढकें ज्यादा अच्छा है.
निशा: पंकज जी, ऊपर का अचार हटा दीजिये और बचे हुये अचार को देखिये कि वह अच्छा है तब उसको धूप में रख दीजिए और उसमें थोड़ा सिरका और तेल मिला दीजिये, अचार में कोई भी सिरका डाला जा सकता है.
Tab kya karna chahiye
निशा: आशा जी, आप वह मसाला यूज कीजिये, अचार में जो पहले नमक यूज कर रही है, उसे 2 छोटे चम्मच ले लीजिये, बाद में नमक मत डालिये, अचार को बनने के बाद टेस्ट कर लीजिये और नमक एडजैस्ट कर लीजिये.
Maine banaya aam ka acchar thodasa tikha ho gaya hai.vo tikhapan me kase Kam karu.please reply me.
निशा: जया जी, उसमें मिर्च अधिक हो गई है तब उसमें आम कद्दूकस करके और उनके हिसाब से नमक डालकर मिला दीजिये, अचार ठीक हो जाएगा.
निशा: आशा जी, आप पहले आम के टुकड़ों में नमक हल्दी लगाकर रख दीजिये, बाद में जो नमक यूज करते हैं वह न करें सिर्फ ये मसाला यूज कीजिये, अचार अच्छा बनना चाहिये.
निशा: निलय जी, अचार खराब नहीं होता है.
निशा: आम का सूखा अचार बिलकुल भी खराब नहीं होता, और आप सिरका डालना चाहती है, तब 1 किग्रा आम के अचार में 2-3 टेबल स्पून सिरका की डाली जा सकती हैं.
निशा: तृ्प्ती जी, अचार खराब नहीं होता है.
निशा: वसिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीता जी, अचार बिलकुल खराब नहीं होता.
कोई सुझाव बताइए,
निशा: सुमन जी, अचार में थोड़े से आम को कद्दू करके पका कर मिला दीजिये, इससे नमक एडजैस्ट हो जायेगा.
Ma'am u r too good in cooking and I have learned a lot from u . Can u please tell me how to make typical red coloured heeng wala aam ka aachar. And what is the ideal ratio of salt for mango pickle.
Thanks
निशा:जया जी, अचार का रैड कलर लाल मिर्च से आता है, हींग का अचार वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, लेकिन उसमें हमने मिर्च बहुत कम डाली है यदि आप इसमें 50 ग्राम डेगी मिर्च डाल देंगी तो ये लाल हींग का अचार बन जायेगा, अगर और कुछ स्पेशियलिटी है तो बतायें,मैं उसे उस तरह बनाने की कोशिश करूंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine aapke reciepie ko point to point follow kiya last mein aam ki pieces(faankee) kafi hard ho gayi hein soft nahi hein kya aap bata sakti hein ki aisa kyon hua ...
निशा: मदान जी, आम की फांके ज्यादा सुखाने के कारण एसा हो सकता है, अचार बनाने से पहले जब कटे इन फांको को नमक हल्दी में रखा था उसे समय इनका जूस निकल आता है, उसे इसमें मिलाने से ये नरम हो जाते हैं, अभी आप इनमें थोड़ा नीबू का रस निकाल कर मिला सकती हैं.
Plse confusion clear kariye na please please
निशा: स्वेता जी, जी ये आम का जूस है जिसे हम यूज कर सकते हैं, अचार खराब नहीं होगा.
mai aapse puchna cah raha tha ki humne mongo ka achar banaya lekin vo smell maar raha hi sayad thodi fafund bhi lag gayi hai kya kiya jaye ki smell chali jaye or vo khane layak ho jaye...
निशा: राजू जी, अचार से फफूंद वाले टुकड़े हटा दीजिये और अचार को 2-3 दिन धूप में रखें, उसे जल्दी खतम करवा दीजिये.